मैच (17)
IPL (3)
त्रिकोणीय वनडे सीरीज़, श्रीलंका (1)
विश्व कप लीग 2 (1)
County DIV1 (3)
County DIV2 (4)
Women's One-Day Cup (4)
HKG T20 (1)
ख़बरें

आईपीएल नीलामी लाइव : आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बने स्टार्क, कुछ ही समय में कमिंस का रिकॉर्ड टूटा

डेब्‍यू अनकैप्‍ड भारतीय खिलाड़ी में संयुक्‍त रूप से सबसे महंगे 8.40 करोड़ में बिके समीर रिज़वी

The IPL 2024 player auction will take place at the Coca Cola Arena, Dubai, December 18, 2023

IPL नीलामी में किस खिलाड़ी पर लगेगी अधिक बोली  •  BCCI

क्रिस वोक्स ने कहा: "यहां कैरेबियन में जागना और यह देखना अच्छा लग रहा है कि मुझे नीलामी में पंजाब ने खरीद लिया है। जाहिर तौर पर इसका हिस्सा बनना के अद्भुत है। हमारी टीम में जॉनी, सैम और लियम हैं जो मेरे साथी खिलाड़ी हैं। एक कोच के रूप में ट्रेवर बेलिस के साथ जुड़ने से मुझे जो सफलता मिली है, उसे देखते हुए उनके साथ जुड़ना बहुत अच्छा होगा, इसलिए मैं आगे बढ़ने के लिए इंतजार नहीं कर सकता।
हैरी ब्रूक ने कहा, "मैं अगले सीजन में दिल्ली कैपिटल्स के साथ आईपीएल में वापसी को लेकर उत्सुक हूं। दुनिया के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों के खिलाफ खेलना मेरे लिए सौभाग्य की बात है और आईपीएल खेलने के लिए सबसे बड़े मंचों में से एक है। दिल्ली के पास पहले से ही कुछ अविश्वसनीय खिलाड़ी हैं और मैं रिकी पोंटिंग के साथ काम करने और यह देखने के लिए इंतजार नहीं कर सकता कि क्या हम टीम के लिए पहला खिताब जीत सकते हैं।'

सौरभ चौहान हुए आरसीबी के

20 लाख में आरसीबी में गए सौरभ चौहान।

गुरजपनीत सिंह रहे अनसोल्‍ड

20 लाख में भी नहीं बिके गुजपनीत सिंह।

साकिब हुसैन गए कोलकाता में

20 लाख में कोलकाता से खेलेंगे साकिब।

आंद्रे बर्गर हुए राजस्‍थान के

50 लाख में राजस्‍थान में गए आंद्रे बर्गर, आज ही दूसरे वनडे में भारत के ख‍िलाफ लिए हैं तीन विकेट।

केएल श्रीजीत नहीं बिके

20 लाख में भी नहीं बिके केएल श्रीजीत।

अविनाश हुए सीएसके के

20 लाख में अविनाश अरावेल्‍ली सीएसके में गए।

जी अजितेश नहीं बिके

अजितेश को 20 लाख में भी किसी ने नहीं खरीदा।

स्विप्निल सिंह आरसीबी में

20 लाख में स्विप्निल सिंह आरसीबी में गए।

शिवालिक गए मुंबई में

20 लाख में श‍िवालिक गए मुंबई इंडियंस में।

आबिद मुश्‍ताक राजस्‍थान में गए

आबिद मुश्‍ताक 20 लाख में राजस्‍थान रॉयल्‍स में गए।

अमनदीप खरे नहीं बिके

20 लाख में भी नहीं बिके अमनदीप खरे। रोहित रायुडू भी नहीं बिके।

स्‍वास्तिक चिकारा दिल्‍ली में

दिल्‍ली ने 20 लाख में स्‍वास्तिक चिकारा को ले लिया है।

मैट हेनरी को नहीं लिया किसी ने

न्‍यूजीलैंड के तेज गेंदबाज मैट हेनरी भी अनसोल्‍ड रहे हैं। साथ ही उनके साथी तेज गेंदबाज ऐडम मिल्‍न भी नहीं बिके।

दुश्‍मांता चमीरा रहे अनसोल्‍ड

श्रीलंका के तेज गेंदबाज दुश्‍मांता चमीरा को किसी ने नहीं लिया।

गस एटकिंसन केकेआर में

गस एटकिंसन एक तेज गेंदबाज हैं जिनको 1 करोड़ में केकेआर ने लिया।

शे होप दिल्‍ली पहुंचे

75 लाख में भी नहीं बिके थे वेस्‍टइंडीज के विकेटकीपर शे होप। अब दिल्‍ली ने उनको 75 लाख में लिया है।

मोहम्‍मद नबी मुंबई गए

1.50 करोड़ में मोहम्‍मद नबी को मुंबई इंडियंस ने ले लिया है।

माइकल ब्रेसवेल रहे अनसोल्‍ड

नहीं बिक पाए इस बार भी न्‍यूजीलैंड के स्पिन ऑलराउंडर ब्रेसवेल।

अरशद खान लखनऊ से खेलेंगे

अरशद खान को 20 लाख में भी किसी ने पहले नहीं लिया था। लखनऊ ने अब उनको 20 लाख में शामिल किया है।

