वरूण को भी मिली सफलता, रूम बना कर ऑफ़ साइड में ड्राइव करने का प्रयास था, ऑफ़ स्टंप के क़रीब गिरने के बाद अंदर आई गेंद, बल्ले को छकाते हुए विकेट से मुलाकात करने गई गेंद
भारत vs बांग्लादेश, 16वां मैच at Dubai, एशिया कप, Sep 24 2025 - गेंंद दर गेंद कॉमेंट्री
फुल गेंद को ऑफ़ साइड में हल्के हाथों से सहलाया गया
ओवरपिच गेंद, ख़राब गेंदबाज़ी, पूरा फ़ायदा उठाया गया। बोलर के सिर के ऊपर से हवाई प्रहार, बल्ले के बिल्कुल बीच में लगी गेंद, कमाल कनेक्शन, सिक्सर जाएगा
फुलर लेंथ की गेंद को स्कूप किया गया, लांग लेग के फ़ील्डर ने दाहिने तरफ़ जाकर गेंद को पकड़ा
रिवर्स स्वीप किया गया लेकिन प्लेसमेंट सही नहीं, शॉर्ट थर्डमैन के फ़ील्डर के पास एक टप्पे के बाद गई गेंद
लेंथ गेंद को बैकफ़ुट से ऑन साइड में मारने का प्रयास लेकिन पैड पर लगी गेंद
Mustafa Moudi : "छठा ओवर, एक स्पिनर का पहला ओवर, दूसरी गेंद, 19वीं गेंद खेल रहे बल्लेबाज़ कैच आउट - दोनों पारियों में ऐसा हुआ। क्या संयोग है!!"
गेंद की गति को कम किया गया था, वहीं फंस गए हृदॉय, फ्रंट फुट पर आकर लांग ऑन की दिशा में मारने का प्रयास, लेकिन बल्ले के साथ अच्छा कनेक्शन नहीं बना, लांग ऑन के फ़ील्डर ने आसान सा कैच पकड़ा
लेंथ गेंद को आराम से ऑफ़ साइड में पुश किया गया, सिक्सर के बाद समझदारी
बैकफ़ुट से बैक ऑफ़ लेंथ गेंद को पुल किया गया, वाइड लांग ऑन सीमा रेखा के बाहर जाएगी, थोड़ी सी छोटी गेंद थी, क्रीज़ की गहराई का अच्छा इस्तेमाल किया गया
काफ़ी ज़ोर से स्वीप मारा गया लेकिन सीधे डीप मिडविकेट के फ़ील्डर के पास गई गेंद
हवा में गेंद लेकिन लांग ऑफ़ फ़ील्डर से कुछ मीटर आगे गिरी गेंद, फुलर लेंत गेंद को ऑन साइड में उड़ा कर मारने का प्रयास था, लेकिन लीडिंग एज़ लगा
अंदर स्पिन होती गेंद को बोलर के पास वापस खेला गया
पैरों की लाइन में गेंद, फ्लिक किया गया लेग साइड में
फिर से कट का प्रयास लेकिन बल्ले के काफ़ी क़रीब से निकली गेंद
गुगली गेंद को बैकफ़ुट से कट किया गया डीप प्वाइंट के फ़ील्डर के पास गेंद गई
स्कूप करने का प्रयास लेकिन बल्ले पर लग कर पैड पर लगी गेंद और लांग लेग की तरफ़ गई
रूम बना कर लेंथ गेंद को शॉर्ट थर्डमैन के फ़ील्डर के पास खेला गया
ऑर्म बॉल, लेंथ पीछे, ऑफ़ साइड में हल्के हाथों से पुश किया गया
मौजूदा ओवर 11 • बांग्लादेश 74/4
पुरूष T20 एशिया कप
टीम | M | W | L | अंक | NRR |
---|---|---|---|---|---|
भारत | 1 | 1 | 0 | 2 | 0.689 |
पाकिस्तान | 2 | 1 | 1 | 2 | 0.226 |
बांग्लादेश | 1 | 1 | 0 | 2 | 0.121 |
श्रीलंका | 2 | 0 | 2 | 0 | -0.590 |
टीम | M | W | L | अंक | NRR |
---|---|---|---|---|---|
श्रीलंका | 3 | 3 | 0 | 6 | 1.278 |
बांग्लादेश | 3 | 2 | 1 | 4 | -0.270 |
अफ़ग़ानिस्तान | 3 | 1 | 2 | 2 | 1.241 |
हॉन्ग कॉन्ग | 3 | 0 | 3 | 0 | -2.151 |