चौका और इसी के साथ ऑस्ट्रेलिया ने जीत लिया है 2021 का टी20 विश्वकप
न्यूज़ीलैंड vs ऑस्ट्रेलिया, फ़ाइनल at Dubai, टी20 विश्व कप, Nov 14 2021 - गेंंद दर गेंद कॉमेंट्री
10.12 pm : 15 साल लग गए इस टीम को टी20 विश्वकप की ट्रॉफ़ी जीतने के लिए, और ज़ाहिर तौर पर ये एक बेहतरीन लम्हें हैं। इन्हीं शानदार लम्हों के साथ आप हमें दीजिए इजाज़त, लेकिन क्रिकेट का सिलसिला और गेंद दर गेंद हिंदी कॉमेंट्री बदस्तूर रहेगी जारी। बस दो दिनों बाद यानी 17 नवबंर को भारत और न्यूज़ीलैंड के टी20 मुक़ाबले के साथ हम एक फिर होंगे हाज़िर, तब तक के लिए आप अपना ख़ूब सारा रखें ख़्याल और हमें यानी सैयद हुसैन और निखिल शर्मा को दीजिए इजाज़त। शुभ रात्रि, गुडनाइट, शब्बा ख़ैर और एक बार फिर ऑस्ट्रेलिया और उनके समर्थकों को इस विश्वकप जीत के लिए ढेरों मुबारकबाद।
और अब वह घड़ी आ गई है जिसका इंतज़ार सभी को था, चमचाती हुई वर्ल्ड कप ट्रॉफ़ी ऑस्ट्रेलियाई कप्तान ऐरन फ़िंच के हाथों में दी जा रही है और इसी के साथ सभी खिलाड़ी एक साथ आते हुए ट्रॉफ़ी के साथ जश्न मना रहे हैं।
ऐरन फ़िंच : हमने इस अभियान को एक शानदार अंदाज़ में ख़त्म किया, मैं तारीफ़ करना चाहूंगा डेविड वॉर्नर और ऐडम ज़ैम्पा की, सुपर खिलाड़ी हैं ये सभी। साथ ही साथ मिचेल मार्श ने जो पारी खेली है वह भी बेहद ख़ास थी।
ऑस्ट्रेलिया के सभी खिलाड़ियों को बीसीसीआई के सचिव जय शाह और अध्यक्ष सौरव गांगुली के द्वारा विजेता का मेडल दिया जा रहा है
केन विलियमसन : हमें जैसी शुरुआत मिली थी उसके बाद मेरी ज़िम्मेदारी थी कि साझेदारी निभाते हुए स्कोर बोर्ड पर एक अच्छा स्कोर खड़ा करें , जो हमने किया भी लेकिन श्रेय देना होगा ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज़ों को जिन्होंने इस चेज़ को आसान बना दिया है। मुझे अपनी टीम पर गर्व है जो इस अभियान में यहां तक पहुंचे और विपरित परिस्थितियों में भी ख़ुद को ढालते हुए अच्छा प्रदर्शन किया। हमारा ये अभियान ख़त्म हुआ और अब हम अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट के दूसरे कार्यक्रमों के लिए ख़ुद को तैयार करेंगे, जीत और हार तो खेल का एक हिस्सा है।
न्यूज़ीलैंड के सभी खिलाड़ियों को बीसीसीआई के सचिव जय शाह के द्वारा रनरअप मेडल दिया जा रहा है
डेविड वॉर्नर : मुझे अपने ऊपर पूरा भरोसा था और बस ज़रूरत थी एक अच्छी पारी की, मैं 2015 वनडे विश्वकप विजेता टीम का भी हिस्सा था और अब इस विश्वविजेता टीम के साथ रहना भी शानदार लग रहा है। फ़ाइनल मैच था और हम सभी पर दबाव था लेकिन उसके बाद भी हमने शानदार अंदाज़ में प्रदर्शन किया।
प्लेयर ऑफ़ द टूर्नामेंट का ख़िताब जीता है डेविड वॉर्नर ने, जिन्होंने 289 रन इस विश्वकप में बनाए
मिचेल मार्श : मेरे पास कुछ कहने को मानो शब्द ही नहीं हैं, पिछले छह हफ़्ते हमारे लिए शानदार रहे थे। वेस्टइंडीज़ दौरे से मैं नंबर तीन पर बल्लेबाज़ी कर रहा हूं और उसमें अपना सर्वश्रेष्ठ देने की कोशिश कर रहा हूं। ये एक बेहद यादगार पल है हम सभी के लिए।
