लो फ़ुलटॉस, करारी ड्राइव लेकिन सीधे नॉन स्ट्राइकर अकील हुसैन के शरीर पर लगी, रन नहीं और इस तरह से श्रीलंका ने 20 रन से मैच जीत लिया है
श्रीलंका vs वेस्टइंडीज़, 35वां मैच, ग्रुप 1 at Abu Dhabi, टी20 विश्व कप, Nov 04 2021 - मैच का परिणाम
10.08 pm: आज के लिए हमारे साथ इतना ही, कल एक बार होगी मुलाक़ात जहां दो-दो मुक़ाबलों की कवरेजड रहेगी जारी। पहले मैच में न्यूज़ीलैंड के सामने होगी नामीबिया की चुनौती तो शाम ढलते ही भारत एक बार फिर मैदान पर होगा जहां उनका सामना स्कॉटलैंड के साथ होगा। फ़िलहाल के लिए इतना ही अपना रखें ख़्याल हमें यानि सैयद हुसैन और अफ़्ज़ल जिवानी को दीजिए इजाज़त। शुभ रात्रि, गुड नाइट, शब्बा ख़ैर और एक बार फिर हैप्पी वाली दिवाली।
दसून शनका : असंलका और निसंका ने बेहतरीन बल्लेबाज़ी की और उन्होंने हमें बड़े स्कोर तक पहुंचाया, मुझे लगता है कि हमारी टीम सही दिशा में जा रही है और हमारा भविष्य अच्छा है, फ़ैन्स भी हमारे साथ हैं और हम एक बार फिर यहां और पूरी दुनिया में मौजूद हमारे समर्थकों का शुक्रिया अदा करते हैं। हसंरगा एक बेहतरीन खिलाड़ी हैं, और एक कप्तान के तौर पर मुझे जब उनकी ज़रूरत पड़ी उन्होंने निराश नहीं किया, विश्व क्रिकेट के लिेए भी हसंरगा एक बेहतरीन खिलाड़ी हैं।
कायरन पोलार्ड : मुझे लगता है आज हमारी फ़ल्डिंग भी बेहद निराशाजनक रही, हालांकि मैं श्रीलंकाई बल्लेबाज़ों से उनका श्रेय नहीं लेना चाहता जिन्होंने बेहतरीन बल्लेबाज़ी करते हुए बड़ा स्कोर खड़ा किया। मैंने टॉस जीतकर सोचा था कि अगर हम 140-150 तक उन्हें रोक पाए तो फिर मैच जीत सकते हैं, लेकिन फिर भी शिमरॉन हेटमायर ने जैसी पारी खेली वह क़ाबिल-ए-तारीफ़ थी और भविष्य के लिए अच्छा संकेत है। मैं पूरी तरह से स्वीकार करता हूं अनुभवी खिलाड़ियों ने इस पूरी प्रतियोगिता में अच्छा नहीं खेला और उसमें मैं भी शामिल हूं, ख़ासतौर से बल्लेबाज़ी में हमने बेहद निराश किया जिसे मैं छिपा नहीं सकता लेकिन मैं ये ज़रूर कहूंगा कि आने वाले समय में हम वापसी करेंगे।
चरिथ असलंका : मुझे बहुत ख़ुशी है कि मेरी ये पारी टीम की जीत के काम आई, दिन ब दिन मैं और बेहतर हो रहा हूं और मेरा खेल सुधर रहा है। मैंने यहां तक पहुंचने के लिए काफ़ी मेहनत की है और अब अच्छा करते हुए देश के लिए अच्छा लग रहा है, मैं तमाम फ़ैन्स का भी शुक्रिया अदा करना चाहता हूं जो हमारे साथ हर परिस्थिति में थे।
चरिथ असलंका को प्लेयर ऑफ़ द मैच से नवाज़ा गया
