चलिए जी, जीत गई लखनऊ की टी, ऑफ़ स्टंप के बाहर की लेंथ गेंद, धीमी गति से, ऑन साइड में बड़ा शॉट लगाने का प्रयास लेकिन गेंद मुंबई में थी और बल्ला पुणे में
LSG vs PBKS, 42वां मैच at Pune, आईपीएल, Apr 29 2022 - मैच का परिणाम
डी कॉक और दीपक हुड्डा के बीच 85 रन की साझेदारी IPL में 2nd विकेट के लिए LSG के तरफ़ सबसे बड़ी साझेदारी है, उन्होंने मनीष पांडे और के एल राहुल के 72 रनों की साझेदारी का रिकॉर्ड तोड़ा
के एल राहुल के नाम IPL मेंं LSG के लिए एक फ़ील्डर के तौर पर सबसे अधिक कैच लेने का (7) रिकॉर्ड तोड़ दिया है। उन्होंने दीपक हुड्डा के 5 कैचों के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ा
आज के मैच से बस इतना ही। कल फिर मिलते हैं। शुभ रात्रि।
क्रुणाल पंड्या को प्लेयर ऑफ़ द मैच का ख़िताब दिया गया है। उन्होंने कहा कि इस पूरे टूर्नामेंट में मैंने बढ़िया गेंदबाज़ी की थी। पिछले सात-आठ महीने से मैं अपनी गेंदबाज़ी पर काफ़ी काम कर रहा था। राहुल सांघवी ने इस दौरान मेंरी काफ़ी मदद की। मैं कोशिश कर रहा था कि गति परिवर्तन पर काफ़ी काम किया जाए। बल्लेबाज़ी में मैं कुछ ख़ास नहीं कर पा रहा हूं। मैं कोशिश करता हूं कि अपनी ग़लतियों को स्वीकार करते हुए, उस पर काम करूं। यही आशा है कि टूर्नामेंट में आगे चल कर मैं बढ़िया बल्लेबाज़ी करूं। बल्लेबाज़ एक ऐसी चीज़ है जो मुझे काफ़ी पसंद है।
केएल राहुल: सच कहूं तो हम अपने बल्लेबाज़ी से ख़ुश नहीं थे। हमारी बल्लेबाज़ी क्रम में अनुभव है और हमें इसका फ़ायदा उठाना चाहिए था। पिच मुश्किथ थी लेकिन हमें 160 से अधिक रन बनाना चाहिए था। हालांकि हमारी गेंदबाज़ों ने काफ़ी बढ़िया गेंदबाज़ी किया। दीपक और डिकॉक के बीच बढ़िया साझेदारी हुई थी। हमें पता था कि हम 180 या 190 का स्कोर नहीं बना सकते थे लेकिन ऐसा नहीं हुआ। हालांकि हमने जिस तरीके से गेंदबाज़ी की वह तारीफ़ योग्य है। क्रुणाल ने इस पूरे आईपीएल में बढ़िया प्रदर्शन किया है। उसने हमेशा काफ़ी कम रन ख़र्च किए हैं। साथ ही आज उन्होंने काफ़ी अहम मौक़े पर विकेट लिया। इसके अलावा तेज़ गेंदबाज़ों ने जिस तराके से गेंदबाज़ी की, उससे हमें काफ़ी लाभ मिला। हमें किसी भी मैच और उसके परिस्थितियों को बढ़िया तरीके से समझने की आवश्यकता है। हमें पता होना चाहिए कि हमें कब क्या करना है।
मयंक: हमारे बल्लेबाज़ निरंतर आउट होते रहे। हमलोगों ने आज बढ़िया बल्लेबाज़ी नहीं की और यह हमें स्वीकार करना होगा। नई गेंद से गेंदबाज़ों को बढ़िया उछाल मिल रहा था। हालांकि इसके बाद बल्लेबाज़ी आसान थी। हमें यह स्कोर चेज़ कर लेना चाहिए। एक बोलिंग यूनिट के रूप में हमने बढ़िया गेंदबाज़ी की लेकिन हमारे बल्लेबाज़ों ने हमें निराश किया।
11.17 pm लखनऊ के गेंदबाज़ों ने क्या शानदार प्रदर्शन किया है। पहले पुछल्ले क्रम के बल्लेबाज़ों ने
आख़िरी कुछ ओवर में आक्रामक पारी खेल कर लखनऊ को एक सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया और फिर उन्होंने ही गेंद के साथ शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी टीम को जीत भी दिला दी। पंजाब को यह हार काफ़ी चुभी होगी। अंक तालिका में अब भी वह टॉप चार से काफ़ी दूर हैं।
पिछले गेंद की फोटो कॉपी समझ लीजए