मिचेल मार्श को प्लैयर ऑफ़ द मैच से नवाज़ा गया
मैच रेफ़री और इस मैच के अंपयारों को मेडल दिया जा रहा है।
न्यूज़ीलैंड छह साल में आईसीसी टूर्नामेंट में
2015 वनडे विश्व कप में उप विजेता
2019 वनडे विश्व कप में उप विजेता
2021 विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (फ़ाइनल), उप विजेता
2021 टी20 विश्व कप, उप विजेता
जस्टिन लैंगर : मैं जानता हूं कि इस वक़्त सभी कप्तान या कोच यही कहते कि ये शानदार लम्हा है लेकिन मैं सच बता रहा हूं इन खिलाड़ियों ने कमाल का प्रदर्शन किया है। और हमने बहुत मज़ा किया और यही हमारी क़ामयाबी की सबसे बड़ी कुंजी है। ज़ैम्पा और हेज़लवुड ने जैसा प्रदर्शन किया है वह बेहद ख़ास है।
जॉश हेज़लवुड : केन ने जो पारी खेली वह बेहद ख़ास थी और जिस चीज़ के लिए वह जाने जाते हैं उन्होंने ठीक वही किया लेकिन हमारे लिए अच्छा रहा कि इसके बाद भी जीत हमारे पक्ष में आई।
ऐडम ज़ैम्पा : यहां कि पिचों पर ज़्यादा उछाल नहीं थी और सूखी पिचें थीं, मेरी कोशिश थी कि अपनी प्रतिभा के अनुरुप इसका फ़ायदा उठाऊं और मैंने वही किया। ख़ासतौर से सभी सपोर्ट स्टाफ़ के साथ-साथ उन्हें भी इसका श्रेय जाता है जो कठिन हालातों में और बायो-बबल के दौरान भी टीम के साथ खड़े थे।
पैट कमिंस और मिचेल स्टार्क भी बहुत ज़्यादा ख़ुश हैं और कह रहे हैं कि हमारे कंधों पर नई गेंद की ज़िम्मेदारी ज़रूर थी लेकिन यहां कि पिचों पर ऐडम ज़ैम्पा ने कमाल का प्रदर्शन किया और बेहद अहम भूमिका इस जीत में निभाई है।
मैथ्यू वेड और मार्कस स्टॉयनिस इस समय ब्रॉडकास्टर से बात कर रहे हैं उत्साह से लबरेज़ हैं
जीत के बाद शानदार जश्न मनाती हुई ऑस्ट्रेलियाई टीम, मिचेल मार्श की आंखों से मानों ख़ुशी के आंसू छलक रहे हैं। सारे खिलाड़ी इस समय मैदान में दौड़कर आ चुके हैं और मार्श को गले लगाए हुए हैं, मार्श के साथ साथ मैक्सवेल भी काफ़ी भावुक, बल्कि यूं कहें कि ऑस्ट्रेलिया के सभी खिलाड़ी इस समय भावनाओं के समंदर में तैर रहे हैं, और भला हो भी क्यों न जब पांच बार की वनडे विश्वकप वितेजा को इस फ़ॉर्मैट में बादशाह बनने का इंतज़ार था और आज वह पूरा हुआ।
धीमी गेंद, ऑफ़ स्टंप पर, लेंथ पर, पीछे गए और उसे लॉन्ग ऑफ़ की ओर खेला, एक रन
ऑफ़ स्टंप पर, लेंथ गेंद, लॉन्ग ऑन की ओर खेला, और अब सिर्फ़ पांच रन दूर ऑस्ट्रेलिया पहली बार टी20 विश्वकप जीतने से
शॉर्ट ऑफ़ लेंथ गेंद, पुल किया, डीप मिड विकेट की ओर, एक ही रन
धीमी गेंद, लेग कटर, शॉर्ट ऑफ़ लेंथ, मिडिल स्टंप पर, पीछे हटे और गेंदबाज़ के सिर के ऊपर से खेला, दो टप्पे के बाद गेंद सीमारेखा के बाहर
टिम साउदी आक्रमण पर
12 गेंदों में ऑस्ट्रेलिया को टी20 विश्वकर जीतने के लिए 11 रनों की दरकार, क्या यहां से न्यूज़ीलैंड कर सकते हैं कोई करिश्मा ?
