जीत गई टीम इंडिया, इसी के साथ चौथी बार भारत टी20 विश्व कप में सेमीफ़ाइनल में पहुंच चुकी है, जहां उनका मुक़बला इंग्लैंड से होगा, लेंथ गेंद मिडिल स्टंप पर, अतिरिक्त उछाल, लांग ऑन की दिशा में गेंद को खेलने का प्रयास लेकिन गेंद को ज़मीन पर रख नए पाए चतारा और अक्षर ने आसान सा कैच पकड़ा
भारत vs ज़िम्बाब्वे, 42वां मैच, ग्रुप 2 at Melbourne, टी20 विश्व कप, Nov 06 2022 - गेंंद दर गेंद कॉमेंट्री
इस मैच से बस इतना ही। अब सेमीफ़ाइनल में मिलते हैं।
रोहित: आज हमारे टीम के सभी खिलाड़ियों ने अच्छा प्रदर्शन किया था। हमें पता था कि हम सेमीफ़ाइनल में पहुंच चुके हैं लेकिन मैदान पर आकर बढ़िया प्रदर्शन करना काफ़ी ज़रूरी है। सूर्या जिस तरीक़े से बल्लेबाज़ी कर रहे हैं, वह तारीफ़ योग्य है। बल्लेबाज़ी करते हुए उनका आत्मविश्वास देखने लायक होता है। टीम के लिए यह काफ़ी लाभदायक भी है। सेमीफ़ाइनल में हमें जल्द से जल्द परिस्थितियों के प्रति अनुकुलित होने के आवश्यकता है। हमें अपने प्लान के तहत चलना है। हमें पता है कि यह एक दबाव वाला मैच होगा लेकिन हमें बढ़िया प्रदर्शन करने की आवश्यकता है।
एर्विन: हमें शायद अपने प्लान में कुछ बदलाव करने की आवश्यकता थी। हमारा मुख्य प्लान था कि अंतिम के ओवर में वाइड यॉर्कर डालना है लेकिन सूर्या ने काफ़ी बढ़िया बल्लेबाज़ी की। इस टूर्नामेंट में हमने काफ़ी बढ़िया प्रदर्शन किया लेकिन पिछले कुछ मैच में हमने बढ़िया प्रदर्शन नहीं किया। हमने पिछले कुछ मैच हारे, जहां हमें थोड़ा बेहतर प्रदर्शन करना था। कुछ एक परिणाम हमारे पक्ष में नहीं गए लेकिन हमारी टीम ने इस विश्व कप में काफ़ी बढ़िया प्रदर्शन किया है।
सूर्यकुमार को प्लेयर ऑफ़ द मैच का ख़िताब दिया गया है। उन्होंने कहा कि मेरा प्लान काफ़ी क्लियर था कि हमें रन बनाना है। जब मैंने और हार्दिक ने एक बार शॉट्स लगाना शुरू किया तो फिर हम रूके नहीं। मेरा प्लान काफ़ी क्लियर है कि मुझे क्या और कैसे करना है। ऐसा प्रदर्शन कर के काफ़ी अच्छा लगता है। हालांकि मैं हमेशा यही सोचता हूं कि हर मैच में आपको शून्य से शुरू करना होता है।
10.20 pm पहले एक बड़ा स्कोर खड़ा करने के बाद भारतीय गेंदबाज़ों ने अपने प्लान के तहत गेंदबाज़ी की। शुरुआती दो ओर में ही ज़िम्बाब्वे के दो विकेट गिर चुके थे। उसके बाद वे निरंतर अंतराल पर अपना विकेट गंवाते रहे। किसी भी समय ऐसा नहीं लगा कि मैच भारत की पकड़ से बाहर है। भारतीय टीम के लिए एक अच्छी बात यह रही कि उनके दोनों स्पिनरों को आज विकेट मिला।
ओवर पिच गेंद को बोलर और लांग ऑन के बीच से उठा कर मारा गया, बढ़िया कनेक्शन, लांग ऑन के फ़ील्डर ने दौड़ लगाई लेकिन गेंद तक नहीं पहुंच पाए
अक्षर पटेल अपन आख़िरी ओवर फेकेंगे
मिडिल स्टंप पर लेंथ गेंद, ऑन साइड में हल्के हाथों से गेंद को पुश किया गया
पांचवें स्टंप पर लेंथ गेंद, फ्रंट फुट पर आकर रक्षात्मक शॉट खेलने का प्रयास लेकिन बीट हुए बल्लेबाज़
बैक ऑफ़ लेंथ गेंद, धीमी गति से, पुल किया रज़ा ने लेकिन ठीक से टाइम नहीं कर पाए अपने शॉट को और डीप मिड विकेट पर एक आसान सा कैच
Aashish: "net runrate ka fayda semifinal mein hoga kya" - नहीं, अब भारत ऐसे भी पहले स्थान पर रहेगा, जहां उनका मुक़ाबला इंग्लैंड से होने वाला है
फिर से लेग स्टंप के बाहर की गेंद, वाइड
लेंथ गेंद लेग स्टंप पर, फ्लिक करने का प्रयास लेकिन पैड पर लग कर गेंद फ़ाइन लेग की दिशा में गई
शरीर की दिशा में लेंथ गेंद, स्क्वेयर लेग की दिशा में उड़ा कर मारा गया लेकिन बल्ले पर ठीक से आई नहीं गेंद