सौरभ चौहान नहीं बिके

सौरभ चौहान को किसी ने भी नहीं लिया है।

वकार सलामखेल अनसोल्‍उ

अफगानिस्‍तान के स्पिनर को किसी ने नहीं खरीदा।

कोलकाता में मुजीब

मुजीब रहमान को 2 करोड़ में कोलकाता ने खरीदा।

फर्ग्‍युसन गए आरसीबी

2 करोड़ के बेस प्राइज में लॉकी फर्ग्‍युसन आरसीबी गए।

स्‍टीव स्मिथ अनसोल्‍ड

एक और बार बोली में आए स्‍टीव स्मिथ को इस बार भी खरीददार नहीं मिला।

रूसो गए पंजाब

राइली रूसो दो करोड़ के बेस प्राइज पर लौटे। दिल्‍ली ने बोली लगाई लेकिन पंजाब रेस में आई। बोली 6 करोड़ के पार पहुंच चुकी है। 8 करोड़ में पंजाब के साथ चले गए हैं रूसो।

मनीष पांडे केकेआर में

मनीष पांडे की केकेआर में वापसी हो गई है। उन्‍हें 50 लाख में केकेआर ने लिया।

करुण नायर रहे अनसोल्‍ड

करुण नायर को नहीं मिला खरीददार।

नेतृत्व परिवर्तन पर मार्क बाउचर :

खैर, हमने समूह के भीतर हार्दिक के नेतृत्व के बारे में टीम के कुछ सदस्यों के साथ बातचीत की है। मुझे लगता है कि यह पूरी तरह से एक बदलाव का चरण है, आप जानते हैं, यह क्रिकेट का खेल है। मुंबई इंडियंस आगे बढ़ती जा रही है। सफर हमारे लिए शानदार रहा है। वह [हार्दिक पंड्या] मुंबई इंडियंस के लिए एक दिग्गज खिलाड़ी रहे हैं। उसने वास्तव में अच्छा प्रदर्शन किया है। यह सिर्फ एक निर्णय है जो हमने आगे बढ़ने और एक नए कप्तान के साथ बदलाव के चरण में जाने के लिए किया है। और यदि हम सभी भावनाओं और उस प्रकार की सभी चीज़ों को एक तरफ रख दें, तो बस यही सब कुछ है।
क्या मैं इसके बारे में कुछ कह सकता हूँ? मैं बहुत आश्वस्त नहीं हूं। मैंने सोशल मीडिया और उस प्रकार की अन्य चीज़ों के माध्यम से अफवाहें सुनी हैं, लेकिन मैं वास्तव में सोशल मीडिया चीज़ों में रुचि नहीं रखता हूँ। जहां तक ​​मैं कह सकता हूं यह है कि हमने इसे सर्वोत्तम तरीके से संभाला। हम समझते हैं कि हर चीज में भावनाएं होती हैं लेकिन यह मुंबई इंडियंस के लिए पूरी तरह से एक बदलाव का चरण है और हमने आगे बढ़ने के लिए निर्णय लिए हैं और इस समय हम वहीं हैं।

जयादेव सुब्रम्‍ण्‍यम हैदराबाद के

सनराइजर्स हैदराबाद के हुए जयादेव सुब्रम्‍ण्‍यम। 20 लाख के बेस प्राइज में लिया।

रॉबिन मिंस हुए गुजरात के

विकेटकीपर बल्‍लेबाज रॉबिन मिंस पर चेन्‍नई ने पहली बोली लगाई लेकिन मुंबई भी उतर आई है। बोली 1 करोड़ के पार पहुंच चुकी है। 1.30 करोड़ में मुंबई के पास जाने वाले थे लेकिन गुजरात बीच में उतर आई है, चेन्‍नई अलग हो गई है। बोली 2 करोड़ के पार पहुंच चुकी है। 2.80 करोड़ पर मुंबई हटी तो सनराइजर्स हैदराबाद आ गई है। 3.60 करोड़ में गुजरात के हो गए हैं रॉबिन मिंस।
हमारे साथी राजन राज बता रहे हैं कि मिंस झारखंड से हैं। कीपिंग करते हैं और काफी आक्रामक बल्लेबाजी करते हैं। कुछ दिन पहले यह बात सामने आई थी कि मुंबई की टीम उन्हें कैंप के लिए इंग्लैंड भेज रही है। उनके मुख्य रूप से तीन कोच चंचल भट्टाचार्य, एसपी गौतम और आसिफ हक हैं। चंचल भट्टाचार्य एमएस धोनी के भी कोच रहे हैं।

आशुतोष शर्मा पंजाब के हुए

आशुतोष शर्मा 20 लाख में पंजाब के हुए। विश्‍वनाथ प्रताप सिंह 20 लाख में पंजाब गए। शशांक सिंह को भी पंजाब ने 20 लाख में लिया। पहले ले लिया और फ‍िर मना कर रहा है पंजाब शशांक को लेने से लेकिन ऑक्‍शनर ने ऐसा करने से मना कर दिया। तनय त्‍यागराजन 20 लाख में पंजाब गए। प्रिंस चौधरी 20 लाख में पंजाब के हुए।

करोड़पति बन दिल्‍ली में गए सुमित

सुमित कुमार पर 20 लाख की बोली दिल्‍ली ने लगाई लेकिन केकेआर भी सुमित कुमार को लेना चाहती है। बोली अब 1 करोड़ तक पहुंची और वह दिल्‍ली में गए।

