खत्म-टाटा-बाय-बाय, ऑफ स्टंप की तरफ शफल किया, लैप शॉट लगाया, लो फुलटॉस गेंद पर, कीपर के ऊपर से सुपर सिक्स, ओह माई वेड भाई, गजब का शॉट
पाकिस्तान vs ऑस्ट्रेलिया, दूसरा सेमीफ़ाइनल at Dubai, टी20 विश्व कप, Nov 11 2021 - गेंंद दर गेंद कॉमेंट्री
आज के मैच से बस इतना ही। हमें दो फ़ाइनलिस्ट मिल चुके हैं। दोनों सेमी फ़ाइनल काफ़ी मजेदार रहा अब देखते हैं कि फ़ाइनल किस टीम के झोली में जाता है। तब तक के लिए हमें विदा दीजिए। शुभ रात्रि।
वेड - दूसरे छोर पर मार्कस स्टोइनिस से बात करते हुए, हमने चर्चा की कि गेंदबाज क्या करना चाह रहे थे। [शाहीन] ने शायद मेरी अपेक्षा से अधिक तेज गेंदबाजी की। जब मैं मार्कस के साथ पिच पर था तो हमें वास्तव में विश्वास था कि हम इस लक्ष्य को प्राप्त कर सकते हैं। भले ही मैं थोड़ा अनिश्चित था औऱ बल्ले पर ठीक से गेंद नहीं आ रही थी लेकिन स्टोयनिस ने शुरुआत में ही बाउंड्री ढूंढ ली, और मैं अंत में चिप लगाकर खुश था।
Mustafa Moudi : "कल न्यूजीलैंड ने ऑस्ट्रेलिया को हराने वाली एकमात्र टीम - इंग्लैंड को हराया और आज ऑस्ट्रेलिया ने न्यूजीलैंड को हराने वाली एकमात्र टीम - पाकिस्तान को हराया। इस महान समझौते ने सुनिश्चित किया है कि हमें एक नया चैंपियन मिलेगा !!"
फिंच - मुझे लगा था कि यह मैच हमारे हाथ से निकल जाएगा। आज जिस गेंद पर शाहीन ने मुझे आउट किया वह एक शानदार गेंद थी। आज हमने फील्डिंग के दौरान कई कैच टपकाए, हालांकि वेड और स्टोयनिस ने जिस तरीके की पारी खेली वह अदभुत था। मैं सोच रहा था कि मैं टॉस हारने वाला हूं और हमें पहले बल्लेबाज़ी करनी पड़ेगी। हालांकि पिच पर आज ओस नहीं था। हम इसी तरह के प्रदर्शन की उम्मीद अपनी टीम से करते हैं, जहां टीम के सभी खिलाड़यों ने जीत में अपना योगदान दिया है।
बाबर - जिस तरीके से हमने स्टार्ट किया था वह हमारे प्लान के मुताबिक था। हमने बढ़िया टोटल भी बनाया लेकिन आज हमारी गेंदबाज़ी उतनी सटीक नहीं थी और अगर आप ऐसे मौकों पर कैच छोड़ेंगे तो मैच ऐसे ही पलटेगा और वही टर्निंग प्वाइंट भी था। हमने जिस तरीके से पूरे टूर्नामेंट को खेला वह तारीफ योग्य है। हम आने वाले दिनों में टीम से और बेहतर करने की उम्मीद कर रहे हैं। हर खिलाड़ी को जो रोल दिया गया था, उसने उसको निभाया है। जिस तरीके से लोगों ने हमें सपोर्ट किया वह काफी अच्छा था। हम उनका शुक्रिया अदा करते हैं।
मैथ्यू वेड को प्लेयर ऑफ़ द मैच का ख़िताब दिया गया है।