लेंथ गेंद लेग स्टंप के बाहर, लेग साइड में उड़ा कर मारने का प्रयास लेकिन बल्ले पर ठीक से आई नहीं गेंद, डीप फ़ाइन लेग पर अश्विन दाहिने तरफ़ गए और डाइव लगा कर गेंद को पकड़ा
हार्दिक गेंदबाज़ी करेंगे
बोल्ड होते-हाते बच गए चतारा, लेंथ गेंद ऑफ़ स्टंप के क़रीब, गिरने के बाद अंदर आई, सीधे बल्ले से गेंद को रोकने प्रयास लेकिन बल्ले को छकाते हुए विकेट के ऊपर से गुजर गई गेंद
चतारा बल्लेबाज़ी करने आए हैं
काफ़ी नीची रही गेंद और बोल्ड हो गए नगरावा, 84 की गति से मिडिल और ऑफ़ स्टंप पर लेंथ गेंद, ऑफ़ ब्रेक, ऑन साइड में खेलने का प्रयास लेकिन कम उछाल से वह बीट हुए और गेंद जाकर विकेट में लगी
सीधी लेंथ गेंद ऑफ़ स्टंप पर, लांग ऑफ़ की दिशा में गेंद को ड्राइव किया गया
हवा दिया इस बार अपने गेंद को अश्विन ने, मिडिल लेग पर लेंथ गेंद, ऑन साइड में हवाई शॉट लगाने का प्रयास लेकिन कोई कनेक्शन नहीं
ऑफ़ ब्रेक गेंद ऑफ़ स्टंप पर, स्क्वेयर लेग की दिशा में फ्लिक किया गया, फ्रंट फुट पर आकर
नगरावा बल्लेबाज़ी करने आए हैं, स्लिप लगाया गया है
लीडिंग एज़ लगा और कवर के फ़ील्डर ने कोई ग़लती नहीं की, लेंथ गेंद ऑफ़ स्टंप के क़रीब, आगे निकल कर आए बल्लेबाज़ और गेंद को मिड विकेट की दिशा में मोड़ने का प्रयास लेकिन लीडिंग एज़ लग कर रोहित के पास गई गेंद
अश्विन अपना आख़िरी ओवर करेंगे, राउंड द विकेट
लेंथ गेंद मिडिल स्टंप पर, लांग ऑन की दिशा में खेला गया फ्रंट फुट पर आकर
लेंथ गेंद मिडिल स्टंप पर, मिड विकेट की फ़ील्डर के पास पुश किया गया फ्रंट फुट पर आकर
लेंथ गेंद ऑफ़ स्टंप के बाहर, बैकफ़ुट पर जाकर कट किया स्वीपर कवर की दिशा में
हवा में गेंद, स्वीप किया है रज़ा ने लेकिन स्क्वेयर लेग के फ़ील्डर काफ़ी आगे खड़े थे, सीमा रेखा के कुछ फ़ीट पहले गिरी गेंद और फिर सीमा रेखा के बाहर
पंत ने गिल्लियां उड़ाई, तीसरे अंपायर स्टंपिंग चेक कर रहे हैं, मामला काफ़ी नज़दीकी है, मिडिल स्टंप पर लेंथ गेंद, रूम बना कर ऑन साइड में उड़ा कर मारने का प्रयास लेकिन बीट हुए रज़ा, हालांकि तीसरे अंपायर ने कहा कि रज़ा का पैर क्रीज़ के पीछे था
तेज़ गति से की गई लेंथ गेंद, हल्के हाथों से स्क्वेयर लेग की दिशा में खेल कर, तेज़ी से दो रन चुराया गया
अक्षर गेंदबाज़ी करेंगे
ओवर 18 • ज़िम्बाब्वे 115/10
आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप
टीम | M | W | L | अंक | NRR |
---|---|---|---|---|---|
श्रीलंका | 3 | 2 | 1 | 4 | 0.667 |
नीदरलैंड्स | 3 | 2 | 1 | 4 | -0.162 |
नामीबिया | 3 | 1 | 2 | 2 | 0.730 |
यूएई | 3 | 1 | 2 | 2 | -1.235 |
टीम | M | W | L | अंक | NRR |
---|---|---|---|---|---|
ज़िम्बाब्वे | 3 | 2 | 1 | 4 | 0.200 |
आयरलैंड | 3 | 2 | 1 | 4 | 0.105 |
स्कॉटलैंड | 3 | 1 | 2 | 2 | 0.304 |
वेस्टइंडीज़ | 3 | 1 | 2 | 2 | -0.563 |
टीम | M | W | L | अंक | NRR |
---|---|---|---|---|---|
न्यूज़ीलैंड | 5 | 3 | 1 | 7 | 2.113 |
इंग्लैंड | 5 | 3 | 1 | 7 | 0.473 |
ऑस्ट्रेलिया | 5 | 3 | 1 | 7 | -0.173 |
श्रीलंका | 5 | 2 | 3 | 4 | -0.422 |
आयरलैंड | 5 | 1 | 3 | 3 | -1.615 |
अफ़ग़ानिस्तान | 5 | 0 | 3 | 2 | -0.571 |
टीम | M | W | L | अंक | NRR |
---|---|---|---|---|---|
भारत | 5 | 4 | 1 | 8 | 1.319 |
पाकिस्तान | 5 | 3 | 2 | 6 | 1.028 |
सा. अफ़्रीका | 5 | 2 | 2 | 5 | 0.874 |
नीदरलैंड्स | 5 | 2 | 3 | 4 | -0.849 |
बांग्लादेश | 5 | 2 | 3 | 4 | -1.176 |
ज़िम्बाब्वे | 5 | 1 | 3 | 3 | -1.138 |