जी नहीं जीत गया है बांग्लादेश इस बार आखिरकार, ऑफ स्टंप के करीब फुलर, स्लॉग करना चाहते थे लेकिन पूरी तरह से चूक गए, खुद से बेहद निराश मुजराबानी क्योंकि यह फ्री हिट भी था
बांग्लादेश vs ज़िम्बाब्वे, 28वां मैच, ग्रुप 2 at Brisbane, टी20 विश्व कप, Oct 30 2022 - गेंंद दर गेंद कॉमेंट्री
चलिए आज के लिए बस इतना ही लेकिन पाकिस्तान बनाम नीदरलैंड्स मैच की कॉमेंट्री का लुत्फ उठाना मत भूलिएगा।
प्लेयर ऑफ द मैच, तस्कीन अहमद
4:35 pm क्या कमाल का मैच रहा है यह, मुजराबानी की ब्लेसिंग भी जिम्बाब्वे के काम नहीं आ सकी और आखिरकार वे तीन रन से यह रोमांचक मुकाबला हार गए। आखिरी ओवर तक जिम्बाब्वे की मैच पर पकड़ थी लेकिन वह शाकिब अल हसन का एक रन आउट जिसने मैच का पासा पलट दिया। बांग्लादेश के लिए सबसे अहम काम उनके तेज गेंदबाजों तस्कीन अहमद (तीन विकेट) और मुस्तफिजुर रहमान (दो विकेट) ने किया। इससे पहले मुजराबानी ने बांग्लादेश को दो झटके देकर उनकी मुश्किल बढ़ा दी थी लेकिन नाजमुल हुसैन शांतो का अहम अर्धशतक बांग्लादेश के काम आ गया।
रूकिए भाई रूकिए ट्विस्ट अभी बाकी है, खिलाड़ी मैदान से बाहर जा चुके थे लेकिन कीपर ने स्टंप्स के आगे से पकड़ ली थी गेंद, इसी वजह से नो बॉल हो गई है, अब चाहिए एक गेंद पर चार रन, थर्ड अंपायर एकदम से मैच में उतर आए, वाह क्या बात है
जी नहीं नो बॉल हो गई है, एक और स्टंपिंग लेकिन बच गए मुजारबानी, उनकी ब्लेसिंग जिम्बाव्वे के काम, ऑफ स्टंप के करीब आर्म बॉल थी तेज गति की, क्रीज के बाहर निकलकर सामने की ओर उठाकर मारना चाहते थे लेकिन पूरी तरह से मिस कर गए और पीछे विकेटकीपर के स्टंप्स बिखेर दिए, लेकिन स्टंपिंग करते वक्त गेंद को आगे से लपका था
अरे आउट हो गए हैं इस बार, पांचवें स्टंप पर लेंथ बॉल, आगे निकलकर गेंदबाज के सिर के ऊपर से मारना चाहते थे लेकिन मिस गए गए और पीछे विकेटकीपर स्टंप्स को बिखरने के लिए पूरी तरह से तैयार थे
अरे वाह नगरावा क्या बात है, मिडिल स्टंप पर लेंथ बॉल, लेग स्टंप के बाहर जा रही थी, फ्लिक कर दिया पूरी ताकत के साथ डीप स्क्वायर लेग के सिर के ऊपर से, क्या बात है, कमाल का शॉट
अरे भाई चौका मिल गया है लेग बाय पर, ऑफ स्टंप पर लेंथ बॉल, स्लॉग करना चाहते थे अंदर की ओर आ रही थी गेंद लेकिन थाई पैड पर लगकर कीपर के ऊपर से निकल गई चौके के लिए
ओह, एवांस को भी जाना होगा पवेलियन, मिडिल स्टंप पर लेंथ बॉल, स्लॉग कर दिया था डीप मिडविकेट की दिशा में, बल्ले का अच्छा संपर्क हुआ लेकिन मैदान ही इतना बड़ा है कि डीप मिडविकेट पर लपके गए
मिडिल एंड लेग स्टंप पर लेंथ बॉल, स्लॉग स्वीप के लिए गए लेकिन पैड पर लगी गेंद
ऑफ स्टंप पर गुड लेंथ, डीप मिडविकेट की ओर धकेला और दो रन के लिए भाग निकले, नॉन स्ट्राइकर एंड पर थ्रो, शाकिब ने स्टंप पर लगाई गेंद, लेकिन बर्ल डाइव लगाकर क्रीज के अंदर पहुंचे
ऑफ स्टंप पर बैक ऑफ लेंथ, पुल कर दिया है मिडविकेट की दिशा में और एक रन के लिए भाग गए