नमन धीर और अंशुल मुंबई के हुए

भारतीय स्पिन ऑलराउंडर 20 लाख में मुंबई के हुए। 20 लाख में ही मुंबई ने अंशुल काम्‍बोज को खरीदा।

ये भी रहे अनसोल्‍ड

भारतीय बल्‍लेबाज रहे हैं अनसोल्‍ड। ऋतिक ईश्‍वरन को किसी ने नहीं लिया है। हिम्‍मत सिंह भी रहे अनसोल्‍ड। शशांक सिंह रहे अनसोल्‍ड। सुमित वर्मा को किसी ने नहीं खरीदा। हर्ष दुबे रहे अनसोल्‍ड। तनुष कोटियन नहीं बिके। कमलेश नागरकोटी नहीं बिके। प्रदोष पॉल रहे अनसोल्‍ड। रोहित रायुडू रहे अनसोल्‍ड। जी अजितेश अनसोल्‍ड गए। गौरव चौधरी रहे अनसोल्‍ड। विपिन सौरभ नहीं बिके। केएम आसिफ अनसोल्‍ड रहे। साकिब हुसैन अनसोल्‍ड। मोहम्‍मद कैफ रहे अनसोल्‍ड। अभिलाष शेट्टी रहे अनसोल्‍ड। गुरजपनीत सिंह रहे अनसोल्‍ड। पृथ्‍वीराज यारा भी नहीं बिके। शुभम अग्रवाल भी रहे अनसोल्‍ड।

संदीप वॉरियर अनसोल्‍ड

केरल के संदीप वॉरियर को किसी ने नहीं लिया है। ल्‍यूक वुड को 50 लाख में भी किसी ने नहीं खरीदा है।

नुवान तुषारा मुंबई में खेलेंगे

नुवान तुषारा पर कोलकाता ने शुरुआती बोली लगाई लेकिन रिचर्डसन को नहीं लेने के बाद आरसीबी तुषारा को शामिल करना चाहती है। आरसीबी ने 1.10 करोड़ में श्रीलंका के तेज गेंदबाज को ले ही लिया था कि मुंबई इंडियंस बोली में कूद पड़ी है। बोली 2 करोड़ के आगे निकल चुकी है। 4.80 करोड़ में मुंबई में गए नुवान तुषारा।

झे रिचर्डसन दिल्‍ली में गए

जाए रिचर्डसन पर सबसे पहले दिल्‍ली ने बोली लगाई है और अब आरसीबी भी रेस में उतर आई है। बोली 2 करोड़ के पार। दिल्‍ली और आरसीबी दोनों ही नहीं रूक रहे हैं। आरसीबी के पास 5.25 करोड़ का ही बजट और बोली लगा दी है 4 करोड़। 5 करोड़ में दिल्‍ली ने झे रिचर्डसन को खरीद लिया है।

मुस्‍तफ‍िजुर रहमान सीएसके के हुए

बांग्‍लादेश के तेज गेंदबाज मुस्‍तफ‍िजुर रहमान को सीएसके ने दो करोड़ में खरीदा है।

स्‍पेंसर जॉनसन गुजरात पहुंचे

ऑस्‍ट्रेलिया के तेज गेंदबाज पर केकेआर ने सबसे पहले बोली लगाई और इसके बाद गुजरात भी आ गए हैं। 80 लाख में गुजरात के हुए हैं स्‍पेंसर जॉनसन। नहीं जी, दिल्‍ली अब कूद पड़ी है। बोली 3 करोड़ के पार पहुंच गई है। दोनों ही नहीं रूक रहे हैं और बोली अब 5 करोड़ के आगे जा पहुंची है। छह करोड़ की बोली गुजरात ने लगा दी है लेकिन दिल्‍ली हार नहीं मान रही है। 8 करोड़ तक पहुंच गई है बोली। बीबीएल में धमाल मचाने वाले स्‍पेंसर जॉनसन 10 करोड़ में गुजरात टाइटंस के पास चले गए हैं।

ये भी नहीं बिके

50 लाख में भी दुश्‍मांता चमीरा को किसी ने नहीं लिया। बेन ड्वारशुइस को भी किसी ने नहीं लिया। मैट हेनरी भी रहे अनसोल्‍ड। काइल जेमिसन को भी किसी ने नहीं लिया, 1 करोड़ का बेस प्राइज। टिमाल मिल्‍स रहे अनसोल्‍ड। ऐडम मिल्‍न भी रहे अनसोल्‍ड, एक करोड़ का बेस प्राइज था। लांस मॉरिस भी नहीं बिके।

शे होप भी नहीं बिके

वेस्‍टइंडीज के विकेटकीपर बल्‍लेबाज शे होप अनसोल्‍ड गए।

डेविड विली लखनऊ गए

लखनऊ ने इंग्‍लैंड के ऑलराउंडर डेविड विली को 2 करोड़ में लिया।

ओडीन स्मिथ रहे अनसोल्‍ड

वेस्‍टइंडीज के ऑलराउंडर को किसी ने नहीं खरीदा।

कीमो पॉल भी नहीं बिके

वेस्‍टइंडीज के ऑलराउंडर कीमो पॉल भी 75 लाख के बेस प्राइज में नहीं बिके।

जेम्‍स नीशम नहीं बिके

न्‍यूजीलैंड के ऑलराउंडर जेम्‍स नीशम को किसी ने नहीं खरीदा। 1.50 करोड़ का बेस प्राइज था।

