मैच (14)
ENG-W vs IND-W (1)
SL vs BAN (1)
GSL (3)
ज़िम्बाब्वे T20I त्रिकोणीय सीरीज़ (1)
Vitality Blast Women (2)
Vitality Blast Men (5)
Blast Women League 2 (1)
ख़बरें

दनुष्का गुनातिलका का यौन-उत्पीड़न मामला: चार में से तीन आरोप हटाए गए

श्रीलंका का यह क्रिकेटर पिछले साल नवंबर में गिरफ़्तार होने के बाद से सिडनी में है

Danushka Gunathilaka poses for a picture ahead of the 2022 T20 World Cup, Melbourne, October 12, 2022

गुनातिलका को पिछले साल नवंबर के महीने में सिडनी में गिरफ़्तार किया गया था  •  ICC via Getty Images

चेतावनी: यह यौन उत्पीड़न और बलात्कार जुड़ी ख़बर है
श्रीलंका के क्रिकेटर दनुष्का गुनातिलका के ऑस्ट्रेलिया में चल रहे मामले में लोक अभियोजक ने यौन उत्पीड़न के चार में से तीन आरोप हटा दिए हैं।
32 वर्षीय गुनातिलका को पिछले साल नवंबर की शुरुआत में सिडनी में यौन उत्पीड़न और रेप के मामले में गिरफ़्तार किया गया था। उस समय वह टी20 विश्व कप के लिए श्रीलंकाई टीम के साथ थे। वह तब से ज़मानत पर रिहा हैं और अब उनकी ज़मानती शर्तों में ढील दी गई है।
कानूनी प्रक्रिया का पालन करने के दौरान गुनातिलका को ऑस्ट्रेलिया में रहने की आवश्यकता थी। हालांकि कोर्ट में इस मामले के निपटारे में देरी भी हुई थी। इस मामले की सुनवाई छह महीने से ज़्यादा समय से चल रही है। अभियोजन पक्ष के वकील ने कोर्ट से इस मामले को छह महीने से ज़्यादा समय के सुनवाई के लिए रज़ामंदी ले ली थी लेकिन गुनातिलका के वकील एलेन साहिनोविक ने इस देरी का विरोध किया। उन्होंने यह तर्क दिया कि उनके मुवक्किल को सीमित पारिवारिक और सामाजिक समर्थन के साथ एक विदेशी नागरिक के रूप में अनुचित कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है।
गुनातिलका 13 जुलाई को एक याचिका दर्ज करने के लिए फिर से कोर्ट जाएंगे।
मूल आरोपों के साथ प्रस्तुत की गई पुलिस रिपोर्ट में यह कहा गया है कि जिस महिला से गुनातिलका डेटिंग ऐप टिंडर के माध्यम से मिली थी। उस दौरान हुई घटना में उस महिला को यह ख़तरा भी महसूस हुआ था कि उनकी जान तक जा सकती है। सिडनी बार में मिलने के बाद वह महिला और गुनातलिका, उस महिला के घर गए थे, जहां पर कथित तौर उस महिला का उत्पीड़न हुआ था।
श्रीलंका क्रिकेट गुनातिलाका के समर्थन के रूप में नहीं दिखना चाहता था, लेकिन उसने उसे महत्वपूर्ण सहायता की पेशकश की, जिसमें उसकी कुछ कानूनी लागतों का भुगतान करना भी शामिल था। हालांकि बोर्ड ने कहा है कि वह इस पैसे की वसूली की भी उम्मीद कर रहा था।
गुनातिलका का श्रीलंका क्रिकेट से उनकी गिरफ़्तारी के बाद से निलंबित कर दिया गया है।