वेड ने अपनी इस पारी के बारे में काफ़ी दिन पहले ही बता दिया था। यकीन नहीं आता तो इस आर्टिकल को पढ़िए।
यही क्रिकेट का असली रूप है। जी भर के निहारिए इसको... एक वक्त ऐसा लग रहा था कि मैच पाकिस्तान की झोली में गिर रहा है और फिर स्टोयनिस और वेड, धैर्य और आक्रमकता सबसे बेहतरीन संयोजन लेकर आए और मैच ऑस्ट्रेलिया की तरफ झुक गया। हसन अली का कैच महंगा पड़ा और आज उनके लिए एक कठिन दिन था। खैर अब हमारे सामने दो फाइनलिस्ट आ चुके हैं। अब देखना है कि विश्व कप की ट्रॉफी किस देश का रूख़ करती है।
उड़-उड़-उड़ जा रे गेंद, उड़न छू..... लेंथ गेंद मिडिल स्टंप पर, कटर गेंद, उठा कर मारा, स्क्वायर लेग की दिशा में, गेंद उड़ते हुए सीमा रेखा के बाहर, क्या गजब का कनेक्शन है
रचनात्मक, कलात्मक विद अ टच ऑफ टाइमिंग, लैप शॉट खेला, ऑफ स्टंप की तरफ शफल कर के, शॉर्ट फाइन लेग के ऊपर से गेंद सीमा रेखा के बाहर, सिक्सर मिला है भाया, फुलर लेंथ की गेंद, मिडिल और लेग स्टंप पर
हसन अली ने कैच टपका दिया, मैच टपका है या नहीं यह तो नौ गेंदों के बाद पता चलेगा, लेग स्टंप पर फ़ुल लेंथ की गेंद, डीप मिडविकेट फील्डर के बाईं तरफ़ मारा, आड़े बल्ले से स्लॉग किया था, हसन आगे बढ़े, दोनों हाथों से गेंद को लपकने का प्रयास किया और चूक गए
यॉर्कर करने के प्रयास लेकिन लेग स्टंप के बाहर, वाइड, फ्लिक करने का था प्रयास
थर्डमैन, फाइन लेग ऊपर
पैड पर लगी गेंद, अपील, लेकिन अंपायर ने नकारा, रिव्यू लिया गया है, लेंथ गेंद, काफी तेज गति से, पीछे जाकर लेग साइड में खेलने का प्रयास, तीसरे अंपायर ने कहा कि पिचिंग लेग स्टंप के बाहर, नॉट आउट
धीमी गति से की गई गेंद, भीतरी किनारा लगा था शायद, कीपर के पहले गिरी गेंद, अपील किया बोलर ने, लेकिन कीपर ने मना किया, बैक ऑफ लेंथ गेंद, मिडिल स्टंप पर, पुल का प्रयास था
शाहीन करेंगे 19वां ओवर
आपको बता दें कि स्टॉयनिस और हारिस दोनों मेलबर्न स्टार्स में एक साथ खेलते हैं
बैकवर्ड स्क्वायर लेग की दिशा में मारा और गेंद सीमा रेखा के भी बाहर जा रही है, शानदार फ्लिक, यॉर्कर लेंथ की गेंद, लेग और मिडिल स्टंप पर
पुल किया इस बार, फिर से धीमी गेंद, डीप मिड विकेट की दिशा में खेला, फील्डर को बीट करने में नाकाम
यॉर्कर लेंथ की गेंद, मिड विकेट सीमा रेखा की दिशा में आड़े बल्ले से खेला, सीधे फील्डर के पास
गेंद कह रही है कि अबकी बार मुझे सीमा रेखा के बाहर ही जाना है, ओवर पिच गेंद, ऑफ कटर, सीधे बल्ले से वाइड लांग ऑन के ऊपर से मारा, शानदार कनेक्शन, क्या यह जॉर्डन वाला ओवर है ?