टॉम करन आरसीबी गए

सैम करन के भाई टॉम करन पर आरसीबी ने बोली लगाई। 1.50 करोड़ में खरीदा।

माइकल ब्रेसवेल भी रहे अनसोल्‍ड

न्‍यूजीलैंड के ऑलराउंडर को भी खरीदने में किसी ने जहमत नहीं उठाई।

कैस अहमद रहे अनसोल्‍ड

अफगानिस्‍तान के स्पिनर को 50 लाख में भी किसी ने नहीं खरीदा।

रासी वान दर दुसें को नहीं मिला खरीददार

साउथ अफ्रीका के दुसें को कोई खरीददार नहीं मिला।

एश्‍टन टर्नर लखनऊ के हुए

लखनऊ ने टर्नर को 1 करोड़ में खरीद लिया है।

शेफर्ड रदरफोर्ड केकेआर में

कोलकाता ने शेफर्ड पर 1.50 करोड़ की बोली लगाई और खरीदा।

कोल‍िन मनरो अनसोल्‍ड रहे

कोलिन मनरो को भी नहीं मिला खरीददार।

फ‍िन एलन अनसोल्‍ड रहे

फ‍िन एलन गए अनसोल्‍ड
अल्जारी और यश दयाल पर आरसीबी के कोच एंडी फ्लॉवर : यह बहुत अच्छा दिन गया है। कैमरन ग्रीन के तौर पर नीलामी से पहले ही हमने एक बड़े खिलाड़ी को चुन लिया था। अल्‍जारी का नाम पहले आया तो हम उनके साथ गए और हम अपनी टीम में एक बायें हाथ का गेंदबाज भी चाहते थे जिसकी वजह से हम यश दयाल के साथ गए।
समीर रिजवी : मैं जियो सिनेमा पर देख रहा था और घर में खुशी का माहौल है। मुझे लग रहा था कि इस बार नीलामी में जाऊंगा लेकिन इतना नहीं सोचा था कि सीएसके इतनी बिड तक चली जाएगी। जब मेरे से पहले चार-पांच खिलाड़ी अनसोल्‍ड हो गए तो मैं बहुत नर्वस हो गया था। कॉल तो सभी टीमों के ट्रायल के लिए आए थे लेकिन मैं अंडर 23 खेलने चला गया था तो मैं तीन ही फ्रैंचाइजी, पंजाब, राजस्‍थान और आरसीबी के कैंप में गया था। लग रहा था कि कोई ले लेगा लेकिन इतनी रकम नहीं सोचा था। माही सर के साथ खेलना बहुत बड़ी फीलिंग है। मैं उनसे मिलने के लिए काफी उत्‍साहित भी हूं और पता नहीं कैसे उनके सामने बोलूंगा। यूपी टी20 लीग से किस तरह का फायदा मिला। सबसे पहले मैं परिस्थित‍ि को देखूंगा और कैसे मैच को चलाया जाए। इसके बाद मैं प्रेशर हैंडल करना चाहूंगा। टी20 लीग से बहुत फायदा हुआ, लाइट में खेलने का अनुभव नहीं था, पब्लिक का अनुभव नहीं था। मुंबई इंडियंस के ट्रायल में जब दो साल पहले आया था तो थोड़ा सा अपने आप से जूझता था। खुद को बैक नहीं करता था, तब मैंने अपने को बैक करना सीखा। किसी को दिखाने के लिए नहीं करता। सीनियर से जब मुझे अंडर 23 में भेजा गया तो फायदा मिला। मैा सीिनयर में तना नहीं कर पाता था, लेकिन अब बहुत खुशी है। सुबह से घर में भीड़ थी सबको पता था नाम तो आएगा। मेरे दोस्‍त इमोशनल हो गए, सब डांस करने लगे। पांच से छह साल का था तो घर में खेलता था। मेरे कोच मेरे मामा ही हैं। वही बॉल डालते थे, उन्‍होंने ही मेरा क्रिकेट करियर शुरू किया। चार-पांच नंबर मेरा पसंदीदा है। मैं अंडर 14 में ओपन करता था लेकिन अंडर 16 में उन्‍होंने मुझे मध्‍य क्रम में खिलाया। मेरे कोच ने बोला था कि तू स्पिन को खेलता है तो मध्‍य क्रम में खेला कर।

श्रेयस गोपाल हुए मुंबई के

20 लाख में मुंबई के हुए श्रेयस गोपाल।

मुरुगन अश्विन रहे अनसोल्‍ड

स्पिनर मुरुगन अश्विन रहे अनसोल्‍ड। पुलकित नारंग को भी नहीं मिला खरीददार।

एम सिद्धार्थ को कौन लेगा

एम सिद्धार्थ के लिए सबसे पहले लखनऊ आगे आए और इसके बार आरसीबी भी रेस में शामिल हो गई है। 1 करोड़ जा पहुंची है एम सिद्धार्थ की बोली। लखनऊ और आरसीबी नहीं रूक रहे हैं। 1.50 करोड़ में आरसीबी जाने वाले थे लेकिन लखनऊ दोबारा से रेस में आए। 2.40 करोड़ में लखनऊ के हुए एम सिद्धार्थ।

