और इसी के साथ न्यूज़ीलैंड ने मुक़ाबला जीत लिया है, फ़ुल गेंद ऑफ़ स्ंटप पर, सीधे बल्ले से लॉन्ग ऑफ़ की ओर खेला
अफ़ग़ानिस्तान vs न्यूज़ीलैंड, 40वां मैच, ग्रुप 2 at Abu Dhabi, टी20 विश्व कप, Nov 07 2021 - गेंंद दर गेंद कॉमेंट्री
5.20 pm: इसी के साथ भारतीय और अफ़ग़ानी फ़ैंस के लिए एक निराशाजनक अंत लेकिन दूसरी ओर कीवी टीम और उनके समर्थक काफ़ी ख़ुश होंगे, एक और आईसीसी टूर्नामेंट और एक बार फिर सेमीफ़ाइनल में, इस टीम की ख़ासियत यही है कि काफ़ी निरंतरता के साथ खेलते हैं। इसी के साथ हमें दीजिए इजाज़त, और अपना रखें ख़ूब ख़्याल, नमस्कार।
केन विलियमसन : हम लोगों ने सच में हर विभाग में अच्छा प्रदर्शन किया, ख़ासतौर से इस पिच पर 150 रन के अंदर रोकना बेहतरीन था। हालांकि अगर मैं भी टॉस जीतता तो पहले बल्लेबाज़ी का ही फ़ैसला करता, हमने फ़ील्डिंग भी काफ़ी शानदार की। दिन के खेल में ऊर्जा बचाकर रखना वैसे तो ज़रूरी होता है लेकिन फिर भी हमारे फ़ील्डर्स ने कहीं कोई चूक नहीं की।
मोहम्मद नबी : हमने सोचा था कि पहले बल्लेबाज़ी करते हुए स्कोर बोर्ड पर एक अच्छा स्कोर खड़ा करें, लेकिन ऐसा हो न सका और लगातार विकेट गिरती रहीं, मुझे लगता है हम 30-40 रन पीछे रह गए। जब आप स्कोर बोर्ड पर बड़ा स्कोर नहीं बनाते हैं तो दबाव गेंदबाज़ों पर रहता है और वही हुआ, हालांकि फिर भी हमारे गेंदबाज़ों ने अच्छी कोशिश की। मैं उम्मीद करूंगा कि इस टूर्नामेंट में हुई ग़लती से सबक़ लें और आगे अच्छा करें।
ट्रेंट बोल्ट : बहुत अच्छा लग रहा है कि हमने एक और अच्छी जीत दर्ज की और अंतिम-4 में जगह बनाई, हम कोशिश करेंगे कि आगे भी ऐसा ही प्रदर्शन जारी रखें, और अपने योगदान से टीम को जीत दिलाने में मदद करता रहूं।
ट्रेंट बोल्ट प्लेयर ऑफ़ द मैच से नवाज़े गए
सेमीफ़ाइनल लाइन अप:
इंग्लैंड बनाम न्यूज़ीलैंड (संभवत:)
पाकिस्तान बनाम ऑस्ट्रेलिया (संभवत:)
5.05 pm : न्यूज़ीलैंड एक शानदार ऑलराउंड खेल इस मैच में देखने को मिला, पहले उनके गेंदबाज़ों ने 124 रनों पर अफ़ग़ानिस्तान को रोका और फिर 11 गेंद पहले ही मुक़ाबला आठ विकेटों से अपने नाम कर लिया। इस जीत के साथ ही ग्रुप-2 से पाकिस्तान के बाद न्यूज़ीलैंड ने जगह बना ली है सेमीफ़ाइनल में, जबकि ग्रुप-1 से इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया अंतिम-4 में पहुंच चुकी हैं। इसका मतलब ये हुआ कि अब भारत और अफ़ग़ानिस्तान दोनों ही टी20 विश्वकप से बाहर हो गए हैं।
न्यूज़ीलैंड सेमीफ़ाइनल में पहुंचने वाली चौथी और आख़िरी टीम, इस हार के साथ ही अफ़ग़ानिस्तान के साथ-साथ भारत भी टी20 2021 विश्वकप के बाहर
गगन: "तो भारत नो साल मे पहली बार किसी टूर्नामेंट के सेमीफाइनल मे नही पहुंच पाया" --- नहीं गगन ऐसा नहीं है, 2019 विश्वकप में भी भारत सेमीफ़ाइनल में पहुंचा था और 2016 टी20 विश्वकप में भी भारत सेमीफ़ाइनल में पहुंचा था
स्कोर बराबर
इस बार पैरों पर थी गेंद, मिड विकेट की ओर खेलने की कोशिश, पैड से लगकर ऑन साइड में गई, एक और रन
इस बार पैरों पर थी गेंद, मिड विकेट की ओर मोड़ा और तेज़ी से एक और रन
ऑफ़ स्टंप पर लेंथ गेंद, पीछे हटे और कवर की ओर धकेला, एक रन और
ऑफ़ स्टंप पर लेंथ गेंद, पीछे हटे और कवर की ओर धकेला, तेज़ी से एक रन और
क्या इसी ओवर में मैच होगा ख़त्म ?
