विश्व कप 2023 : अफ़ग़ानिस्तान के ख़िलाफ़ मैच के दौरान रोहित शर्मा ने लगाई विश्व रिकॉर्ड्स की झड़ी
कई मामलों में मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर को भी पीछे छोड़ा
संपत बंडारूपल्ली
12-Oct-2023
रोहित शर्मा और इशान किशन ने पहले विकेट के लिए 156 रनों की साझेदारी की • Getty Images
7 - भारतीय कप्तान रोहित शर्मा के नाम अब विश्व कप में सात शतक हो चुके हैं, जो कि सर्वाधिक हैं। उन्होंने सचिन तेंदुलकर के छह शतकों के रिकॉर्ड को तोड़ा।
रोहित के इन सात शतकों में से चार शतक लक्ष्य का पीछा करने के दौरान आए हैं, जो कि विश्व रिकॉर्ड है।
ESPNcricinfo Ltd
556 - रोहित के नाम अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में 556 छक्के हो गए हैं, जो कि विश्व रिकॉर्ड है। उन्होंने क्रिस गेल के 553 छक्कों के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ा। इसमें से 297 छक्के वनडे में आए हैं, जो कि फ़िलहाल इस फ़ॉर्मैट में तीसरा सर्वाधिक है।
ESPNcricinfo Ltd
63 - रोहित को अपना शतक पूरा करने में 63 गेंदें लग गई, जो कि विश्व कप में सबसे तेज़ भारतीय शतक है। उन्होंने वीरेंद्र सहवाग के रिकॉर्ड को तोड़ा, जिन्होंने बरमूडा के ख़िलाफ़ 2007 में 81 गेंदों में शतक लगाया था।
31 - रोहित के नाम वनडे में 31 शतक हो गए हैं, जो कि विश्व में तीसरा सर्वाधिक है। उन्होंने पोंटिंग के 30 शतकों के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ा। उनसे आगे सिर्फ़ सचिन (49) और विराट कोहली (47) हैं।
ESPNcricinfo Ltd
29 - रोहित के 31 में से 29 शतक सलामी बल्लेबाज़ी के दौरान आए हैं। सलामी बल्लेबाज़ के तौर पर उनसे अधिक शतक का रिकॉर्ड अब सचिन (45) के नाम है। रोहित ने सनत जयसूर्या के 28 शतकों के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ा।
21 - 30 साल के उम्र के बाद रोहित ने वनडे में 21 शतक लगा दिए हैं, जो कि तिलकरत्ने दिलशान और जयसूर्या के साथ संयुक्त रूप से सर्वाधिक है।
19 - रोहित को अपने 1000 विश्व कप रन पूरा करने में 19 पारियां लगीं, जो कि संयुक्त रूप से सर्वाधिक है। उन्होंने डेविड वॉर्नर के रिकॉर्ड को बराबर किया।
ESPNcricinfo Ltd
6 - यह विश्व कप में छठा सबसे तेज़ शतक है।
2 - रोहित ने 30 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया, जो कि विश्व कप में दूसरा सबसे तेज़ भारतीय अर्धशतक है। रिकॉर्ड सचिन के नाम है, जब उन्होंने 2007 में बरमूडा के ख़िलाफ़ 26 गेंदों में अर्धशतक लगाया था।
76 - रोहित ने भारतीय पारी के पहले 10 ओवरों में ही अपने 76 रन पूरे कर लिए, जो कि अब भारतीय रिकॉर्ड है। उन्होंने रॉबिन उथप्पा के 70 रनों के रिकॉर्ड को तोड़ा, जो रॉबिन ने वेस्टइंडीज़ के ख़िलाफ़ 2007 में चेन्नई वनडे के दौरान पहले 10 ओवरों में बनाया था।
6- वनडे विश्व कप में अब रोहित के नाम 6 प्लेयर ऑफ़ द मैच हो गए हैं। 9 अवार्ड्स के साथ उनसे आगे सिर्फ़ सचिन हैं।
35 - भारत को 273 रनों का पीछा करते वक़्त सिर्फ़ 34 ओवर लगे, जो कि विश्व कप में 250+ के लक्ष्य का पीछा करने के दौरान सबसे तेज़ है। इससे पहले न्यूज़ीलैंड ने इस विश्व कप के पहले मैच में इंग्लैंड के ख़िलाफ़ 36.2 ओवरों में 283 रनों के लक्ष्य का पीछा किया था।
90 - जब भारत लक्ष्य तक पहुंचा, तब पारी में 90 गेंदें शेष थी। यह 250+ के लक्ष्य का पीछा करते हुए शेष गेंदों के हिसाब से विश्व कप में तीसरी सबसे बड़ी जीत है।
संपत बंडारूपल्ली ESPNcricinfo में स्टैटिस्टिशन हैं