ख़बरें

T20 विश्व कप में अपने डेब्यू मैच में इटली ने पहले गेंदबाज़ी का फ़ैसला किया

स्कॉटलैंड को इटली ने यूरोप क्वालिफ़ायर में हराया था

ESPNcricinfo स्टाफ़
Feb 9, 2026, 5:50 AM • 11 hrs ago
Wayne Madsen at training, Italy vs Scotland, Men's T20 World Cup, Kolkata, February 8, 2026

अभ्यास करते हुए मैडसनsize: 900  •  AFP/Getty Images

टॉस - इटली ने स्कॉटलैंड के ख़िलाफ़ पहले गेंदबाज़ी करने का फ़ैसला किया है
वेन मेडसन ने इटली के पुरुष T20 विश्व कप में अपने डेब्यू मैच में टॉस जीता है। उन्होंने कोलकाता के इडेन गार्डेन्स में स्कॉटलैंड के ख़िलाफ़ पहले गेंदबाज़ी का फ़ैसला किया।
इटली ने T20 विश्व कप यूरोप क्वालिफ़ायर में दूसरा स्थान हासिल करके टूर्नामेंट के लिए क्वालिफ़ाई किया था। मेडसन ने कहा कि दुबई और फिर चेन्नई में लगे कैंप से उनकी टीम को काफ़ी फ़ायदा मिला है। उन कैंप की वजह से इटली को टूर्नामेंट की अच्छी तैयारी करने का मौक़ा मिला। मोस्का ब्रदर्स एंथनी और जस्टिन उनके लिए पारी की शुरुआत करेंगे, जबकि मानेन्ती ब्रदर्स हैरी और बेन क्रमशः नंबर पांच और छह पर बल्लेबाज़ी करेंगे।
क्रिसन कालूगेमेज इटली के प्रमुख गेंदबाज़ होंगे। इटली के क्वालीफ़िकेशन में उन्होंने महत्वपूर्ण भूमिका अदा की थी। उनके अलावा थोमस ड्रेका भी गेंदबाज़ी में अहम साहित हो सकते हैं। स्कॉटलैंड को उनकी टीम ने उन्होंने यूरोप क्वालिफ़ायर में हराया था।
स्कॉटलैंड ने इस विश्व कप में अपना पहला मैच वेस्टइंडीज़ के ख़िलाफ़ खेला था, जिसमें उन्हें हार मिली थी। उनकी टीम में एक बदलाव किया गया है। सफ़ायन शरीफ़ की जगह अनुभवी तेज़ गेंदबाज़ ब्रेड व्हील को टीम में शामिल किया है।
स्कॉटलैंड के कप्तान बेरिंगटन ने कहा, "पहले बल्लेबाज़ी करने में कोई दिक़्क़त नहीं है। हम अच्छा स्कोर बनाने का प्रयास करेंगे। हमें यहां खेलने का मौक़ा मिल रहा है, यह एक शानदार अनुभव है। पिछले मैच में अगर गेम को थोड़ा डीप लेकर जाते तो शायद परिणाम कुछ और होता। इटली एक अच्छी टीम है। हम इस मुक़ाबले को लेकर उत्साहित हैं। ब्रैड व्हील को टीम में शामिल किया गया है। आज सफ़ायन नहीं खेल रहे हैं।
इटली: एंथनी मोस्का, जस्टिन मोस्का, जेजे स्मट्स, वेन मैडसन (कप्तान), हैरी मानेन्ती, बेन मानेन्ती, ग्रांट स्टुअर्ट, जियान पिएरो मीडे (विकेटकीपर), मार्कस कैम्पोपियानो, क्रिशन कालुगामागे, अली हसन
स्कॉटलैंड: जॉर्ज मन्सी, माइकल जोन्स, ब्रैंडन मैकमुलन, रिची बेरिंगटन (कप्तान), टॉम ब्रूस, मैथ्यू क्रॉस (विकेटकीपर), मार्क वॉट, माइकल लीस्क, ऑलिवर डेविडसन, ब्रैड व्हील, ब्रैड करी