बैक ऑफ़ लेंथ गेंद ऑफ़ स्टंप पर, पुल के अंदाज में खेला लेकिन सीधे लांग ऑन के खिलाड़ी के पास, रन नहीं लिया गया
लो जी बिंदी गेंद आ गई, यॉर्कर लेंथ की गेंद छठे स्टंर पर, बल्ले का फेस खोल कर खेला लेकिन सीधे शॉर्ट थर्डमैन के फील्डर के पास
इस बार तेज़ गति से की गई फुलर लेंथ की गेंद, बोलर के सिर के ऊपर से सीधा हवाई ड्राइव किया, जबर कनेक्शन
ओ भाई साहब ये शॉट सिक्सर कैसे गया, लगभग एक हाथ से लगाया गया शॉट, धीमी गति से की गई लेंथ गेंद, ऑफ़ स्टंप के क़रीब, लांग ऑन की दिशा में उठा कर मारा, एक बार के लिए ऐसा लगा कि कैच आउट हो जाएंगे बल्लेबाज़
आवेश आख़िरी ओवर करेंगे
फ़ाइन लेग के ऊपर से रैंप शॉट लगाने का प्रयास लेकिन कोई कनेक्शन नहीं, गुडलेंथ गेंद मिडिल स्टंप पर धीमी गति से
ऑफ़ स्टंप के बाहर लेंथ गेंद धीमी गति से, ऑन साइड में लपेट कर बड़ा शॉट लगाने का प्रयास लेकिन बीट हुए अर्शदीप
बढ़िया बाउंसर शरीर की दिशा में लेकिन सिर से काफ़ी ऊपर, वाइड का इशारा अंपायर के द्वारा
फिर से धीमी गति से की गई बैक ऑफ़ लेंथ गेंद ऑफ़ स्टंप के बाहर, ऑफ़ साइड में खेलने का प्रयास लेकिन ठीक से बल्ले पर आई नहीं
इस बार धीमी गति से की गई लेंथ गेंद, ऑन साइड में बड़ा शॉट लगाने का प्रय़ास लेकिन बीट हुए
बल्ले से शॉट नहीं गोली निकली है भैया, फुलर लेंथ की गेंद ऑफ़ स्टंप के बाहर, एक पैर को बाहर निकल कर हवाई ड्राइव किया ऋषि ने, टक्ककककक वाली आवाज निकली बल्ले से और गेंद एकस्ट्रा कवर सीमा रेेखा के बाहर
बैक ऑफ़ लेंथ गेंद चौथे स्टंप पर, ऑन साइड में बड़ा शॉट लगाने का प्रयास फ्रंट फुट पर आकर लेकिन बीट हुए
चमीरा आए हैं, मिड ऑफ़ ऊपर
एक और विकेट मिला मोहसिन को, धीमी गति की ऑफ़ कटर गेंद, बैक ऑफ़ लेंथ, लेग साइड में उड़ा कर मारा लेकिन ठीक से कनेक्ट नहीं कर पाए, डीप स्क्वायर लेग के फील्डर आयुष ने बाईं तरफ़ भाग कर आराम से कैच पकड़ा
धीमी गति से की गई लेंथ गेंद, बड़ा शॉट लगाने का मन था पंजाब वाले राहुल का लेकिन बाद में मन बदला
इस बार शॉर्ट पिच गेंद, बल्लेबाज़ के सर के काफ़ी ऊपर, वाइड का इशारा
सुनिए सिर्फ़ लखनऊ वाले राहुल बढ़िया पुल नहीं लगाते, पंजाब वाले राहुल भी इस कला में माहिर है, बैक ऑफ़ लेंथ गेंद को पुल किया बैकफुट पर जाकर, शानदार कनेक्शन, डीप मिड विकेट सीमा रेखा के बाहर गेंद
धीमी गति से कई गेंद बैक ऑफ़ लेंथ गेंद, पहले शॉट लगाने का प्रयास किया था पंजाब वाले राहुल ने लेकिन बाद में मन बदला
दूसरा विकेट मिला मोहसिन को ऑफ़ स्टंप के बाहर 122 की गति कटर गेंद, रूम बना कर ऑफ़ साइड में उड़ा कर मारा, ठीक से बल्ले पर आई नहीं गेंद और डीप प्वाइंट पर खड़े आयुष ने आसान सा कैच पकड़ा
धीमी गति से की घई लेंथ गेंद, 122 की गति, ऑफ़ स्टंप पर, रूम बना कर शॉट लगाने का प्रयास लेकिन धीमी गति से मात खा गए
मोहसिन भाई साहब आए हैं गेंदबाज़ी करने
1W | ||||
1W | 1W | |||
1W | ||||
1W | ||||
1W | ||||
1W | ||||
महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम, पुणे | |
टॉस | पंजाब किंग्स, पहले गेंदबाज़ी चुनी |
सीरीज़ | |
सत्र | 2022 |
प्लेयर ऑफ़ द मैच | |
मैच के दिन | 29 अप्रैल 2022 - रात का मैच (20-ओवर का मैच) |
अंपायर्स | |
टीवी अंपायर | |
रिज़र्व अंपायर | |
मैच रेफ़री | |
अंक | लखनऊ सुपर जायंट्स 2, पंजाब किंग्स 0 |
ओवर 20 • PBKS 133/8
LSG की 20 रन से जीत