भारत vs न्यूज़ीलैंड, at Brisbane, अभ्यास मैच, Oct 19 2022 - मैच का परिणाम
6.40pm: ब्रिस्बेन से निराशाजनक ख़बर है। आईसीसी ने पुष्टि की है कि यह मैच रद्द हो गया है। लेकिन हमारा विश्व कप कवरेज़ जारी है। फ़िलहाल पहले राउंड के एक महत्वपूर्ण मुक़ाबले में वेस्टइंडीज़ का सामना ज़िम्बाब्वे से हो रहा है। अब हमें दिजिए विदा!
6.05pm: इस बीच बारिश और बढ़ गई है और ख़बर तो यह भी है कि भारत-पाकिस्तान बहुप्रतीक्षित मुक़ाबले में भी बारिश बाधा डाल सकती है।
Mustafa Moudi: "भारत बनाम न्यूजीलैंड एक बड़े टूर्नामेंट में और बारिश - ट्वाइलाइट की तुलना में अभी भी एक बेहतर प्रेम कहानी है। मजे की बात यह है कि यह मैच टी20 विश्व कप का हिस्सा भी नहीं है और फिर भी इन दोनों पक्षों के बीच बारिश थमने का नाम नहीं ले रही है !! आशा है कि भारत आज जीतेगा क्योंकि वे हमेशा प्रमुख टूर्नामेंटों में न्यूजीलैंड को हराने में विफल रहते हैं। वे कम से कम वार्मअप गेम तो जीत सकते हैं !!"-- अभी मैच तो शुरू हो मुस्तफ़ा भाई, वैसे आप व्यंग्य अच्छा करते हो :p
5.30pm: टी20 विश्व कप का समय आ गया है। 2007 में स्थापित हुए इस टूर्नामेंट ने पिछले कुछ सालों में कई रोमांचक संस्करण क्रिकेट जगत को दिए हैं। हर साल कुछ यादगार खिलाड़ियों और टीमों ने इतिहास के पन्नों पर अपना नाम लिखा हैं। ईएसपीएनक्रिकइंफ़ो का यह प्रयास है कि हम काउंटडाउन के ज़रिए ऑस्ट्रेलिया में होने वाले पुरुष क्रिकेट के पहले टी20 विश्व कप से पहले अब तक बीते सारे संस्करणों की यादें ताज़ा करें।
5.20pm: इस बीच गाबा, ब्रिस्बेन से एक निराशाजनक ख़बर है। वहां पर भारी बारिश हो रही है और अगर कम से कम पांच ओवर का मैच होना है तो 4.16 बजे तक मैच शुरू हो जाना चाहिए। हालांकि विश्व कप को देखते हुए कोई भी टीम रिस्क ना लेते हुए गीले मैदान पर नहीं खेलना चाहेगी। हां, अभी कुछ भी कहना जल्दी होगा और एक क्रिकेट प्रशंसक के तौर पर हम ज़रूर इस मैच के होने की दुआ करेंगे।
5.10pm: ऑस्ट्रेलिया के ख़िलाफ़ पहले अभ्यास मैच में लंबे समय बाद वापसी कर रहे शमी ने शानदार प्रदर्शन किया था और सिर्फ़ एक व महत्वपूर्ण अंतिम ओवर करते हुए तीन विकेट लिए थे। अब तो क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर भी उनके मुरीद हो गए हैं और उन्होंने कहा है कि शमी ही बुमराह के सबसे बेहतरीन विकल्प हैं। वहीं कप्तान रोहित शर्मा का कहना है कि वह शमी को डेथ ओवर में गेंदबाज़ी करने की चुनौती देना चाहते थे।
इस बीच आयरलैंड ने पहले राउंड के लीग मुक़ाबले में स्कॉटलैंड को छह विकेट से हरा दिया। ख़राब शुरूआत के बाद कर्टिस कैम्फ़र (69) और जॉर्ज डॉकरेल (39) ने नाबाद शतकीय साझेदारी कर उन्हें जीत दिला दी।
5.00pm: नमस्कार, आदाब, सत श्री अकाल! कैसे हैं आप लोग? भारत अपना दूसरा टी20 विश्व कप अभ्यास मुक़ाबला न्यूज़ीलैंड से खेलेगा। पहले अभ्यास मैच में भारतीय टीम अंतिम ओवर तक पीछे थी, लेकिन टीम के दो सबसे अनुभवी खिलाड़ियों मोहम्मद शमी और विराट कोहली के करामातों के कारण भारत, ऑस्ट्रेलिया से यह मुक़ाबला जीतने में सफल रहा। हालांकि भारतीय टीम के लिए अब भी कई पहेलियां अनसुलझी हैं। अभी भी दो स्पिनर और शमी के अलावा दो अन्य तेज़ गेंदबाज़ तय नहीं हैं। हा, भारतीय बल्लेबाज़ी क्रम कहीं हद तक स्थापित नज़र आ रही है। मैं हूं दया सागर और ईएसपीएनक्रिकइंफ़ो के गेंद-दर-गेंद कॉमेंट्री में आज मेरा साथ देंगे कुणाल किशोर।
विकेटकीपर बल्लेबाज़ | |
बोलिंग ऑलराउंडर | |
शीर्ष क्रम बल्लेबाज़ | |
शीर्ष क्रम बल्लेबाज़ | |
गेंदबाज़ | |
गेंदबाज़ | |
विकेटकीपर बल्लेबाज़ | |
गेंदबाज़ | |
बल्लेबाज़ | |
गेंदबाज़ | |
ऑलराउंडर | |
ऑलराउंडर | |
ऑलराउंडर | |
विकेटकीपर बल्लेबाज़ | |
गेंदबाज़ |
ब्रिस्बेन क्रिकेट ग्राउंड, वूलनगाबा, ब्रिसबेन | |
टॉस | टॉस नहीं हुआ |
सीरीज़ | |
सत्र | 2022/23 |
मैच के दिन | 19 October 2022 - रात का मैच (20-ओवर का मैच) |
अंपायर्स | |
रिज़र्व अंपायर | |
मैच रेफ़री |