मैच (11)
IPL (2)
त्रिकोणीय वनडे सीरीज़, श्रीलंका (1)
Women's One-Day Cup (1)
County DIV1 (3)
County DIV2 (4)
फ़ीचर्स

आंकड़े : गिल और सुदर्शन के शतकों से IPL में शतकों की संख्या 100 के पार

IPL में अब कुल 101 शतक लग चुके हैं

Shubman Gill goes big, Gujarat Titans vs Chennai Super Kings, IPL, Ahmedabad, May 10, 2024

IPL में भारत में अब तक कुल 93 शतक लगे हैं  •  BCCI

गुरुवार को विराट कोहली पंजाब किंग्स (PBKS) के ख़िलाफ़ शतक लगाने से ज़रूर चूक गए लेकिन शुक्रवार शाम को अहमदाबाद में गुजरात टाइटंस (GT) की ओर से शुभमन गिल और साई सुदर्शन ने चेन्नई सुपर किंग्स के ख़िलाफ़ शतक जड़ दिए और IPL में शतकों की संख्या भी 100 के आंकड़ों को भी पार कर गई।
101 - गिल का शतक IPL इतिहास का 100वां शतक था और इसके थोड़ी ही देर बाद सुदर्शन के शतक ने IPL में शतकों की संख्या को 101 तक पहुंचा दिया।
विश्व भर की टी20 प्रतिस्पर्धा में शतक लगने के मामले में IPL अब दूसरे स्थान पर है। इस मामले में पहले पायदान पर इंग्लैंड का टी20 कप है, जिसमें अब तक कुल 21 संस्करणों के दौरान 157 शतक लग चुके हैं।
93 - भारत में अब तक खेले गए कुल 916 IPL मैचों में कुल 93 शतक लगे हैं। वहीं छह शतक UAE और दो शतक साउथ अफ़्रीका में लगे थे।
8 - IPL में कोहली के नाम आठ शतक हैं, जो इस लीग में एक बल्लेबाज़ द्वारा लगाए गए सर्वाधिक शतक हैं। कोहली सात टीमों के ख़िलाफ़ शतक लगाए हैं जो कि एक रिकॉर्ड है।
30 - क्रिस गेल ने 2013 में 30 गेंदों पर शतक जड़ा था जो कि IPL का सबसे तेज़ शतक है। गेल ने उस मैच में 175 रनों की नाबाद पारी भी खेली थी जो कि इस टूर्नामेंट का सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर भी है।
4 - कोहली ने 2016 और जॉस बटलर ने 2022 में चार शतक लगाए जो कि एक सीज़न में संयुक्त तौर पर लगाए सर्वाधिक शतक हैं।
3 - IPL में एक टीम के ख़िलाफ़ सर्वाधिक तीन शतक लगाने का रिकॉर्ड केएल राहुल के नाम है। उन्होंने 2019 में PBKS के लिए मुंबई इंडियंस (MI) के ख़िलाफ़ पहला शतक लगाया था। इसके बाद उन्होंने 2022 में लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए खेलते हुए दो शतक लगाए।

संपत बंडारुपल्ली ESPNcricinfo में सांख्यिकी एलविद हैं