मानव हुए गुजरात के

स्पिनर मानव सुधार को 20 लाख में गुजरात ने लिया।

शिवा सिंह रहे अनसोल्‍ड

यूपी के स्पिनर शिवा सिंह को नहीं मिला खरीददार। एम सिद्धार्थ रहे अनसोल्‍ड।

रसिख दार दिल्‍ली के हुए

20 लाख के बेस प्राइज में दिल्‍ली के हुए जम्‍मू कश्‍मीर के रसिख दार।

ईशान पोरेल रहे अनसोल्‍ड

बंगाल के तेज गेंदबाज इशान को नहीं मिला खरीददार।

कार्तिक त्‍यागी किसके होंगे

तेज गेंदबाज कार्तिक त्‍यागी पर कोलकाता ने बोली लगाई है, अब लखनऊ भी रेस में आ चुकी है। 45 लाख में लखनऊ के हो गए थे कार्तिक लेकिन दिल्‍ली बीच में कूदी। अब गुजरात और लखनऊ में बोली की जंग। 50 लाख में गुजरात के होते लेकिन कोलकाता दोबारा बोली की रेस में आई। 60 लाख में गुजरात के हो गए हैं अब कार्तिक।

आकाश सिंह अब हैदराबाद से खेलेंगे

आकाश सिंह पर 20 लाख पर हैदराबाद ने लगाई बोली।

कुलदीप यादव रहे अनसोल्‍ड

तेज गेंदबाज कुलदीप यादव को नहीं मिला खरीददार।

सुशांत मिश्रा मुंबई से खेलेंगे

मुंबई ने बेस प्राइज पर बोली लगाई लेकिन गुजरात भी अब बोली में कूद गई है। अब बोली 2 करोड़ के आगे निकल गई है। 2.20 करोड़ रुपये में गुजरात के हो गए हैं सुशांत।

यश दयाल अब हुए आरसीबी के

भारतीय युवा तेज गेंदबाज यश दयाल पर गुजरात ने सबसे पहली बोली लगाई लेकिन इसके बाद आरसीबी में भी रेस में आई। बोली अब 2 करोड़ तक पहुंच चुकी है। जल्‍द ही यह बोली 3 करोड़ तक पहुंच गई है और नेहरा यश को छोड़ना नहीं चाह रहे हैं। आरसीबी भी रेस में लगातार बनी हुई है। 5 करोड़ रुपये में अब यश आरसीबी के लिए खेलेंगे।

कुमार कुशाग्र भी बने करोड़पति

कुमार कुशाग्र पर सबसे पहले चेन्‍नई ने बोली लगाई और बीच में गुजरात कूदी। 60 लाख में गुजरात के होने ही वाले थे लेकिन दिल्‍ली बीच में कूद पड़ी। बोली 1 करोड़ पार कर चुकी है। अरे यह क्‍या कुछ ही मिनटों में बोली 7 करोड़ तक पहुंच चुकी है। 7.20 करोड़ में दिल्‍ली के हो गए हैं कुमार कुशाग्र।

उर्विल पटेल को कोई खरीददार नहीं मिला

भारतीय बल्‍लेबाज उर्विल अनसोल्‍ड रहे। विष्‍णु सोलंकी भी अनसोल्‍ड रहे।

रिकी भुई दिल्‍ली गए

भारतीय विकेटकीपर रिकी भुई को 20 लाख में दिल्‍ली कैपिटल्‍स ने खरीदा।

टॉम कोहलर कैडमोर बिके

राजस्‍थान रॉयल्‍स ने टॉम कोहलर को 40 लाख के बेस प्राइज में खरीदा।

जानिए स्‍टार्क ने मालामाल होने पर क्‍या कहा

जानिए डेविड वॉर्नर ने आखिर क्‍या

रमनदीप सिंह हुए केकेआर के

20 लाख में केकेआर के हुए रमनदीप सिंह।

आईपीएल नीलामी में सबसे अधिक भुगतान पाने वाले नवोदित अनकैप्ड खिलाड़ी

8.4 करोड़ - वरुण चक्रवर्ती, पंजाब 2019 8.4 करोड़ - समीर रिज़वी, सीएसके 2024 8 करोड़ - रिले मेरेडिथ, पीबीकेएस 2021 7.2 करोड़ - जोफ्रा आर्चर, राजस्‍थान 2018

शाहरुख गुजरात ने खरीदा

40 लाख के बेस प्राइज में पंजाब ने बोली लगाई और गुजरात बीच में कूद गई है। जल्‍द ही यह बोली 1 करोड़ तक पहुंच गई है। दोनों ही शाहरुख को लेने में दिलचस्‍पी दिखा रहे हैं। बता दें कि अभी तक शाहरुख खान पंजाब के लिए खेलते आए हैं, उन्‍हें इस साल रिलीज किया गया था। बोली अब 4 करोड़ तक पहुंच गई है, गुजरात के पास 31.85 करोड़ तो पंजाब के पास 13.1 करोड़ का ही बजट। ऐसा लग रहा है गुजरात शाहरुख को लेकर ही मानेंगे और ऐसा हो भी गया है 6.20 करोड़ में गुजरात के हुए शाहरुख लेकिन इसी बीच पंजाब ने समय मांगा है। 7.40 करोड़ में गुजरात के हो गए हैं अब शाहरुख।

अर्शिन कुलकर्णी हुए लखनऊ के

अर्शिन कुलकर्णी पर लखनऊ ने बोली लगाई, दिल्‍ली ने समय मांगा लेकिन मना किया तो 20 लाख में लखनऊ के हुए अर्शिन।

