छक्के के साथ हैदराबाद को मिली दूसरी जीत, पूरन ने दर्शन की गेंद को दर्शक दीर्घा में भेज दिया, छोटी गेंद को पुल कर दिया स्क्वायर लेग के ऊपर से और आठ विकेटों की बड़ी जीत मिली पूरन को
GT vs SRH, 21वां मैच at Navi Mumbai, आईपीएल, Apr 11 2022 - मैच का परिणाम
चलिए आज के लिए बस इतना ही, मुझे और मेरे सहयोगी अफ़्ज़ल को दीजिए इजाज़त। कल एक बार फिर हम आपके समक्ष हाज़िर होंगे आईपीएल के एक और हाई वोल्टेज मुक़ाबले में। जहां, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से भिड़ेगी चेन्नई सुपर किंग्स। तब तक के लिए विदा।
केन विलियमसन बने प्लेयर ऑफ़ द मैच विलियमसन ने कहा कि यह क्रिकेट का बहुत ही अच्छा गेम था। टाइटंस के पास एक मज़बूत गेंदबाज़ी आक्रमण था, और हमें अच्छी पार्टनर्शिप की दरकार थी। टीम के सदस्यों को अपने किरदारों के बारे में पता था और सभी खिलाड़ियों ने अपनी भूमिका को बखूबी निभाया भी।
Vinay Srivastav: ""हैदराबाद अब गुजरात को विजय रथ से उतार कर विजय पथ पर अग्रसर हो चली है।" बहुत ही उत्तम हिंदी का उपयोग किया है आपने नवनीत जी। शुभकामनाएँ आपको और क्रिक-इंफो टीम को।। " .. शुक्रिया विनय।
निकोलस पूरन: हम एक बैटिंग यूनिट के तौर पर अपनी गलतियों से सीखना चाहते थे और बोर्ड पर अच्छी साझेदारियां जोड़ना चाहते थे। पिच बल्लेबाज़ी के लिए मुश्किल थी। गेद बल्ले पर रुक-रुक कर आ रही थी। हमें सिर्फ़ अच्छी साझेदारियों की दरकार थी।
हार्दिक पंड्या: बल्लेबाज़ी में हमने 7-10 रन कम बनाए। यह रन अंतिम में बड़ा फ़र्क डाल सकते थे। वहीं गेंदबाज़ी में दो ख़राब ओवर होने के कारण यह मैच हमारी पहुँच से दूर चला गया।
इस हार ने गुजरात टाइटंस को अंक तालिका में टॉप चार से बाहर कर दिया है। गुजरात टाइटंस अब अंक तालिका में पांचवें पायदान पर पहुँच गयी है। वहीं हैदराबाद अब गुजरात को विजय रथ से उतार कर विजय पथ पर अग्रसर हो चली है।
छह गेंदों में सिर्फ एक रन चाहिए
चौका जड़ दिया मारक्रम ने, फुल लेंथ की गेंद को डाउन द ग्राउंड खेला, गेंद की रफ्तार इतनी थी कि लॉन्ग ऑन के फील्डर के पास कोई भी मौका नहीं था, इसी के साथ दोनों टीमों का स्कोर बराबार हो गया है
फुलर गेंद मिडिल स्टंप पर, फ्लिक किया लॉन्ग लेग में और आसानी से एक रन चुरा लिया
इस चौके ने गुजरात की उम्मीदें लगभग समाप्त कर दी हैं, छोटी गेंद ऑफ स्टंप पर और पुल किया गेंद ऊपरी किनारा लेती हुई गयी विकेटो के पीछे एक टप्पेे में चौके के लिए
सिंगल की हैट्रिक मारक्रम के इस शॉट के साथ, गुड लेंथ की गेंद मिडिल स्टंप पर और खेल दिया उसे डीप कवर की दिशा में
बैकऑफ द लेंथ गेंद को बैकफुट पर जाकर खेला फाइन लेग की दिशा में
