मैच (7)
IPL (2)
विश्व कप लीग 2 (1)
त्रिकोणीय वनडे सीरीज़, श्रीलंका (1)
Women's One-Day Cup (3)
ख़बरें

पंजाब किंग्स से बांगर और बेलिस की विदाई

बांगर 2023 में पंजाब किंग्स के साथ दोबारा जुड़े थे

Sanjay Bangar, head of cricket at Punjab Kings, chats with Sam Curran, IPL 2024, Mullanpur, March 20, 2024

बांगर पंजाब के मुख्य कोच की भूमिका भी निभा चुके हैं  •  Punjab Kings

पंजाब किंग्स ने IPL 2024 के दौरान दल के मुख्य कोच रहे ट्रेवर बेलिस और क्रिकेट विकास के प्रमुख संजय बांगर से अलग होने का फ़ैसला किया है। ESPNcricinfo को पता चला है यह निर्णय फ़्रैंचाइज़ी के बोर्ड द्वारा लिया गया है, जिसका हिस्सा फ़्रैंचाइज़ी के चार सह-मालिक हैं।
बेलिस ने 2022 IPL के बाद पंजाब के मुख्य कोच के रूप में पदभार संभाला था, वहीं बांगर दिसंबर 2023 में टीम के साथ जुड़े थे। पंजाब की टीम ने अब तक कोई IPL ट्रॉफ़ी नहीं जीती है। 2023 IPL में वे आठवें और पिछले सीज़न में नौवें स्थान पर रहे थे।
बांगर 2014 में पंजाब के मुख्य कोच थे। वह भारत के सहायक कोच बनने से पहले 2016 तक इस पद पर रहे थे। 2024 में पंजाब में वापसी करने से पहले बांगर कुछ वर्षों तक रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के कोचिंग स्टाफ़ का भी हिस्सा रहे थे। वह 2021 में RCB के बल्लेबाज़ी सलाहकार बने थे और बाद में वह टीम के मुख्य कोच भी बन गए थे।
बेलिस ने टीम के मुख्य कोच के तौर पर पूर्व भारतीय कप्तान अनिल कुंबले की जगह ली थी। कुंबले 2020 से लेकर 2022 तक टीम के मुख्य कोच थे, इस दौरान भी पंजाब अंतिम चार में प्रवेश करने में सफल नहीं हो पाई। जीत का सूत्र तलाशने के क्रम में पंजाब ने नियमित तौर पर कोच बदले हैं। 2016 में मुख्य कोच के पद से बांगर की विदाई के बाद ख़ुद कुंबली पंजाब के पांचवें कोच थे।
हाल ही में पंजाब ने रिकी पोंटिंग को चार वर्ष (2025-28) के लिए अपने साथ जोड़ा है

नागराज गोलापुड़ी ESPNcricinfo के न्यूज़ एडिटर हैं।