मैच (13)
IPL (2)
त्रिकोणीय वनडे सीरीज़, श्रीलंका (1)
County DIV1 (3)
County DIV2 (4)
QUAD T20 Series (MAL) (2)
PSL (1)
फ़ीचर्स

कप्तानी और रनों का विश्व रिकॉर्ड अपने नाम कर गईं मेग लानिंग

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान के कीर्तिमानों को तोड़ना किसी भी क्रिकेटर के लिए बहुत कठिन होगा

Meg Lanning gave Australia a big finish, Australia vs India, Women's T20 World Cup, semi-final, Cape Town, February 23, 2023

लानिंग के कीर्तिमान किसी भी महिला क्रिकेटर के लिए मील का पत्थर हैं  •  ICC/Getty Images

1 मेग लानिंग महिला अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में ऑस्ट्रेलिया के लिए सबसे अधिक रन बनाने वाली बल्लेबाज़ हैं। उनके नाम कुल 8594 अंतर्राष्ट्रीय रन हैं, जो उन्हें दुनिया की पांचवीं सर्वाधिक रन बनाने वाली महिला बल्लेबाज़ बनाती हैं।
17 लानिंग के नाम 17 अंतर्राष्ट्रीय शतक हैं, जो कि महिला क्रिकेट में सर्वाधिक हैं। इसमें से 15 शतक वनडे क्रिकेट में आए हैं, जो फिर से एक विश्व रिकॉर्ड है। उनके अलावा सिर्फ़ सूज़ी बेट्स (12) के नाम वनडे क्रिकेट में 10 से अधिक शतक हैं।
5 लानिंग के नाम पांच विश्व ख़िताब हैं। जिसमें 2014, 2018, 2020 और 2023 के टी20 विश्व कप और 2022 का वनडे विश्व कप शामिल है। उनके बाद पुरूष या महिला क्रिकेट में कोई भी कप्तान दो से अधिक विश्व कप नहीं जीत सका है।
146 ऑस्ट्रेलिया के कप्तान के रूप में लानिंग के नाम कुल 146 जीत दर्ज हैं, जो कि महिला क्रिकेट में रिकॉर्ड है। इसमें से 76 जीत टी20आई में आए हैं, जो कि महिला या पुरूष क्रिकेट दोनों में सर्वाधिक है।
1 लानिंग का वनडे औसत 53.51 का है, जो कि कम से कम 25 पारियां खेलने वाली किसी भी महिला बल्लेबाज़ के लिए सर्वश्रेष्ठ है। उनका स्ट्राइक रेट 92.20 का है, जो कि महिला वनडे में पांचवां सर्वाधिक है।
45 लानिंग के नाम महिला वनडे क्रिकेट में सबसे तेज़ शतक का रिकॉर्ड भी दर्ज है, जो उन्होंने 45 गेंदों में न्यूज़ीलैंड के ख़िलाफ़ 2012 में बनाया था।
10 लानिंग के 15 में से 10 वनडे शतक लक्ष्य का पीछा करने के दौरान आए हैं, जो कि महिला वनडे क्रिकेट में रिकॉर्ड है। इन सभी मैचों में ऑस्ट्रेलिया को जीत मिली है, इसका मतलब है कि उनका शतक लक्ष्य का पीछा करने के दौरान कभी बेकार नहीं गया है।
13 लानिंग के नाम कप्तान के तौर पर तीनों प्रारूप में कुल 13 अंतर्राष्ट्रीय शतक हैं, जो कि विश्व रिकॉर्ड है। उनके नाम कप्तान के तौर पर 6409 अंतर्राष्ट्रीय रन हैं, जो कि शार्लेट एडवर्ड्स (6728) और मिताली राज (6546) के बाद महिला क्रिकेट में तीसरा सर्वाधिक है।
1 लानिंग ने 2018 से 2021 के दौरान कप्तान के रूप में लगातार 24 वनडे जीते हैं, जो कि पुरूष और महिला क्रिकेट को मिलाकर विश्व रिकॉर्ड है। उनके नाम मार्च 2014 से जुलाई 2015 के बीच लगातार 21 अंतर्राष्ट्रीय मैच जीतने का भी विश्व रिकॉर्ड है।
3405 लानिंग के नाम टी20आई में 3405 रन हैं, जो कि बेट्स के 4021 रनों के बाद महिला क्रिकेट में दूसरा सर्वाधिक है। वह ऑस्ट्रेलिया के लिए 3000 से अधिक टी20आई रन बनाने वाली एकमात्र महिला बल्लेबाज़ हैं।
2 लानिंग के नाम दो टी20आई शतक भी हैं। 18 साल 288 दिन लानिंग की उम्र 18 साल 288 दिन थी, जब उन्होंने 2011 में अपना पहला अंतर्राष्ट्रीय शतक लगाया था। पुरूष और महिला क्रिकेट दोनों में वह ऑस्ट्रेलिया की सबसे युवा शतकवीर बल्लेबाज़ हैं।
152* लानिंग का सर्वोच्च स्कोर (152*) श्रीलंका के ख़िलाफ़ 2017 में आया था। यह महिला वनडे में लक्ष्य का पीछा करते हुए सर्वश्रेष्ठ स्कोर है।
35* लानिंग को अपने आख़िरी 35 अंतर्राष्ट्रीय मैचों में कप्तान के रूप में हार का सामना नहीं करना पड़ा। उन्हें अंतिम बार हार सितंबर 2021 में भारत के ख़िलाफ़ मिली थी। यह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में एक रिकॉर्ड है। क्लाइव लॉयड को 1980-1981 के दौरान 21 मैचों में और विव रिचर्ड्स को भी 1983-1985 के दौरान 21 मैचों में लगातार जीत मिली थी।

संपत बंडारुपल्ली ESPNcricinfo में स्टैट्स्टिशियन हैं