आंकड़ों में ऐशेज़ : ट्रेविस हेड के नाम रहा दूसरा दिन
लीच और वॉर्नर के नाम दर्ज हुआ अनचाहा रिकॉर्ड
संपत बंडारूपल्ली
09-Dec-2021
आतिशी शतक लगाने के बाद जश्न मनाते ट्रेविस हेड • CA/Cricket Australia/Getty Images
85- ट्रेविस हेड ने 85 गेंदों में अपना शतक पूरा किया, जो कि ऐशेज़ में संयुक्त रूप से तीसरा सबसे तेज़ शतक है। ऐडम गिलक्रिस्ट ने पर्थ, 2006 में 57 और गिलबर्ट जेस्सप ने ओवल, 1902 में 76 गेंदों पर शतक लगाया था।
ESPNcricinfo Ltd
2- हेड ने एक ही सत्र में 112 रन ठोके। 2016 के बाद यह एक सत्र में तीसरा सर्वश्रेष्ठ व्यक्तिगत स्कोर है। बेन स्टोक्स ने केपटाउन, 2016 में साउथ अफ़्रीका के ख़िलाफ़ एक ही सत्र में 130 रन बनाए थे, वहीं शिखर धवन ने 2017 के गॉल टेस्ट में श्रीलंका के ख़िलाफ़ लंच सेशन में 126 रन बनाए थे।
1- हेड ने 85 गेंदों पर शतक बनाया, जो कि गाबा में सबसे तेज़ शतक का रिकॉर्ड है। इससे पहले न्यूज़ीलैंड के ख़िलाफ़ 2015 में जो बर्न्स ने यहां पर 102 गेंदों में शतक ठोका था। हेड ने यहां पर एक ही सत्र में 100 से अधिक रन बनाए, जो कि एक रिकॉर्ड है।
संबंधित
वॉर्नर ऑस्ट्रेलिया को अतीत की महान टीमों से जोड़ते हैं
अगर आप कड़ी मेहनत करते हैं तो आपको हमेशा दूसरा मौक़ा मिलेगा : वॉर्नर
ऑस्ट्रेलिया के लिए नया युग, रूट के लिए ख़ुद को साबित करने वाली ऐशेज़
कप्तानी में कमिंस का ड्रीम डेब्यू, बर्न्स ने बनाया अनचाहा रिकॉर्ड
ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज़ों के सामने नेस्तनाबूद हुई इंग्लैंड की पूरी टीम
11- मार्नस लाबुशेन और डेविड वॉर्नर के बीच अब तक 1000 रनों की टेस्ट साझेदारी हो चुकी है। यह ऑस्ट्रेलिया के लिए दूसरी सबसे तेज़ 1000 रनों की साझेदारी है, जो उन्होंने 11 पारियों में बनाई है। डॉन ब्रैडमैन और बिल पॉनस्फ़र्ड ने इसके लिए सिर्फ़ नौ पारियां ली थीं। कुल मिलाकर देखा जाए तो इंग्लैंड के जैक हॉब्स और हरबर्ट सटक्लिफ़ की जोड़ी ने इसके लिए आठ, तो पाकिस्तान के हनीफ़ मोहम्मद और सईद अहमद की जोड़ी ने इसके लिए 10 पारियां ली थीं।
2- यह नर्वस नाइंटीज़ में वॉर्नर का दूसरा स्कोर है। वह इससे पहले साउथ अफ़्रीका के ख़िलाफ़ 2016 के पर्थ टेस्ट में 90 से 100 रनों के भीतर आउट हुए थे। इससे पहले उन्होंने 16 बार 90 से अधिक रनों की पारियों को शतक में तब्दील किया था।
112- हेड ने अंतिम सत्र में 112 रन बनाए, जो कि ऐशेज़ के एक सत्र में चौथा सर्वाधिक स्कोर है। यह 1938 के बाद से तो सर्वाधिक है।