लेंथ पर थी गेंद, पीछे गए और गेंदबाज़ की दिशा में खेला, कोई रन नहीं
ओवरपिच गेंद, ऑफ़ स्टंप के बाहर, क़दमों का इस्तेमाल और इसे कवर के ऊपर से उठाकर खेला, दो रन
नवीन उल हक़ अब आक्रमण पर
न्यूज़ीलैंड टी20 विश्वकप 2021 में सेमीफ़ाइनल में जाने वाली आख़िरी और चौथी टीम बनने से अब सिर्फ़ 7 रन दूर
इस बार पैरों पर, लेंथ गेंद, पीछे गए और डीप स्कॉयर लेग के दाईं ओर खेला, तेज़ी से दो रन पूरे किए, ओवर समाप्त
ऑफ़ स्टंप पर लेंथ गेंद, पीछे जाकर मिड ऑफ़ की ओर खेला, कोई रन नहीं
रिवर्स स्वीप, ऑफ़ स्टंप पर फ़ुल गेंद थी, और डीप प्वाइंट की ओर गई, दो रन का था मौक़ा
वाइड गेंद ! लेग स्टंप के बाहर कर बैठे
फ़ुल गेंद, मिडिल स्टंप पर, स्वीप की कोशिश, पैड पर लगी गेंद
तेज़ गेंद और फ़ुल ! उतना ही तेज़ शॉट, डॉउन द ग्राउंड और गेंद गोली की रफ़्तार से गेंदबाज़ के पीछे से मिलेगा चौका
मिडिल स्टंप पर लेंथ गेंद, सीधे बल्ले से लॉन्ग ऑफ़ की ओर खेला, एक रन
अपना आख़िरी ओवर लेकर आ रहे हैं मुजीब उर रहमान
भारत और अफ़ग़ानिस्तान का टी20 विश्वकप अभियान ख़त्म होने में अब बस 17 रन का फ़ासला
अंदर आती गेंद, फ़ुल लेंथ, मिडिल स्टंप पर, हल्के हाथों से ऑन साइड में मोड़ा और एक और रन, ओवर समाप्त
चौका ! यॉर्कर की कोशिश, लो फ़ुलटॉस और बस सहला दिया मिड ऑफ़ के बग़ल से, बेहतरीन चौका
शॉर्ट ऑफ़ लेंथ गेंद, मिडिल स्टंप पर, पुल की कोशिश, पैड पर लगी और गेंद ऑन साइड की ओर गई, एक रन लेग बाई से
शॉर्ट ऑफ़ लेंथ गेंद, मिडिल स्टंप पर, पुल किया और सीधे शॉर्ट मिड विकेट पर, कोई रन नहीं
ऑफ़ स्टंप के बाहर, शॉर्ट ऑफ़ लेंथ गेंद, कट की कोशिश, पूरी तरह बीट हुए बल्लेबाज़, गेंद कीपर के पास
ऑफ़ स्टंप पर फ़ुल गेंद, लॉन्ग ऑफ़ की ओर खेला, एक ही रन
ओवर 19 • न्यूज़ीलैंड 125/2
न्यूज़ीलैंड की 8 विकेट से जीत, 11 गेंद बाकीआईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप
टीम | M | W | L | अंक | NRR |
---|---|---|---|---|---|
इंग्लैंड | 5 | 4 | 1 | 8 | 2.464 |
ऑस्ट्रेलिया | 5 | 4 | 1 | 8 | 1.216 |
सा. अफ़्रीका | 5 | 4 | 1 | 8 | 0.739 |
श्रीलंका | 5 | 2 | 3 | 4 | -0.269 |
वेस्टइंडीज़ | 5 | 1 | 4 | 2 | -1.641 |
बांग्लादेश | 5 | 0 | 5 | 0 | -2.383 |
टीम | M | W | L | अंक | NRR |
---|---|---|---|---|---|
पाकिस्तान | 5 | 5 | 0 | 10 | 1.583 |
न्यूज़ीलैंड | 5 | 4 | 1 | 8 | 1.162 |
भारत | 5 | 3 | 2 | 6 | 1.747 |
अफ़ग़ानिस्तान | 5 | 2 | 3 | 4 | 1.053 |
नामीबिया | 5 | 1 | 4 | 2 | -1.890 |
स्कॉटलैंड | 5 | 0 | 5 | 0 | -3.543 |
टीम | M | W | L | अंक | NRR |
---|---|---|---|---|---|
श्रीलंका | 3 | 3 | 0 | 6 | 3.754 |
नामीबिया | 3 | 2 | 1 | 4 | -0.523 |
आयरलैंड | 3 | 1 | 2 | 2 | -0.853 |
नीदरलैंड्स | 3 | 0 | 3 | 0 | -2.460 |
टीम | M | W | L | अंक | NRR |
---|---|---|---|---|---|
स्कॉटलैंड | 3 | 3 | 0 | 6 | 0.775 |
बांग्लादेश | 3 | 2 | 1 | 4 | 1.733 |
ओमान | 3 | 1 | 2 | 2 | -0.025 |
पीएनजी | 3 | 0 | 3 | 0 | -2.655 |