मैच (15)
AUS-WA vs IND-WA (1)
WI vs PAK (1)
द हंड्रेड (पुरूष) (3)
AUS vs SA (1)
द हंड्रेड (महिला) (3)
One-Day Cup (6)
फ़ीचर्स

मांधना और भारत के लिए बल्लेबाज़ी की नई ऊंचाइयों वाला दिन

भारत लगातार दो महिला T20I मैचों में 200 से ज़्यादा रन बनाने वाला पहला पूर्ण सदस्यीय टीम बन गया है

Smriti Mandhana is the only Indian woman with centuries across formats, England vs India, 1st Women's T20I, Nottingham, June 28, 2025

मांधना एकमात्र ऐसी महिला खिलाड़ी हैं, जिन्होंने तीनो फ़ॉर्मेट में शतक लगाया है  •  Getty Images

210 पर 5 - भारत ने पहले T20I में इंग्लैंड के ख़िलाफ़ पांच विकेट के नुकसान पर 210 रन बनाए। महिला T20I में यह उनका दूसरा सबसे बड़ा स्कोर है। इससे ज़्यादा रन भारत ने सिर्फ़ पिछली T20I में वेस्टइंडीज़ के खिलाफ बनाए थे, जब उन्होंने चार विकेट के नुकसान पर 217 रन बनाए थे। विदेशी धरती पर भारत सबसे बड़ा T20I स्कोर भी है।
1 - ट्रेंटब्रिज में भारत ने इंग्लैंड को 97 रन से हराया, जो महिला T20I में रनों के लिहाज़ से इंग्लैंड की सबसे बड़ी हार है। इससे पहले 2019 में चेल्म्सफर्ड में उन्हें ऑस्ट्रेलिया से 93 रन से हार मिली थी।
112 - स्मृति मांधना ने शनिवार को 112 रन बनाए, जो महिला T20I में किसी भी भारतीय की सबसे बड़ी व्यक्तिगत पारी है। इससे पहले यह रिकॉर्ड हरमनप्रीत कौर के नाम था, जिन्होंने 2018 में न्यूज़ीलैंड के खिलाफ 103 रन बनाए थे। दोनों ही मौकों पर भारत की कप्तानी वही खिलाड़ी कर रही थीं जिन्होंने शतक जड़ा।
78 - मांधना ने अपनी पारी में बाउंड्रीज़ से 78 रन बनाए (15 चौके, 3 छक्के), जो महिला T20I में किसी भारतीय बल्लेबाज़ द्वारा एक पारी में सबसे ज़्यादा हैं।
3 - भारत ने महिला T20I में लगातार दूसरी बार 200 से ज़्यादा रन बनाए हैं। ऐसा करने वाली वह इंडोनेशिया और अर्जेंटीना के बाद सिर्फ़ तीसरी टीम बनी है।
5 - मांधना तीनों फ़ॉर्मैट में शतक लगाने वाली पांचवीं महिला और पहली भारतीय बल्लेबाज़ बनीं। उनसे पहले यह उपलब्धि हीथर नाइट, टैमी ब्यूमॉन्ट, लॉरा वूलवार्ट और बेथ मूनी को हासिल हुई थी।
21 - महिला T20I में मांधना और शेफ़ाली वर्मा की जोड़ी ने 50 से ज़्यादा रन की 21 साझेदारियां की हैं, जो किसी भी जोड़ी द्वारा सबसे ज़्यादा है। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया की अलिसा हीली और बेथ मूनी की 20 बार की साझेदारी को पीछे छोड़ दिया।
8 - इंग्लैंड के ख़िलाफ़ T20I में मांधना के 50 से ज़्यादा रन की यह आठवीं पारी रही। किसी एक विरोधी के ख़िलाफ़ इससे ज़्यादा बार सिर्फ़ बेथ मूनी (9 बार, भारत के ख़िलाफ़) ऐसा कर पाई हैं। मूनी के इंग्लैंड के ख़िलाफ़ भी आठ 50+ स्कोर हैं, जबकि न्यूज़ीलैंड की सोफ़ी डिवाइन ने साउथ अफ़्रीका के ख़िलाफ़ आठ बार 50 से ऊपर का स्कोर किया है।
124 - भारत ने मिडल ओवर्स (7 से 16) के बीच 124 रन बनाए, जो इस चरण में उनका अब तक का सबसे बड़ा स्कोर है। फुल मेंबर टीमों में यह स्कोर वेस्टइंडीज़ द्वारा 2023 में ऑस्ट्रेलिया के ख़िलाफ़ बनाए गए 125 रन के बाद दूसरा सबसे बड़ा है।
13.12 - शनिवार को इंग्लिश स्पिनर्स का इकॉनमी रेट 13.12 रहा; उन्होंने आठ ओवर में 105 रन दिए। महिला T20I में यह किसी स्पिन यूनिट का सबसे ख़राब प्रदर्शन है, जहां स्पिनर्स ने कम से कम आठ ओवर डाले हों। दूसरी ओर भारतीय स्पिनर्स ने 10.5 ओवर में सिर्फ़ 72 रन देकर इंग्लैंड के आठ बल्लेबाज़ों को आउट किया। श्री चरनी का स्पेल (4 विकेट पर 12 रन) T20I डेब्यू पर किसी भी भारतीय महिला का दूसरा सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है।