9.54 pm : अब अगर इस मैच को वेस्टइंडीज़ करीब से देखेंगे तो उन्हें समझ में आएगा कि मध्यक्रम में एक या दो और साझेदारी हो गई होती तो शायद इस मैच की तस्वीर कुछ और होती। कायरन पोलार्ड, आंद्रे रसल, क्रिस गेल या एविन लुईस जैसे दिग्गज बल्लेबाज़ थोड़ी देर क्रीज़ पर रुके रहते तो हेटमायर के साथ मैच को जिताने के भी क़रीब पहुंच सकते थे। बहरहाल, श्रीलंका की जितनी तारीफ़ की जाए कम है, भले ही वह सेीफ़ाइनल में प्रवेश नहीं कर पाए लेकिन इस युवा टीम में बेहतरीन भविष्य नज़र आ रहा है।
मौजूदा चैंपियन वेस्टइंडीज़ इसी हार के साथ टी20 विश्वकप 2021 से बाहर
आख़िरी गेंद और वेस्टइं़ीज़ को चाहिए 22 रन
यॉर्कर, अंदरूनी किनारा और कीपर के बग़ल से निकल गई गेंद, मिला चौका, लेकिन ये बस हार के अंतर को ही कम रहा है
यॉर्कर और तेज़, सीधे जड़ में, खोदकर निकाला और गेंदबाज़ की दिशा में खेला, रन नहीं
इस बार कवर के ऊपर से ज़ोरदार शॉट और मिल गया चौका ! लेंथ पर थी गेंद, ऑफ़ स्टंप पर और बस ताक़त के साथ उसे खेल दिया
टी20 अंतर्राष्ट्रीय करियर में हेटमायर की ये सबसे बड़ी पारी है
यॉर्कर, ऑफ़ स्टंप पर तेज़, प्वाइंट की दिशा में खेला, रन नहीं
फ़ुल गेंद, पैरों पर, डीप मिड विकेट की ओर खेला और तेज़ी से दो रन हासिल किए
6 गेंदों में चाहिए वेस्टइंडीज़ को 34 रन और गेंद है दुश्माता चमीरा के पास
ऑफ़ स्टंप के बाहर गेंद, लेंथ पर, कट की कोशिश, बीट हुए बल्लेबाज़ और गेंद कीपर के पास गई, तेज़ी से दौड़ते हुए एक रन पूरा किया, स्ट्राइक हेटमायर के पास
मिडिल स्टंप पर लेंथ गेंद, पुल की कोशिश, अंदरूनी किनारा और गेंदबाज़ की दिशा में गई गेंद, रन नहीं
8 गेंद में चाहिए 35 रन
इस बार चौका ! लो फ़ुलटॉस, कवर के ऊपर से उठाकर खेला और गेंद सीमा रेखा के बाहर, इस ओवर में अब तक 17 रन आ चुके हैं और दो गेंद बाक़ी है
एक और छक्का ! इस बार लेंथ गेंद, और उठा दिया गेंदबाज़ के सिर के ऊपर से तीर जैसा सीधा शॉट
छक्का ! स्लॉट में थी गेंद, तेज़, लॉन्ग ऑन की ओर बड़ी हिट, खिलाड़ी पकड़ सकते थे, लेकिन गेंद उनके हाथ से छिटक कर चली गई सीमा रेखा के बाहर
ऑफ़ स्टंप के काफ़ी बाहर ये गेंद, अंपायर ने वाइड का किया इशारा
फ़ुल गेंद, मिडिल स्टंप पर, लॉन्ग ऑन की ओर खेला, रन के लिए नहीं गए, हेटमायर
12 गेंदों में अब वेस्टइंडीज़ को जीत के लिए चाहिए 52 रन
ब्लॉकहोल में तेज़ गेंद ! सीधे बल्ले से लॉन्ग ऑफ़ की दिशा में खेला, और एक ही रन, ओवर समाप्त
ऑफ़ स्टंप के बाहर, धीमी गेंद, शॉट खेलने गए और बीट हुए, कीपर के पास, बल्लेबाज़ ने अंपायर की ओर देखा, वाइड के लिए, लेकिन अंपायर ने नहीं किया कोई इशारा
ऑफ़ स्टंप के बाहर धीमी गेंद, पैर आगे निकाला और डीप स्वीपर कवर की ओर खेला, एक रन