फ़ुल गेंद, ऑफ़ स्टंप पर, सीधे बल्ले से लॉन्ग ऑफ़ की ओर खेला, एक ही रन, ओवर समाप्त
यॉर्कर की कोशिश, लो फ़ुलटॉस, फ़्लिक किया डीप स्कॉयर लेग की ओर
ऑफ़ स्टंप पर धीमी गेंद, शॉर्ट ऑफ़ लेंथ गेंद, मिड ऑफ़ से पहले गिरी, स्लैप शॉट था, लेकिन रन नहीं
ऑफ़ स्टंप के बाहर बाउंसर, पुल की कोशि्श, बीट हुए और गेंद कीपर के पास
केन विलियमसन की पारी अब लग रहा है कि बेकार जाती हुई दिख रही है
इस बार ऑफ़ स्टंप की फ़ुल गेंद को लॉन्ग ऑफ़ की दिशा में खेला और एक रन और आसानी के साथ
ऑफ़ स्टंप के बाहर फ़ुल गेंद, ड्राइव की कोशिश और बीट हुए बल्लेबाज़
ऐडम मिल्न अब आक्रमण पर
मैच जिताऊ पारी और वह भी विश्वकप फ़ाइनल में खेलते हुए मिचेल मार्श
कैच का मौक़ा और छूटा ! क़िस्मत मार्श के साथ है आज, धीमी गेंद थी मिडिल स्टंप पर फ़ुल, गेंदबाज़ के ऊपर से खेलने की कोशिश थी लेकिन टाइम नहीं कर पाए और सीधे गेंदबाज़ की ओर कैच गया, लेकिन बोल्ट अपने फ़ॉलो थ्रू में लपक नहीं पाए
ऑफ़ स्टंप पर धीमी गेंद, शॉर्ट ऑफ़ लेंथ गेंद, हल्के हाथों से उसे प्वाइंट की ओर खेला, एक रन तेज़ी से दौड़ते हुए
लेग स्टंप से काफ़ी बाहर और वाइड का इशारा ! ग्लांस करना चाहते थे मैक्सवेल , बीट हुए
ऑफ़ स्टंप के बाहर धीमी गेंद, देखा और फिर जाने दिया कीपर के लिए, रन नहीं
ऑफ़ स्टंप पर लेंथ गेंद, हल्के हाथों से कवर की ओर धकेला, एक रन और
विश्वकप ट्रॉफ़ी उठाने के चार क़दम और क़रीब आया ऑस्ट्रेलिया ! शॉर्ट गेंद थी, और उसे पढ़ा और फिर पुल के साथ जड़ा डीप मिड विकेट के बाहर
मिडिल स्टंप पर फ़ुल गेंद, सीधे बल्ले से लॉन्ग ऑन की दिशा में खेला और तेज़ी से दो रन हासिल किए
बोल्ट अपना आख़िरी ओवर लेकर आ रहे हैं
इस टी20 विश्वकप से पहले शायद ही किसी ने ऑस्ट्रेलिया की जीत की संभावना जताई होगी, एक ऐसी टीम जो तीन द्विपक्षीय टी20 सीरीज़ हार कर आ रही थी
ऑफ़ स्टंप के बाहर फ़ुल गेंद, प्वाइंट की ओर दिशा दी, सीधे प्वाइंट के पास, रन नहीं, ओवर समाप्त
एक बार फिर पैर पर गेंद, फ़ुल लेंथ, फ़्लिक की कोशिश, पैर पर लगकर मिड विकेट की ओर गई गेंद, एक रन लेग बाई के तौर पर
ओवर 19 • ऑस्ट्रेलिया 173/2
ऑस्ट्रेलिया की 8 विकेट से जीत, 7 गेंद बाकीआईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप
टीम | M | W | L | अंक | NRR |
---|---|---|---|---|---|
इंग्लैंड | 5 | 4 | 1 | 8 | 2.464 |
ऑस्ट्रेलिया | 5 | 4 | 1 | 8 | 1.216 |
सा. अफ़्रीका | 5 | 4 | 1 | 8 | 0.739 |
श्रीलंका | 5 | 2 | 3 | 4 | -0.269 |
वेस्टइंडीज़ | 5 | 1 | 4 | 2 | -1.641 |
बांग्लादेश | 5 | 0 | 5 | 0 | -2.383 |
टीम | M | W | L | अंक | NRR |
---|---|---|---|---|---|
पाकिस्तान | 5 | 5 | 0 | 10 | 1.583 |
न्यूज़ीलैंड | 5 | 4 | 1 | 8 | 1.162 |
भारत | 5 | 3 | 2 | 6 | 1.747 |
अफ़ग़ानिस्तान | 5 | 2 | 3 | 4 | 1.053 |
नामीबिया | 5 | 1 | 4 | 2 | -1.890 |
स्कॉटलैंड | 5 | 0 | 5 | 0 | -3.543 |
टीम | M | W | L | अंक | NRR |
---|---|---|---|---|---|
श्रीलंका | 3 | 3 | 0 | 6 | 3.754 |
नामीबिया | 3 | 2 | 1 | 4 | -0.523 |
आयरलैंड | 3 | 1 | 2 | 2 | -0.853 |
नीदरलैंड्स | 3 | 0 | 3 | 0 | -2.460 |
टीम | M | W | L | अंक | NRR |
---|---|---|---|---|---|
स्कॉटलैंड | 3 | 3 | 0 | 6 | 0.775 |
बांग्लादेश | 3 | 2 | 1 | 4 | 1.733 |
ओमान | 3 | 1 | 2 | 2 | -0.025 |
पीएनजी | 3 | 0 | 3 | 0 | -2.655 |