इन्‍हें भी नहीं मिले खरीददार

अरशद खान रहे अनसोल्‍ड। सरफराज खान भी रहे अनसोल्‍ड। राज अंगद बावा भी रहे अनसोल्‍ड। विव्रांत शर्मा भी रहे अनसोल्‍ड। अतीत सेठ को भी किसी ने नहीं खरीदा। ऋतिक शौकीन भी रहे अनसोल्‍ड।

अंगकृष रघुवंशी रहे अनसोल्‍ड

अंगकृष रघुवंशी 20 लाख के बेस प्राइज में कोलकाता के हुए।

समीर रिजवी हुए सीएसके के

समीर रिजवी पर चेन्‍नई ने सबसे पहले बोली लगाई और इसके बाद गुजरात भी बोली में कूद आई है। बोली अब 1 करोड़ तक पहुंच गई है। जल्‍द ही बोली 3 करोड़ को पार कर गई है। बोली अब 5 करोड़ को भी पार कर गई है, मेरठ में आज इनके घर पर जश्‍न होने वाला है यह तो तय है। वाह 7.60 करोड़ में चेन्‍नई सुपर किंग्‍स के हो ही गए थे समीर लेकिन तभी दिल्‍ली मैदान में कूद गई है। वाह अब 8.40 करोड़ रुपये में समीर चेन्‍नई में जाएंगे।
यूपी टी20 लीग में कानपुर सुपरस्टार्स की तरफ़ से खेलते हुए 20 वर्षीय रिज़वी ने टीम के लिए सर्वाधिक छक्के लगाए थे। टूर्नामेंट में उनके नाम दो शानदार शतकों के साथ कुल 455 रन दर्ज हुए। इसके बाद पंजाब किंग्स सहित कुल तीन आईपीएल टीमों ने उनको अपने ट्रायल में शामिल करने की कोशिश की।
हालांकि यूपी अंडर-23 टीम में शामिल होने के कारण रिज़वी को ये ट्रायल छोड़ने पड़े। अंडर-23 टूर्नामेंट के फ़ाइनल में 65 गेंदों में 91 रन की पारी खेलकर उन्होंने अपनी टीम उत्तर प्रदेश को यह राष्ट्रीय ख़िताब जिताया और टूर्नामेंट के सबसे अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी बने।

मनन वोहरा रहे अनसोल्‍ड

रोहन कुनुमल, सौरभ चौहान को नहीं मिले खरीददार। प्रियांश आर्या को भी किसी ने नहीं लिया। मनन वोहरा भी रहे अनसोल्‍ड।

शुभम दुबे हुए मालामाल

दिल्‍ली ने 20 लाख के बेस प्राइज पर शुभम पर बोली लगाई है। राजस्‍थान रॉयल्‍स बोली में कूद गई है। बोली 1 करोड़ तक पहुंच गई है। और दोनों ही नहीं रूक रहे हैं बोली अब 2 करोड़ तक पहुंच चुकी है। कुछ ही देर में बोली 3 करोड़ को पार कर गई है। दोनों ही टीम हार मानने को तैयार नहीं हैं, राजस्‍थान के पास करीब 7 करोड़ का बजट है लेकिन बोली 5.80 करोड़ तक पहुंच गई है और राजस्‍थान बोली को जीत गई है।

गुजरात, पंजाब और दिल्ली की राय

सोलंकी, गुजरात: मैं किसी को चोरी करने वाला नहीं कहूंगा। यह कुछ हद तक उस खिलाड़ी के प्रति अपमानजनक है! हम उमरजई और उमेश को महत्व देते हैं। आप नीलामी में खिलाड़ियों की तुलना में कौशल सेट पर ध्यान केंद्रित करते हैं। हमें दो खिलाड़ी मिले हैं जो हमारी पूर्व-योजना में थे और हम उनके हमारे साथ जुड़ने का इंतजार कर रहे हैं।
संजय बांगर, पंजाब: वोक्स हमारे लिए दो स्थान कवर करते हैं - करन और रबाडा। एक भारतीय सीमर का होना बहुत मूल्यवान है। हर्षल मध्य और डेथ ओवरों में गेंदबाजी करते हैं। यह हमें हर्षल को एक इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में उपयोग करने का विकल्प देता है। वोक्स और हर्षल दोनों को हासिल करने के पीछे यही सोच थी।
पोंटिंग, दिल्ली के कोच : अब तक का जन्मदिन अच्छा रहा। कुछ दिनों तक यहां रहा। हमें कुछ ऐसे खिलाड़ी मिले जो हम चाहते थे। हम ब्रूक की कीमत से थोड़ा आश्चर्यचकित थे। उसे उस कीमत पर प्राप्त करना जो हमने किया था, हमें भारतीय खिलाड़ियों और एक विदेशी तेज गेंदबाज के लिए जाने की अनुमति देता है।