पहली गेंद पर सिंगल चुरा लिया, छोटी गेंद थी कमर पर, पुल किया मिडविकेट के ऊपर से लेकिन फील्डर मौजूद डीप मिडविकेट पर
12 गेंदों में मात्र 13 रन चाहिए सनराइज़र्स को यहां से
सिंगल के साथ ओवर की समाप्ति, फुलर और अंदर आती गेंद को धकेल दिया लॉन्ग ऑन की दिशा में
ऑफ स्टंप के बाहर आकर, फुलर लेंथ की गेंद को फ्लिक कर दिया फाइन लेग की दिशा में और दो रन चुरा लिए
फुल लेंथ की गेंद ऑफ स्टंप पर, हल्के हाथों से खेला बैकवर्ड प्वाइंट की दिशा में
यह गेंद स्टैंड्स में और गुजरात की उम्मीदें भी अब मैदान के बाहर जाती हुईं, लेग स्टंप पर छोटी गेंद और बैकफुट पर जाकर फ्लिक कर दिया फाइन लेग की तरफ
दिशा से फिर भटके, लेग स्टंप के बाहर फेंका गेंद, फ्लिक करने के लिए गए थे पूरन लेकिन गेंद दूर और दिशाहीन थी
पैरों पर गेंद नहीं कर सकते पूरन को, सीधे फ्लिक कर दिया फाइन लेग की दिशा में, लेग स्टंप पर लेंथ गेंद को और एक टप्पे में गयी सीमारेखा के पार
पुल किया था शॉर्ट गेंद पर, बल्ले का किनारा लगा, गेंद वापस गयी लॉकी के पीछे, लेकिन हाथ को छूकर गेदं टपक गयी नीचे
आखिरी 18 गेंदों में है 28 रनों की दरकार
सिंगल के साथ ओवर की समाप्ति, फ्लिक किया बैकफुट पर जाकर मिडिल स्टंप पर लेंथ गेंद को, दो रन भागना चाहते थे, लेकिन अंतिम वक्त में इरादा बदला
फुल लेंथ की गेंद को फ्लिक किया स्क्वायर लेग की दिशा में, दो रन पूरा किया तेज़ी से
गुड लेंथ की गेंद ऑफ स्टंप के हल्का बाहर, हल्के हाधों से खेला बैकवर्ड प्वाइंट की दिशा में और सिंगल के लिए भाग पड़े
वीके शर्मा: "हैदराबाद आसानी से जीत रही है,हां कोई ट्वीस्ट न आया तो…"
अंदर आती गेंद को पंच किया बैकफुट पर जाकर, डीप कवर के फील्डर ने जब तक गेंद वापस फेंकी तब तक दो रन चुरा लिए
गुड लेंथ की गेंद ऑफ स्टंप पर और उसे धकेला ऑफ साइड में
क्या मैच में कोई ट्विस्ट आने वाला है? मारक्रम नए बल्लेबाज़
कप्तान बनाम कप्तान, पंड्या ओवर द विकेट, फुलर लेंथ की गेंद ऑफ स्टंप पर, हवा में खेला लॉन्ग ऑन को क्लियर करना चाहते थे, लेकिन स्लोवर गेंद होने की वजह से गेंद दूर नहीं जा पाई और लॉन्ग ऑन पर फील्डर को मिला आसान सा कैच
अब चार ओवर में हैदराबाद को है सिर्फ़ 34 रनों की दरकार
1W | ||||
1W | ||||
1W | ||||
1W | ||||
डॉ. डीवाई पाटिल स्पोर्ट्स अकादमी, नवी मुंबई | |
टॉस | सनराइज़र्स हैदराबाद, पहले गेंदबाज़ी चुनी |
सीरीज़ | |
सत्र | 2022 |
प्लेयर ऑफ़ द मैच | |
मैच के दिन | 11 अप्रैल 2022 - रात का मैच (20-ओवर का मैच) |
अंपायर्स | |
टीवी अंपायर | |
रिज़र्व अंपायर | |
मैच रेफ़री | |
अंक | सनराइज़र्स हैदराबाद 2, गुजरात टाइटंस 0 |
ओवर 20 • SRH 168/2
SRH की 8 विकेट से जीत, 5 गेंद बाकी