मैच (12)
IPL (2)
त्रिकोणीय वनडे सीरीज़, श्रीलंका (1)
Women's One-Day Cup (1)
County DIV1 (3)
County DIV2 (4)
QUAD T20 Series (MAL) (1)
फ़ीचर्स

IPL में वे दुर्लभ मौक़े जब बल्लेबाज़ ने पहली तीन गेंदों पर तीन छक्के लगाए हो

LSG के ख़िलाफ़ मैच में SRH के कप्तान पैट कमिंस ने यह दुर्लभ कारनामा किया

Pat Cummins hit each of his first three balls for a six, Sunrisers Hyderabad vs Lucknow Super Giants, IPL 2025, Hyderabad, March 27, 2025

LSG के ख़िलाफ़ पैट कमिंस ने पहली तीन गेंदों पर तीन छक्के लगाए  •  Associated Press

पहली गेंद पर छक्का? ठीक है, कई बार होता है। पहली दो गेंदों पर छक्के? बेहतरीन। लेकिन पहली तीन गेंदों पर छक्के? यह तो बहुत दुर्लभ है। IPL 2025 में गुरूवार को हुए सनराइज़र्स हैदराबाद (SRH) और लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) मुक़ाबले के दौरान SRH के कप्तान पैट कमिंस ने ऐसा ही एक दुर्लभ कारनामा किया और एक दुर्लभ सूची में शामिल हो गए। आइए डालते हैं ऐसे अन्य मौक़ों पर नज़र।
पैट कमिंस बनाम LSG, 2025
कमिंस 17वें ओवर में उस समय बल्लेबाज़ी करने आए, जब LSG का स्कोर 157 रन पर सात विकेट था। उन्होंने आते ही शार्दुल ठाकुर की शॉर्ट एंड वाइड गेंद को प्वाइंट के ऊपर से मारा और फिर फ़ुलटॉस गेंद को साइट स्क्रीन के ऊपर से छक्के के लिए पहुंचा दिया। इसके बाद उन्होंने अगले ओवर में आवेश ख़ान पर सीधा छक्का मारा। हालांकि इसकी अगली गेंद पर वह एक गेंद को स्टीयर करने के चक्कर में शॉर्ट थर्डमैन पर आउट हो गए और चार गेंदों पर 18 के स्कोर के साथ पवेलियन में थे।
2024 में जब MS धोनी वानखेड़े के मैदान पर आए तो पारी में सिर्फ़ चार गेंद रहने के बावजूद पूरा स्टेडियम 'धोनी-धोनी' के नारे से गूंज रहा था। उन्होंने मुंबई इंडियंस (MI) के कप्तान हार्दिक पंड्या पर कोई दया नहीं दिखाई और पहली ही लेंथ गेंद को लांग ऑफ़ के ऊपर से दे मारा। अगली गेंद फिर से लेंथ पर थी, इस बार धोनी ने लांग ऑन की दिशा ढूंढी और नतीजा वही था। इसके बाद हार्दिक यॉर्कर के लिए गए, लेकिन गेंद फ़ुलटॉस निकल गई और उसे धोनी थोड़े ही छोडने वाले थे। तो गेंद डीप स्क्वेयर लेग के ऊपर से हवाई यात्रा पर निकल गई और धोनी का जादू वानखेड़े पर एक बार फिर से चल चुका था।
इस मैच में जब निकोलस पूरन बल्लेबाज़ी के लिए आए तो LSG को जीत के लिए 27 गेंदों में 56 रनों की ज़रूरत थी। पूरन ने आते ही अभिषेक शर्मा पर स्लॉग स्वीप लगाया और गेंद डीप मिडविकेट पर छक्के के लिए थी। अगली गेंद फ़ुल थी और उन्होंने गेंद को गेंदबाज़ के ऊपर से आधे दर्जन रनों के लिए दे मारा। ओवर का तीसरा गेंद फिर से फ़ुल था। इस बार पूरन घुटने पर गए और गेंद को डीप मिडविकेट के ऊपर से भेज दिया।
IPL 2021 के इस एलिमिनेटर मैच में सुनील नारायण नंबर पांच पर बल्लेबाज़ी के लिए आए और उस समय कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) को 54 गेंदों में सिर्फ़ 60 रनों की ज़रूरत थी। नारायण ने आते ही डैन क्रिस्टन पर लगातार तीन छक्के लगाकर समीकरण को और आसान बना दिया। सबसे पहले उन्होंने एक शॉर्ट गेंद को डीप फ़ाइन लेग पर पुल किया और फिर अगली फ़ुल गेंद को मिडविकेट के ऊपर से स्लॉग कर दिया। जब क्रिस्टन ने अगली गेंद को बल्लेबाज़ से दूर करने के लिए थोड़ा वाइड किया तो वह गेंद लांग ऑफ़ के ऊपर थी। नारायण ने यह छक्का एक हाथ से मारा था। यह विराट कोहली का RCB कप्तान के रूप में आख़िरी मैच था और उन्हें इस मैच में हार का सामना करना पड़ा था।