छक्के के साथ मैच का अंत कर दिया सूर्या ने, बैक ऑफ लेंथ ऑफ स्टंप की लाइन में, फिर से फाइन लेग बाउंड्री के बाहर निकाला, सीज़न की पहली जीत हासिल कर ली है मुंबई ने
KKR vs MI, 12वां मैच at मुंबई, IPL, Mar 31 2025 - मैच का परिणाम
आज के लिए बस इतना ही। दीजिए अब मुझे और मेरे सहयोगी नवनीत को इजाजत। शुभ रात्रि
अश्विनी कुमार, प्लेयर ऑफ द मैच: मेरे लिए यह बहुत बड़ी बात है कि मुझे यह अवसर मिला और मुझे यह पुरस्कार मिल रहा है। मैंने इसके बारे में कभी नहीं सोचा था, बस अपनी प्रक्रिया को पूरा किया और खुश हूं (यह पुरस्कार पाकर)। मैं मोहाली जिले के झंझेरी से हूं - वहां से यहां तक आना, यह मेरी कड़ी मेहनत का नतीजा है और भगवान की कृपा से मैं यहां हूं। मुझे भरोसा था, लेकिन मैं थोड़ा नर्वस भी था, यह सोचकर कि क्या होगा। (अपने देश के लोगों को दिए गए संदेश पर) मैं आप सभी को आने वाले मैचों में गर्व महसूस कराना चाहता हूं।
हार्दिक पांड्या, MI कप्तान: जीतना बहुत संतोषजनक है, खासकर घरेलू मैदान पर। जिस तरह से हमने यह किया, एक समूह के रूप में, सभी ने अपना योगदान दिया। इससे ज्यादा खुशी की कोई बात नहीं हो सकती। यहां और वहां से एक खिलाड़ी को चुनना हमेशा एक चुनौती होती है। हमारी टीम में हम जिन खिलाड़ियों का समर्थन कर रहे हैं, उनके साथ यह काफी हद तक सुलझा हुआ है। इस विकेट ने बस थोड़ा और मौका दिया और हमने सोचा कि अश्विनी आकर जिस तरह से गेंदबाजी कर रहे हैं, वह कर सकते हैं। सबसे पहले, यह सब स्काउट्स की वजह से है। सभी MI स्काउट्स ने सभी जगहों पर जाकर इन युवा खिलाड़ियों को चुना है। हमने एक अभ्यास मैच खेला और ऐसा लगा कि उसके पास वह जिप और लेट स्विंग है, उसका एक्शन अलग है। साथ ही वह बाएं हाथ का है। जिस तरह से उसने रसल का विकेट लिया, वह बहुत महत्वपूर्ण विकेट था। खासकर, जिस तरह से उसने क्विंटन का कैच लेकर शुरुआत की। एक तेज गेंदबाज को इतनी ऊंची छलांग लगाते देखना शानदार था। जैसा कि मैंने पहले उल्लेख किया है, यह सभी के लिए एक शानदार संकेत है कि हम टूर्नामेंट में अपना योगदान दें और हमारे लिए जीत की शुरुआत करें।
रायन रिकल्टन: (शुरुआत में समय लेने पर) समय नहीं लिया, बल्कि बल्लेबाजी नहीं कर सका (मुस्कुराते हुए)। यह काफी हद तक घूम रहा था, भाग्यशाली था कि मुझे (शुरुआत में) कुछ मौके मिले जिससे मैं शांत हो गया। (पिच पर गति और उछाल) निश्चित रूप से। यहां खेलने के बारे में (दक्षिण अफ्रीका में) लोगों से बात कर रहा हूं। फिर से यहां आने और गति का लाभ लेने के लिए उत्सुक हूं। यह अविश्वसनीय है। वानखेड़े में कभी नहीं आया था। पूरे स्टेडियम को नीला देखना, हार्दिक, रोहित और स्काई के साथ खेलना यह देखना कि मुंबई में उन्हें कितना पसंद किया जाता है, विशेष है। निश्चित रूप से यहां अपने समय और विशेष स्थान का आनंद लूंगा। उन्होंने (गेंदबाजों ने) वास्तव में अच्छा प्रदर्शन किया, हमें जिस लंबाई पर गेंदबाजी करने की जरूरत थी, उसे जल्दी से समझ लिया, उस टीम को 120 पर रोकने के लिए शानदार गेंदबाजी की। (सूर्यकुमार के ट्रेडमार्क छक्कों के बारे में) जब क्विनी मेरे पास से गुजरे तो मैंने उनसे कहा कि वह (सूर्यकुमार) एक मजाक है। ऐसी चीजें जिसके बारे में मैं केवल सपने ही देख सकता हूं। उन्होंने यह शॉट लाखों बार खेला है - यह एक अनोखा शॉट है और निश्चित रूप से मैं इसे निकट भविष्य में नहीं आजमाने जा रहा हूं, लेकिन हमें खुशी है कि वह हमारी टीम में हैं।