डाउन द ग्राउंड एक बार फिर, फ़ुलटॉस गेंद थी, लेकिन पीछे लॉन्ग ऑन मौजूद, एक ही रन
हेटमायर की शानदार हिट और मिला चौका, इसी के साथ उनका अर्धशतक भी पूरा, 39 गेंदों पर आया ये पचासा
ऑफ़ स्टंप के बाहर, धीमी गेंद, शॉट खेलने गए और बीट हुए, कीपर के पास, बल्लेबाज़ ने अंपायर की ओर देखा, वाइड के लिए, लेकिन अंपायर ने नहीं किया कोई इशारा
अब आक्रमण पर चमीरा करुणारत्ना
पुरुष टी20 विश्व कप के एक संस्करण में सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज़ बन गए हसरंगा, अजंता मेंडिस को पीछे छोड़ा
हसरंगा ने अपने चार ओवर में 19 रन देकर दो विकेट झटके
गुगली और क्लीन बोल्ड ! मिडिल स्टंप पर फ़्लाइटेड गेंद, आगे निकल कर आए ब्रावो, पढ़ नहीं पाए, सामने की ओर मारने गए थे, गेंद घूमती हुई बल्ले को छका गई और सीझे जाकर स्टंप्स को बिखरे गई, हसंरगा ने कैरेबियन फ़ैंस के चेहरे से हंसी कर दी है ग़ायब
1W | ||||
1W | ||||
1W | ||||
1W | ||||
ज़ाएद क्रिकेट स्टेडियम, अबू धाबी | |
टॉस | वेस्टइंडीज़, पहले गेंदबाज़ी चुनी |
सीरीज़ | |
सत्र | 2021/22 |
प्लेयर ऑफ़ द मैच | |
मैच नंबर | टी20 अंतर्राष्ट्रीय नं. 1392 |
मैच के दिन | 4 नवंबर 2021 - रात का मैच (20-ओवर का मैच) |
अंपायर्स | |
टीवी अंपायर | |
रिज़र्व अंपायर | |
मैच रेफ़री | |
अंक | श्रीलंका 2, वेस्टइंडीज़ 0 |
ओवर 20 • वेस्टइंडीज़ 169/8
श्रीलंका की 20 रन से जीतआईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप
टीम | M | W | L | अंक | NRR |
---|---|---|---|---|---|
इंग्लैंड | 5 | 4 | 1 | 8 | 2.464 |
ऑस्ट्रेलिया | 5 | 4 | 1 | 8 | 1.216 |
सा. अफ़्रीका | 5 | 4 | 1 | 8 | 0.739 |
श्रीलंका | 5 | 2 | 3 | 4 | -0.269 |
वेस्टइंडीज़ | 5 | 1 | 4 | 2 | -1.641 |
बांग्लादेश | 5 | 0 | 5 | 0 | -2.383 |
टीम | M | W | L | अंक | NRR |
---|---|---|---|---|---|
पाकिस्तान | 5 | 5 | 0 | 10 | 1.583 |
न्यूज़ीलैंड | 5 | 4 | 1 | 8 | 1.162 |
भारत | 5 | 3 | 2 | 6 | 1.747 |
अफ़ग़ानिस्तान | 5 | 2 | 3 | 4 | 1.053 |
नामीबिया | 5 | 1 | 4 | 2 | -1.890 |
स्कॉटलैंड | 5 | 0 | 5 | 0 | -3.543 |
टीम | M | W | L | अंक | NRR |
---|---|---|---|---|---|
श्रीलंका | 3 | 3 | 0 | 6 | 3.754 |
नामीबिया | 3 | 2 | 1 | 4 | -0.523 |
आयरलैंड | 3 | 1 | 2 | 2 | -0.853 |
नीदरलैंड्स | 3 | 0 | 3 | 0 | -2.460 |
टीम | M | W | L | अंक | NRR |
---|---|---|---|---|---|
स्कॉटलैंड | 3 | 3 | 0 | 6 | 0.775 |
बांग्लादेश | 3 | 2 | 1 | 4 | 1.733 |
ओमान | 3 | 1 | 2 | 2 | -0.025 |
पीएनजी | 3 | 0 | 3 | 0 | -2.655 |