ऐतिहासिक बोली पर केकेआर

वेंकी मैसूर, केकेआर सीईओ: स्टार्क की बोली से ठीक पहले किसी ने मुझे बताया, उन्होंने एक ऐतिहासिक बोली जैसी कोई चीज़ लगाई है। बहुत जल्दी इतिहास बदल गया। आईपीएल बदल गया है और वेतन सीमा बदल गई है (हंसते हुए)। हर कोई अपनी-अपनी योजनाओं के साथ आता है। यह मेरी 14वीं नीलामी है - आप जानते हैं कि आप कुछ जीतते हैं और कुछ हारते हैं। कौशल की दृष्टि से स्टार्क एक सम्मानित खिलाड़ी थे। हम कुछ बोलियों में सफल नहीं रहे, जिससे हमें फायदा हुआ। हम उसे अपने साथ पाकर बहुत खुश थे।
विक्रम सोलंकी, जीटी क्रिकेट निदेशक: यह खिलाड़ी के मूल्य और उसके पास मौजूद कौशल को दर्शाता है। वह एक शानदार खिलाड़ी है और हम केकेआर से हार गए। लेकिन नीलामी में चीज़ें इसी तरह चलती हैं। हम शेष नीलामी में आवश्यकतानुसार अपना रास्ता बनाएंगे।

आदिल रशीद और ईश सोढ़ी रहे अनसोल्‍ड

अफगानिस्‍तान के स्पिनर वकार सलामखेल रहे अनसोल्‍ड। इंग्‍लैंड के आदिल रशीद को भी नहीं मिला खरीददार। वेस्‍टइंडीज के स्पिनर अकील हुसैन को भी नहीं मिला कोई खरीददार। न्‍यूजीलैंड के ईश सोढ़ी भी रहे अनसोल्‍ड। साउथ अफ्रीका के तबरेज शम्‍सी को भी नहीं मिला कोई खरीददार। अफगानिस्‍तान के स्पिनर मुजीब रहमान को भी किसी ने नहीं खरीदा।

स्‍टार्क नहीं तो मुंबई को मिले मदुशंका

श्रीलंका के तेज गेंदबाज दिलशान मदुशंका पर लखनऊ और मुंबई में बोली की जंग चल रही है। बोली 4 करोड़ को पार कर गई है। 4.60 करोड़ में मुंबई इंडियंस के हो गए हैं मदुशंका।

जयदेव उनादकट हुए हैदराबाद के

हैदराबाद ने जयदेव उनादकट पर बेस प्राइज पर बोली लगाई कुछ देर इंतजार के बाद दिल्‍ली ने इंतजार किया और बोली में कूद गए। बोली एक करोड़ तक पहुंच गई है। 1.60 करोड़ में हैदराबाद के हुए जयदेव।

जॉश हेजलवुड रहे अनसोल्‍ड

जहां साथी खिलाड़‍ियों पर रकम लुटाई गई तो वहीं जॉश हेजलवुड अनसोल्‍ड रह गए।

मिचेल स्‍टार्क हुए मालामाल

दिल्‍ली और मुंबई में स्‍टार्क के लिए जंग शुरू हो गई है। बोली 5 करोड़ के पार पहुंच गई है। दोनों ही टीम रूकने का नाम नहीं ले रही हैं। दिल्‍ली की ओर से पंत पैडल को उठाते हुए। 7.20 करोड़ में आखिरकार मुंबई इंडियंस के होने ही वाले थे लेकिन दिल्‍ली दोबारा से बोली में आई। 9.60 करोड़ में मुंबई के हो ही गए थे स्‍टार्क। कोलकाता अब बीच में आ कूदी है। गुजरात टाइटंस अब बोली में कूद पड़ी है, मुंबई बाहर। बोली अब 12 करोड़ तक जा पहुंची है और दोनों के पास करीब 31 करोड़ का पर्स है।
स्‍टार्क अब सैम करन को पछाड़ चुके हैं और अभी तक आईपीएल इतिहास के दूसरे सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए हैं। अरे बाप रे कुछ ही समय में पैट कमिंस का सबसे महंगा खिलाड़ी होने का रिकॉर्ड टूट गया है और अब इस समय स्‍टार्क पर बोली 21 करोड़ तक पहुंच गई है। अरे बाप रे बार बोली अब 24 करोड़ तक जा पहुंची हैं, दोनों ही हार मानने वाले नहीं हैं और उधर ऑस्‍ट्रेलिया में स्‍टार्क के होश उड़ रहे होंगे। 24.75 करोड़ रूपये में कोलकाता के हुए हैं मिचेल स्‍टार्क। आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी।

शिवम मावी लखनऊ के हुए

लखनऊ ने शिवम मावी को उनके बेस प्राइज 50 लाख में खरीद ही लिया था लेकिन आरसीबी बीच में कूदी। बोली 1 करोड़ को पार कर गई है। लखनऊ और बेंगलुरु दोनों ही पीछे नहीं हट रही हैं और बोली 4 करोड़ तक पहुंच गई है। 6.40 करोड़ में लखनऊ के हो गए हैं शिवम मावी।

गुजरात के हुए उमेश यादव

उमेश यादव पर हैदराबाद ने बोली लगाई और गुजरात बीच में कूद गई है, बोली 3 करोड़ तक पहुंच गई है। हैदराबाद कम पर्स के बाद भी बोली लगा रही है और बोली अब गुजरात ने जीत ही ली थी लेकिन दिल्‍ली बीच में कूदी और बोली 5 करोड़ के ऊपर। 5.89 करोड़ में गुजरात के हुए।