इस बार मिड विकेट और स्क्वायर लेग के बीच से यॉर्कर लेंथ की गेंद को खेला है, शॉट में ताकत नहीं, मिड विकेट के फील्डर ने गेंद को पकड़ा
बैक ऑफ लेंथ गेंद, पीछे गए और स्क्वायर लेग की दिशा में हल्के हाथों से खेला, 2 की मांग है लेकिन मिलेगी नहीं
इसके बाद हसन 1, शाहीन 1, इसके बाद हारिस का 1, ओवर बचा है, थर्डमैन, फाइन लेग ऊपर
पुल किया स्क्वायर लेग की दिशा में लेकिन सीधे फील्डर के पास, धीमी गति से की गई गेंद
इस बार 147 की की गति से की गई गेंद, लेंथ गेंद, ऑफ स्टंप पर, पीछे जाकर बोलर की दिशा में वापस खेला
तीर से भी सीधी शॉट इस बार, फुलर लेंथ की गेंद, ऑफ स्टंप के करीब, सीधे बल्ले से करारा प्रहार, गेंद सीमा रेखा के पार, क्रीज के भीतर जाकर खड़े थे पहले से स्टोयनिस, यॉर्कर करने का था प्रयास
स्टोयनिस ने इस दफा सभी फील्डर्स को कहा कि आप सब दर्शक बन जाइए, मैं गेंद को मिड विकेट सीमा रेखा के बाहर मार रहा हूं, गजब का पुल पीछे जाकर, बैक ऑफ लेंथ गेंद, धीमी गति
युवा मलिके ने टीम के लिए 2 रन बचाए, मिड विकेट सीमा रेखा पर, पीछे जाकर करारा शॉट लगाया था, फुलर लेंथ की गेंद
बोलर की दिशा में खेला, लेंथ गेंद, ऑफ स्टंप पर., पीछे जाकर खेला
रउफ के हाथ में गेंद
पहली दो गेंदों पर रन देने के बाद,हसन ने बढ़िया गेंदबाज़ी की
धीमी गति से की गई गेंद, ऑफ स्टंप पर, गुडलेंथ, ऑन साइड में उठा कर मारने का प्रयास लेकिन बीट हुए,
ओवर 19 • ऑस्ट्रेलिया 177/5
ऑस्ट्रेलिया की 5 विकेट से जीत, 6 गेंद बाकीआईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप
टीम | M | W | L | अंक | NRR |
---|---|---|---|---|---|
इंग्लैंड | 5 | 4 | 1 | 8 | 2.464 |
ऑस्ट्रेलिया | 5 | 4 | 1 | 8 | 1.216 |
सा. अफ़्रीका | 5 | 4 | 1 | 8 | 0.739 |
श्रीलंका | 5 | 2 | 3 | 4 | -0.269 |
वेस्टइंडीज़ | 5 | 1 | 4 | 2 | -1.641 |
बांग्लादेश | 5 | 0 | 5 | 0 | -2.383 |
टीम | M | W | L | अंक | NRR |
---|---|---|---|---|---|
पाकिस्तान | 5 | 5 | 0 | 10 | 1.583 |
न्यूज़ीलैंड | 5 | 4 | 1 | 8 | 1.162 |
भारत | 5 | 3 | 2 | 6 | 1.747 |
अफ़ग़ानिस्तान | 5 | 2 | 3 | 4 | 1.053 |
नामीबिया | 5 | 1 | 4 | 2 | -1.890 |
स्कॉटलैंड | 5 | 0 | 5 | 0 | -3.543 |
टीम | M | W | L | अंक | NRR |
---|---|---|---|---|---|
श्रीलंका | 3 | 3 | 0 | 6 | 3.754 |
नामीबिया | 3 | 2 | 1 | 4 | -0.523 |
आयरलैंड | 3 | 1 | 2 | 2 | -0.853 |
नीदरलैंड्स | 3 | 0 | 3 | 0 | -2.460 |
टीम | M | W | L | अंक | NRR |
---|---|---|---|---|---|
स्कॉटलैंड | 3 | 3 | 0 | 6 | 0.775 |
बांग्लादेश | 3 | 2 | 1 | 4 | 1.733 |
ओमान | 3 | 1 | 2 | 2 | -0.025 |
पीएनजी | 3 | 0 | 3 | 0 | -2.655 |