एक कमाल के हवाई ड्राइव के साथ मैच को ख़त्म किया कोहली ने, आगे निकल कर आए और लेंथ गेंद को मिड ऑन के ऊपर से ड्राइव किया, बहुत सटीक कनेक्शन, इसी के साथ भारत विजयी हुआ
भारत vs अफ़ग़ानिस्तान, 9th Match at दिल्ली, विश्व कप 2023, Oct 11 2023 - मैच का परिणाम
इस मैच से बस इतना ही। अब कल के मैच में मिलते हैं। शुभ रात्रि।
रोहित शर्मा: हमारे लिए यह अच्छी जीत थी। हम कोशिश करेंगे की इस लय को जारी रखा जाए। कभी-कभी आप प्रेशर में होंगे। कभी विपक्षी टीम आप पर हावी हो सकते हैं, हालांकि हमें उससे बाहर आना होगा। हमारी टीम में अलग-अलग स्किल सेट के खिलाड़ी हैं। शायद इसी कारण से हम अच्छी टीम बन रहे हैं। हमारे टीम में कुछ खिलाड़ी हैं, जो आज़ादी के साथ खेल सकते हैं। साथ ही कुछ खिलाड़ी ऐसे भी हैं जो दबाव को संभाल सकते हैं। कुल मिला कर ऐसे खिलाड़ी ही एक अच्छा टीम बनाते हैं। अगला मैच हमारे लिए महत्वपूर्ण है लेकिन इस मैच में हमने जितना ध्यान दिया था, अगले पर भी उतना ही ध्यान देंगे। बाहर क्या होता है, यह हमारे कंट्रोल में नहीं है। हम उसी चीज़ पर फोकस करेंगे, जो हमारे कंट्रोल में है।
हशमतुल्लाह शहीदी: हमने सोचा था कि हम 300 से अधिक का स्कोर बनाएंगे। हालांकि लगातार विकेटों के पतन के बीच ऐसा संभव नहीं हो पाया। पिच काफ़ी अच्छा था। हम अधिक से अधिक रन बना कर विपक्षी टीम पर दबाव बनााना चाहते थे, इसी कारण से हमने पहले बल्लेबाज़ी किया था। तीन विकेट गिरने के बाद मैंने अज़मत से बस यही कहा कि थोड़ा टिक कर खेलो। उसके बाद देखा जाएगा कि क्या होता है। हालांकि आने वाले मैचों में हम अपनी ग़लतियों पर काम करना होगा
रोहित शर्मा को प्लेयर ऑफ़ द मैच दिया गया है। उन्होंने कहा यह पिच बल्लेबाज़ी के लिए आसान थी। मैं ख़ुद को बैक कर रहा था। मुझे पता था कि यह विकेट आसान होती जाएगी। मुझे ख़ुशी है कि मैं अपने प्लान के साथ चल पाया और शतक बना पाया। मैं किसी रिकॉर्ड के बारे में नहीं सोचना चाहता। मैं अपना फोकस नहीं खोना चाहता। अभी लंबा रास्ता तय करना है। कभी-कभी मैं अपने शॉट के बारे में पहले ही सोच लेता हूं, कभी-कभी गेंद के आधार पर खेलता हूं। मेरा काम बस यही है कि विपक्षी टीम पर दबाव बना कर टीम को अच्छी स्थिति में लाया जाए।
9.07 pm भारत विश्व कप में अपनी जीत की लय को बरकरार रखने में सफल रहा। रोहित और किशन 272 के स्कोर का पीछा करते हुए कमाल की शुरुआत की। रोहित ने एक बेहतरीन शतक लगाया और किशन ने भरपूर साथ दिया। इसके बाद कोहली ने भी अपनी पिछले मैच की लय को बनाए रखा।
हवा में गई गेंद, पुल किया गया है, लांग लेग के फ़ील्डर ने बाएं तरफ़ भाग कर डाइव किया और चौका बचाया लेकिन इस बीच दो रन लिए गए, विराट का पचासा पूरा
फिर से शॉर्ट गेंद ऑफ़ स्टंप के बाहर, डीप थर्डमैन की दिशा में गाइड किया गया