बहुत ही बड़ा विकेट मिल गया है रन आउट पर बांग्लादेश को, ऑफ स्टंप पर फुलर, लांग ऑफ पर धकेलकर सिंगल चुराने का प्रयास, टाइम नहीं कर पाए, रन के लिए भाग निकले थे, शाकिब बायीं ओर गए, गिरे और फिर गेंद को उठाकर मुडे़ और नॉन स्ट्राइकर एंड पर डायरेक्ट थ्रो करके विलियम्स की बेहतरीन पारी का अंत कर दिया
इस बार चौका लगा दिया है विलियम्स ने, ऑफ स्टंप पर फुलर, हल्का सा रूम बनाया और भेज दिया है कवर की दिशा में चौके के लिए, डीप प्वाइंट पर फिल्डर तैनात था, वह गेंद तक नहीं पहुंच पाया
शफल किया हल्का सा, लेंथ बॉल ऑफ स्टंप के करीब, पुल कर दिया है डीप स्क्वायर लेग की दिशा में गैप में दो रन के लिए
पांचवें स्टंप पर लेंथ बॉल, पुल कर दिया है लांग ऑफ की दिशा में
रूम बनाया है और मिल जाएगा एक और चौका, लेग स्टंप पर बैक ऑफ लेंथ, पुल कर दिया था वाइड लांग ऑन की दिशा में, आसानी से मिला चौका
विलियम्स को मिल गया है इस ओवर में सबसे अहम चौका, कमाल की बल्लेबाजी, रूम बनाया था, मिडिल स्टंप पर फुलर, ड्राइव कर दिया है कवर और मिडऑफ के बीच बने गैप में, किसी के पास गेंद को रोकने का मौका नहीं
लेग स्टंप पर लगभग यॉर्कर, फ्लिक किया है स्क्वायर लेग की ओर
फुल टॉस मिडिल स्टंप पर, फ्लिक कर दिया है डीप मिडविकेट पर और इसी के साथ विलियम्स का अर्धशतक पूरा
पांचवें स्टंप पर लेंथ बॉल, ड्राइव कर दिया है दूर से ही डीप कवर के दायीं ओर, दो रन आसानी से मिल जाएंगे
इस बार वाइड डाल दी है, रूम बनाया था, लेग स्टंप के बहुत बाहर डाल दी, कीपर ने भी दायीं ओर फुल फ्लैश डाइव लगाकर रोकी गेंद
रूम बनाया था, पैरों पर लगभग यॉर्कर, फ्लिक का प्रयास लेकिन बैट एंड पैड से लगकर गेंद कवर की ओर गई
ओवर 20 • ज़िम्बाब्वे 147/8
आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप
टीम | M | W | L | अंक | NRR |
---|---|---|---|---|---|
श्रीलंका | 3 | 2 | 1 | 4 | 0.667 |
नीदरलैंड्स | 3 | 2 | 1 | 4 | -0.162 |
नामीबिया | 3 | 1 | 2 | 2 | 0.730 |
यूएई | 3 | 1 | 2 | 2 | -1.235 |
टीम | M | W | L | अंक | NRR |
---|---|---|---|---|---|
ज़िम्बाब्वे | 3 | 2 | 1 | 4 | 0.200 |
आयरलैंड | 3 | 2 | 1 | 4 | 0.105 |
स्कॉटलैंड | 3 | 1 | 2 | 2 | 0.304 |
वेस्टइंडीज़ | 3 | 1 | 2 | 2 | -0.563 |
टीम | M | W | L | अंक | NRR |
---|---|---|---|---|---|
न्यूज़ीलैंड | 5 | 3 | 1 | 7 | 2.113 |
इंग्लैंड | 5 | 3 | 1 | 7 | 0.473 |
ऑस्ट्रेलिया | 5 | 3 | 1 | 7 | -0.173 |
श्रीलंका | 5 | 2 | 3 | 4 | -0.422 |
आयरलैंड | 5 | 1 | 3 | 3 | -1.615 |
अफ़ग़ानिस्तान | 5 | 0 | 3 | 2 | -0.571 |
टीम | M | W | L | अंक | NRR |
---|---|---|---|---|---|
भारत | 5 | 4 | 1 | 8 | 1.319 |
पाकिस्तान | 5 | 3 | 2 | 6 | 1.028 |
सा. अफ़्रीका | 5 | 2 | 2 | 5 | 0.874 |
नीदरलैंड्स | 5 | 2 | 3 | 4 | -0.849 |
बांग्लादेश | 5 | 2 | 3 | 4 | -1.176 |
ज़िम्बाब्वे | 5 | 1 | 3 | 3 | -1.138 |