अल्‍जारी जोसेफ हुए आरसीबी के

चेन्‍नई ने अल्‍जारी जोसेफ के बेस प्राइज 1 करोड़ की बोली लगाई है और दिल्‍ली भी बोली में कूद गई है। दिल्‍ली ने 3 करोड़ में अल्‍जारी को खरीद ही लिया था कि लखनऊ बोली में कूद गई है। बोली अब 5 करोड़ को पार कर गई है। 6.40 करोड़ में लखनऊ सुपर जायंट्स के हो ही गए थे अल्‍जारी जोसेफ। अब आरसीबी बोली में कूद गई है। बोली अब 10 करोड़ तक पहुंच गई है। 11.50 करोड़ में अब आरसीबी के हुए हैं अल्‍जारी जोसेफ।

चेतन साकरिया हुए केकेआर के

केकेआर ने भारतीय तेज गेंदबाज चेतन साकरिया को उनके बेस प्राइज 50 लाख में खरीदा है।

लॉकी फ़र्ग्‍युसन रहे अनसोल्‍ड

जॉश इंग्‍लस और कुशल मेंडिस को नहीं मिला खरीददार

विश्‍व कप विजेता जॉश इंग्‍लस और श्रीलंका के विकेटकीपर कुशल मेंडिस गए अनसोल्‍ड।
जॉश इंग्‍लस को उनके बेस प्राइज 2 करोड़ में किसी ने नहीं खरीदा।

केएस भरत हुए केकेआर के

भारतीय विकेटकीपर केएस भरत को केकेआरने उनके बेस प्राइज 50 लाख में खरीदा।

क्रिस्‍टन स्‍ट्ब्‍स हुए दिल्‍ली के

क्रिस्‍टन स्‍ट्ब्‍स को बेस प्राइज 50 लाख में दिल्‍ली ने खरीदा।

फ‍िल सॉल्‍ट किसके पास जाएंगे

फ‍िल सॉल्‍ट को किसी ने नहीं खरीदा है।

टीमों के पास बचा पर्स

आरसीबी- 23.25 करोड़ केकेआर- 32.70 करोड़ पंजाब किंग्स- 13.15 करोड़ सीएसके- 11.60 करोड़ दिल्‍ली कैपिटल्‍स - 24.95 करोड़ राजस्‍थान रॉयल्स- 7.10 करोड़ मुंबई इंडियंस - 12.75 करोड़ सनराइजर्स हैदराबाद - 5.20 करोड़ लखनऊ सुपर जायंट्स - 13.15 करोड़ गुजरात टाइटंस - 37.65 करोड़
कमिंस की खरीद पर वेटोरी : "कोई और भी उसे बेहद चाहता था, इसीलिए वह इतने ऊंचे नंबरों तक पहुंच गया, क्योंकि हमारी टीम अपेक्षाकृत व्यवस्थित है और हमारे पास बजट है, और हमने पहले ही ट्रैविस हेड और हसरंगा को चुन लिया है, हमें लगा कि हमने नीलामी में अधिकांश चीजें कवर कर ली हैं जो हम चाहते थे, इसलिए हमारे पास इतना खर्च करने की क्षमता थी।
कमिंस: "आगामी आईपीएल सीज़न के लिए हैदराबाद में शामिल होने के लिए उत्साहित हूं। मैंने ऑरेंज आर्मी के बारे में बहुत कुछ सुना है, मैंने कुछ बार हैदराबाद में खेला है और हमेशा इसे पसंद करता हूं इसलिए इसे शुरू करने के लिए इंतजार नहीं कर सकता। यह देखकर बहुत अच्छा लगा" वहां ट्रैव हेड में एक और ऑस्ट्रेलियाई भी है। मुझे लगता है कि हम इस सीज़न में बहुत मज़ा करेंगे, और उम्मीद है कि हमें भरपूर सफलता मिलेगी।"
दूसरे सेट का भी अंत हो गया है।

पंजाब के हुए क्रिस वोक्‍स

2 करोड़ की शुरुआती बोली क्रिस वोक्‍स पर कोलकाता ने लगा दी है। पंजाब भी अब बोली की जंग में कूद गई है। बोली 4 करोड़ के पार पहुंच चुकी है। 4.20 करोड़ में पंजाब के हुए क्रिस वोक्‍स।

चेन्‍नई के हुए डैरिल मिचेल

न्‍यूजीलैंड के ऑलराउंडर डैरिल मिचेल पर दिल्‍ली ने 1 करोड़ की बोली लगाई है। पंजाब कूद गई है। दोनों में बोली की जंग चल रही है। बोली 3 करोड़ के पार पहुंच गई है। दोनों ही रूक नहीं रहे हैं और बोली 10 करोड़ को पार कर गई है। 11.75 करोड़ में पंजाब के हो गए हैं डैरिल मिचेल, लेकिन यह क्‍या चेन्‍नई कूद गई है। दिल्‍ली पीछे हटी। 14 करोड़ में अब चेन्‍नई के हुए हैं मिचेल। दिन की दूसरी सबसे बड़ी खरीद।

हर्षल हुए पंजाब के

गुजरात और पंजाब के बीच बोली की जंग चल रही है और यह 4 करोड़ के ऊपर जा पहुंची है। बोली अब 10 करोड़ तक पहुंच गई है और दोनों में से कोई पीछे नहीं हट रहा है। 10.75 करोड़ में किंग्‍स इलेवन पंजाब के होने ही वाले थे हर्षल लेकिन लखनऊ बीच में आ कूदी। 11.75 करोड़ में आखिरकार पंजाब के हुए हर्षल।