मैच (23)
MLC (1)
ENG v WI (1)
IRE vs ZIM (1)
Men's Hundred (2)
एशिया कप (2)
विश्व कप लीग 2 (1)
Canada T20 (4)
Women's Hundred (2)
TNPL (3)
One-Day Cup (5)
SL vs IND (1)
फ़ीचर्स

साउथ अफ़्रीका का आख़िरी गेंद पर कमाल और मैच के अन्य रिकॉर्ड

विश्व कप रनों के मामले में इस बल्लेबाज़ से पीछे रह गईं मिताली

Laura Wolvaardt goes through her trademark cover drive, India vs South Africa, Women's World Cup 2022, Christchurch, March 27, 2022

लॉरा वुलफ़ार्ट के इस विश्व कप में अब पांच अर्धशतक हो चुके हैं  •  ICC via Getty Images

1 - इससे पहले सिर्फ़ एक बार ही कोई टीम महिला विश्व कप में लक्ष्य का पीछा करते हुए आख़िरी गेंद पर जीती है। श्रीलंका ने इंग्लैंड के ख़िलाफ़ 2013 विश्व कप में आख़िरी गेंद पर जीत दर्ज की थी और तब उनका एक ही विकेट शेष था।
1 - महिला विश्व कप में इससे पहले सिर्फ़ एक बार ही 275 या उससे अधिक के लक्ष्य का सफलतापूर्वक पीछासफलतापूर्वक किया गया है। यह रिकॉर्ड भी इसी विश्व कप में भारत के ख़िलाफ़ ऑस्ट्रेलिया ने बनाया था, जब उन्होंने ईडन पार्क में 278 रन के लक्ष्य को हासिल किया था।
6 - महिला वनडे मैचों में सितंबर, 2021 से छह बार 270 या उससे अधिक के लक्ष्य का पीछा किया जा चुका है, जिसमें से पांच भारत के ख़िलाफ़ ही आए हैं। सितंबर, 2021 से पहले ऐसा केवल तीन बार हुआ था और तीनों मैचों में ऑस्ट्रेलिया और न्यूज़ीलैंड शामिल थे।
275 - यह साउथ अफ़्रीका के लिए लक्ष्य का पीछा करते हुए सर्वाधिक स्कोर है। इससे पहले यह रिकॉर्ड 267 रनों का था, जो उन्होंने भारत के ख़िलाफ़ ही 2021 में बनाया था।
15 - 2020 से साउथ अफ़्रीकी टीम लगातार 15वीं बार सफलतापूर्वक लक्ष्य का पीछा कर चुकी हैं। ऑस्ट्रेलिया के नाम यह रिकॉर्ड है, जिन्होंने लक्ष्य का पीछा करते हुए लगातार 19 वनडे जीते है।
5 - लॉरा वुलफ़ॉर्ट के नाम इस विश्व कप में पांच अर्धशतक हो चुके हैं, जो किसी भी विश्व कप में संयुक्त रूप से सर्वाधिक है। इससे पहले 1997 विश्व कप में डेबी हॉकली ने और 2017 विश्व कप में एलीस पेरी ने पांच अर्धशतक बनाए थे। वुलफ़ॉर्ट के नाम इस विश्व कप में 433 रन हैं, जो कि पिछले छह महिला वनडे विश्व कप में सर्वाधिक है।
13 - महिला विश्व कप में मिताली राज के लिए यह 13वीं बार 50 या उससे ऊपर का स्कोर था, जो कि किसी भी बल्लेबाज़ के लिए सर्वाधिक है। उन्होंने डेबी हॉकली का रिकॉर्ड तोड़ा। हालांकि विश्व कप रनों (1321 रन) के मामले में अभी वह हॉकली के 1501 रनों से पीछे हैं।

संपत बंदारुपल्ली ESPNcricinfo में सांख्यिकीविद हैं