मिड ऑन की दिशा में धीमी लेंथ गेंद को ड्राइव किया गया
शॉर्ट गेंद को कीपर के पास जाने दिया कोहली ने
बैकफ़ुट से एक्सट्रा कवर की दिशा में ड्राइव किया गया, लेंथ गेंद ऑफ़ स्टंप के बाहर, कमाल तरीक़े से एक्सट्रा कवर और मिड ऑफ़ के बीच खेला गया
एक और पुल शॉट लेकिन इस बार ऑन साइड में सीधे फ़ील्डर के पास गई गेंद
आज श्रेयस पुल अच्छा खेल रहे हैं, शॉर्ट गेंद को इस बार लांग लेग की दिशा में पुल किया गया, कमाल की टाइमिंदग, दनदनाते हुए गेंद सीमा रेखा के बाहर गई
ऑफ़ साइड में लेंथ गेंद को हल्के हाथों से खेला गया
मिड ऑन के फ़ील्डर के पास ओवर पिच गेंद को ड्राइव किया गया
बैक ऑफ़ लेंथ गेंद को बल्ले का फेस खोल कर बैकवर्ड प्वाइंट की दिशा में खेला गया
धीमी गति की लेंथ गेंद को कवर की दिशा में हल्के हाथों से पुश कर के तेज़ी से सिंगल चुराया गया
पांचवें स्टंप की गेंद, लांग ऑफ की तरफ़ खेलने का प्रयास लेकिन शॉर्ट कवर की तरफ़ गई गेंद
अंदर आती गेंद को डीप कवर की दिशा में ड्राइव किया गया
लांग ऑफ़ के फ़ील्डर के पास फुल गेंद को ड्राइव किया गया
बैकवर्ड स्क्वेयर लेग की दिशा में लेंथ गेंद को खेल कर तेज़ी से दो रन चुराया गया, स्क्वेयर लेग के फ़ील्डर ने गेंद को पकड़ा
कवर की दिशा में ड्राइव किया गया लेंथ गेंद को
यह शॉट तो पुरानी दिल्ली जाएगी, सीधे बल्ले से ओवर पिच गेंद पर करारा प्रहार लांग ऑन की दिशा में, कमाल का कनेक्शन है, काफ़ी दूर गई गेंद
धीमी शॉर्ट गेंद, पुल किया गया डीप मिड विकेट की दिशा में
ऑफ़ साइड में हल्के हाथों से लेंथ गेंद को खेला गया
1W | ||||
1W | ||||
1W |
1W | ||||
1W | ||||
1W | ||||
अरुण जेटली स्टेडियम, दिल्ली | |
टॉस | अफ़ग़ानिस्तान, पहले बल्लेबाज़ी चुनी |
सीरीज़ | |
सत्र | 2023/24 |
प्लेयर ऑफ़ द मैच | |
मैच नंबर | वनडे नं. 4666 |
खेल के घंटे (ग्राउंड टाइम) | 14.00 start, First Session 14.00-17.30, Interval 17.30-18.00, Second Session 18.00-21.30 |
मैच के दिन | 11 October 2023 - दिन-रात का मैच (50-ओवर का मैच) |
अंपायर्स | |
टीवी अंपायर | |
रिज़र्व अंपायर | |
मैच रेफ़री | |
अंक | भारत 2, अफ़ग़ानिस्तान 0 |
ओवर 35 • भारत 273/2
भारत की 8 विकेट से जीत, 90 गेंद बाकीआईसीसी विश्व कप
टीम | M | W | L | अंक | NRR |
---|---|---|---|---|---|
भारत | 9 | 9 | 0 | 18 | 2.570 |
सा. अफ़्रीका | 9 | 7 | 2 | 14 | 1.261 |
ऑस्ट्रेलिया | 9 | 7 | 2 | 14 | 0.841 |
न्यूज़ीलैंड | 9 | 5 | 4 | 10 | 0.743 |
पाकिस्तान | 9 | 4 | 5 | 8 | -0.199 |
अफ़ग़ानिस्तान | 9 | 4 | 5 | 8 | -0.336 |
इंग्लैंड | 9 | 3 | 6 | 6 | -0.572 |
बांग्लादेश | 9 | 2 | 7 | 4 | -1.087 |
श्रीलंका | 9 | 2 | 7 | 4 | -1.419 |
नीदरलैंड्स | 9 | 2 | 7 | 4 | -1.825 |