लेंथ गेंद को आराम से स्क्वेयर लेग की दिशा में हल्के हाथों से खेला गया। इसके साथ ही गुजरात ने दिल्ली से कहा, ख़त्म, टाटा, बाय-बाय
DC vs GT, सातवां मैच at दिल्ली, IPL 2023, Apr 04 2023 - मैच का परिणाम
इस मैच से बस इतना ही। अब मुझे और नवनीत को इजाजत दीजिए।
हार्दिक पंड्या: शुरुआत में हमें पता ही नहीं चल रहा था कि हो क्या रहा है। हमने पावरप्ले में 15-20 रन ज़्यादा दे दिए। हमने अपने साथियों को कहा था कि गेम को इन्जॉय करो। साई पिछले 15-20 दिनों से काफ़ी अच्छी बल्लेबाज़ी कर रहा है। वह आने वाले समय में हमारी फ्रेंचाइजी और देश के लिए काफ़ी कुछ अच्छा करेगा।
साई सुदर्शन को प्लेयर ऑफ़ द मैच का ख़िताब दिया गया है। उन्होंने कहा, मैं थोड़ा सा नर्वस हूं। मैं पहली बार इस मच पर हूं। मैं बस यही सोंच रहा था कि आज क्या सही किया जा सकता है। मैं थोड़ा दबाव में ज़रूर था। गेंद थोड़ी सी नीची रह रही थी। मैं मैच को डीप लेकर जाना चाह रहा था।
वॉर्नर: शुरुआत में गेंद काफ़ी स्विंग हो रही थी। मुझे इसका अंदाज़ा बिल्कुल नहीं था। पावरप्ले में विकेट गंवाने से दबाव बनता है। विपक्षी टीम ने यह दिखाया कि किस तरह से परिस्थितियों के प्रति अनुकुलित हुआ जाता है। इससे हमें काफ़ी सीख मिली है। हम इस मैदान पर छह और मैच खेलने वाले हैं। हमारे गेंदबाज़ों ने ठीक-ठाक गेंदबाज़ी की। हम इस मैच में बने हुए थे लेकिन सुदर्शन ने काफ़ी बढ़िया बल्लेबाज़ी की।
11.27 pm पहले गुजरात के गेंदबाज़ों ने दिल्ली की टीम को ज़्यादा स्कोर नहीं बनाने दिया और उसके बाद बल्लेबाज़ों ने भी ज़्यादा ग़लती किए बिना आराम से 11 गेंद पहले ही लक्ष्य को प्राप्त कर लिया। चैंपियन टीम बिल्कुल उसी तरह से खेल रही है, जिस तरह से वह पिछले सीज़न में खेल रही थी। दिल्ली के गेंदबाज़ों ने भले ही गुजरात को शुरुआती झटके दिए लेकिन सुदर्शन ने एक तरफ़ से गातार कमाल की बल्लेबाज़ी करते रहे और आसानी से टीम को जीत की दहलीज़ पर पहुंचा दिया।
आख़िरी गेंद पर भी सिंगल, मिड विकेट की दिशा में फुलर लेंथ गेंद को खेला गया
एक और सिंगल, फुलर लेंथ की गेंद को फ्लिक किया गया डीप बैकवर्ड स्क्वेयर लेग की दिशा में
लांग ऑन और मिड विकेट के बीच फुलर लेंथ गेंद को फ्लिक किया गया और तेज़ी से दो रन चुराए गए
पैरों पर गेंद, बैकवर्ड स्क्वेयर लेग की दिशा में गेंद को फ्लिक किया गया
मिलर भाई आज कुछ भी छोड़ने के मूड में नहीं हैं, ऑफ़ स्टंप के बाहर की गेंद, ड्राइव किया गया एक्सट्रा कवर की दिशा में, कुछ देर के लिए मैदान में सिर्फ़ गेंद हिल रही थी