अजिंक्य रहाणे, कप्तान KKR: सामूहिक बल्लेबाज़ी विफलता। यह बल्लेबाजी के लिए एक अच्छा विकेट था। इस पिच पर 180-190 का स्कोर अच्छा होता। हमें उम्मीद थी कि इसमें अच्छा उछाल होगा। जब आप उछाल के ख़िलाफ़ लड़ रहे होते हैं, तो आपको कभी-कभी इसका इस्तेमाल करना पड़ता है। हमें वास्तव में बहुत तेज़ी से सीखना होगा। गेंदबाज़ अपना सर्वश्रेष्ठ प्रयास कर रहे थे, लेकिन बोर्ड पर ज़्यादा रन नहीं बन पाए। हम लगातार विकेट खोते रहे। पावरप्ले में चार और उसके बाद, मजबूती से टिकना मुश्किल था। आपको एक बल्लेबाज़ की ज़रूरत होती है जो अंत तक बल्लेबाजी करे और टिके रहे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ।
10:24 PM: क्या शानदार घर वापसी रही है मुंबई के लिए। उन्होंने कोलकाता को चारों खाने चित किया है। पहले गेंदबाजी और फिर बल्लेबाजी में मुंबई ने कमाल का प्रदर्शन किया। अश्विनी कुमार ने डेब्यू पर चार विकेट लेते हुए कोलकाता की पारी को बिखेरने का काम किया। बल्लेबाजी में रायन रिकल्टन ने नाबाद अर्धशतक लगाते हुए सुनिश्चित किया कि मैच जल्दी खत्म हो। इस बड़ी जीत के साथ मुंबई ने रन रेट सुधारा है और अब छठे स्थान पर आ गए हैं।
बैक ऑफ लेंथ ऑफ स्टंप पर, कट किया बैकवर्ड प्वाइंट की ओर
T20 क्रिकेट में 8,000 रन पूरे किए हैं सूर्या ने
फुलर गेंद स्टंप पर, डीप मिडविकेट की ओर खेला
शॉर्ट पिच डाली इस बार ऑफ स्टंप के बाहर, अपर कट के अंदाज में बल्ला अड़ाया, शॉर्ट थर्ड के ऊपर से निकल गई गेंद
गुड लेंथ ऑफ स्टंप के बाहर, खींचकर मारा लेग साइड में, डीप मिडविकेट बाउंड्री को क्लियर किया आसानी से
स्टंप पर गुड लेंथ, डीप मिडविकेट की ओर खेला
ऑफ स्टंप पर बैक ऑफ लेंथ, लॉन्ग ऑन के पास खेला
ऑफ स्टंप के बाहर की गुड लेंथ, पड़ने के बाद और बाहर निकली
एक बार फिर स्वीप किया था, लेकिन इस बार लेग स्टंप पर फुलर गेंद थी, फाइन लेग के पास गई
स्टंप पर फुलर गेंद, स्वीप किया और बेहतरीन कनेक्शन, सीधे डीप स्क्वायर लेग बाउंड्री के बाहर गई गेंद
स्टंप पर गुड लेंथ, लॉन्ग ऑन की ओर खेला
सूर्या स्पेशल दिखा है वानखेड़े में, ऑफ स्टंप के बाहर वाली बैक ऑफ लेंथ, फाइन लेग के ऊपर से निकाला सूर्या ने, गजब का कनेक्शन था, सीधे स्टैंड में गई गेंद
ऑफ स्टंप के बाहर वाली बैक ऑफ लेंथ, पीछा किया था लेकिन मिस कर गए
सूर्यकुमार यादव आए हैं नए बल्लेबाज के रूप में
सीधे हाथ में मार बैठे जैक्स, बहुत देर से संघर्ष ही कर रहे थे जिसका अंत हुआ है, बैक ऑफ गुड लेंथ ऑफ स्टंप पर, कवर पर खड़े रहाणे के दांयी ओर खेला, रहाणे ने डाइव लगाकर कैच पूरा किया, कोलकाता को एक विकेट मिल गया है, लेकिन अब काफी देर हो चुकी है
पहले ही लेग स्टंप के बाहर चले गए थे, ऑफ स्टंप के बाहर की बैक ऑफ लेंथ डाली, मिस कर गए
लेग स्टंप पर गुड लेंथ, लॉन्ग ऑन के पास खेला
गुड लेंथ ऑफ स्टंप पर, मिडऑफ के पास खेला
ऑफ स्टंप पर गुड लेंथ, डीप मिडविकेट की ओर खेला, 16 रन आए नारायण के ओवर से जो बड़ी बात है
ऑफ स्टंप पर गुड लेंथ, डीप मिडविकेट की ओर खेलकर एक को दो में बदला
ऑफ स्टंप पर फुलर गेंद, लॉन्ग ऑन के पास खेला
1W | ||||
2W | ||||
1W |
1W | ||||
1W |
वानखेडे़ स्टेडियम, मुंबई | |
टॉस | मुंबई इंडियंस, पहले गेंदबाज़ी चुनी |
सीरीज़ | |
सत्र | 2025 |
प्लेयर ऑफ़ द मैच | |
खेल के घंटे (ग्राउंड टाइम) | 19.30 start, First Session 19.30-21.00, Interval 21.00-21.20, Second Session 21.20-22.50 |
मैच के दिन | 31 मार्च 2025 - रात का मैच (20-ओवर का मैच) |
KKR प्लेयर रिप्लेसमेंट | इंपैक्ट प्लेयर: अंदर, बाहर (1st पारी, 6.6 ov) |
MI प्लेयर रिप्लेसमेंट | इंपैक्ट प्लेयर: अंदर, बाहर (1st पारी, 14.6 ov) |
अंपायर्स | |
टीवी अंपायर | |
रिज़र्व अंपायर | |
मैच रेफ़री | |
अंक | मुंबई इंडियंस 2, कोलकाता नाइट राइडर्स 0 |
ओवर 13 • MI 121/2
MI की 8 विकेट से जीत, 43 गेंद बाकी