लेग स्टंप के बाहर की गेंद, वाइड
लेंथ गेंद को प्वाइंट की दिशा में आराम से खेला गया, सीधे फ़ील्डर के पास गई गेंद
ओ भाई साहब, यह तो बहुत बड़ा सिक्सर है, फ़ाइन लेग की दिशा में, कमाल का हवाई शॉट, अंदर की तरफ़ आती हुई लेंथ गेंद, कमाल का कनेक्शन, सुदर्शन भाई गजब की पारी खेल रहे हैं
प्वाइंट की दिशआ में हल्के हाथों से गेंद को खेल कर सिंगल लिया गया
ऑफ़ स्टंप पर फुलर लेंथ की गेंद, मिड ऑन की दिशा में आराम से खेला गया
कमाल का शॉट, इस लड़के में कला है, शॉर्ट ऑफ़ लेंथ गेंद पर अपर कट किया गया, थर्डमैन की दिशा में काफ़ी फ़ाइन गई गेंद, चार रन मिलेंगे
लेंथ गेंद ऑफ़ स्टंप के बाहर, डीप थर्डमैन की दिशा में ग्लाइड किया गया
एक्सट्रा कवर की दिशा में लेंथ गेंद को ड्राइव किया गया, मिड ऑफ़ के फ़ील्डर ने गेंद को पकड़ा
नॉर्खिए गेंदबाज़ी करने आए हैं, उनका लास्ट ओवर, मिड ऑफ़ ऊपर
पहले छह अब चार, मिलर भाई लगातारा कर रहे हैं प्रहार, एक्सट्रा कवर की दिशा में गोली की गति से गेंद सीमा रेखा के बाहर, ऑफ़ स्टंप के बाहर की फुलर लेंथ गेंद, ड्राइव किया गया
लम्ब दंड़ गोल पिंड धर पकड़ प्रतियोगिता में जो पिंड है न, वह खगोलीय पिंड बन कर आकाश में घूम रहा है। मिड ऑन ऊपर था, ऑफ़ स्टंप के बाहर की फुलर लेंथ गेंद, उड़ा कर मारा गया लांग ऑन की दिशा में, कमाल का कनेक्शन, उड़न तश्तरी शॉट
ऑफ़ स्टंप के काफ़ी बाहर की गेंद, वाइड का इशारा
अब डीप प्वाइंट और कवर प्वाइंट सीमा रेखा पर फ़ील्डर
किलर मिलर का गजब का पुल, 132 की गति से बैक ऑफ़ लेंथ गेंद, बैकफ़ुट पर जाकर करारा शॉट, डीप मिड विकेट सीमा रेखा के बाहर जाएगी गेंद उड़न तश्तरी पर चढ़ कर
लो फुलटॉस गेंद लांग ऑन की दिशा में उड़ा कर मारा गया, एक टप्पे के बाद गेंद फ़ील्डर के पास गई
लेंथ गेंद ऑफ़ स्टंप के बाहर, कट किया गया डीप कवर की दिशा में
थर्डमैन और फ़ाइन लेग भीतर
1W | 1W | |||
1W | ||||
1W | ||||
1W |
1W | ||||
अरुण जेटली स्टेडियम, दिल्ली | |
टॉस | गुजरात टाइटंस, पहले गेंदबाज़ी चुनी |
सीरीज़ | |
सत्र | 2023 |
प्लेयर ऑफ़ द मैच | |
मैच के दिन | 4 अप्रैल 2023 - रात का मैच (20-ओवर का मैच) |
DC प्लेयर रिप्लेसमेंट | इंपैक्ट प्लेयर: अंदर, बाहर (1st पारी, 19.6 ov) |
GT प्लेयर रिप्लेसमेंट | |
अंपायर्स | |
टीवी अंपायर | |
रिज़र्व अंपायर | |
मैच रेफ़री | |
अंक | गुजरात टाइटंस 2, दिल्ली कैपिटल्स 0 |
ओवर 19 • GT 163/4
GT की 6 विकेट से जीत, 11 गेंद बाकी