मैच (13)
IPL (2)
त्रिकोणीय वनडे सीरीज़, श्रीलंका (1)
County DIV1 (3)
County DIV2 (4)
QUAD T20 Series (MAL) (2)
PSL (1)
फ़ीचर्स

आंकड़े : आईपीएल मिनी ऑक्शन में किसे मिले थे सबसे ज़्यादा पैसे?

शुक्रवार को कोची में होने वाली नीलामी से पहले महत्वपूर्ण आंकड़ों पर एक नज़र

Chris Morris struck twice in an over, Rajasthan Royals vs Sunrisers Hyderabad, IPL 2021, Delhi, May 2, 2021

आईपीएल मिनी ऑक्शन में ख़रीदे गए सबसे महंगे खिलाड़ी थे क्रिस मॉरिस  •  BCCI/IPL

16.25 करोड़ रुपये देकर 2021 सीज़न में क्रिस मॉरिस को ख़रीदा था राजस्थान रॉयल्स ने। यह आईपीएल मिनी ऑक्शन में लगाई गई सबसे बड़ी बोली का रिकॉर्ड है। युवराज सिंह मिनी ऑक्शन में ख़रीदे गए सबसे महंगे भारतीय खिलाड़ी बने जब 2015 के ऑक्शन में दिल्ली डेयरडेविल्स ने उनके लिए 16 करोड़ रुपये की बोली लगाई थी।
4 खिलाड़ी आईपीएल की मिनी ऑक्शन में 15 करोड़ से अधिक की धन राशि प्राप्त कर चुके हैं - क्रिस मॉरिस (2021 में 16.25 करोड़), युवराज सिंह (2015 में 16 करोड़), पैट कमिंस (2020 में 15.5 करोड़) और काइल जेमीसन (2021 में 15 करोड़)।
145.3 करोड़ रुपये ख़र्च करते हुए 57 खिलाड़ियों को ख़रीदा गया था 2021 की मिनी ऑक्शन में। यह 2014 से किसी भी मिनी ऑक्शन में ख़र्च किए गए सर्वाधिक पैसे हैं। 2021 की नीलामी में प्रत्येक खिलाड़ी पर औसतन 2.7 करोड़ रुपये ख़र्च किए गए थे। मिनी ऑक्शन में सर्वाधिक 94 खिलाड़ी 2016 में ख़रीदे गए थे जब चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के खिलाड़ी दो वर्षों के प्रतिबंध के चलते नीलामी में उतरे थे।
7.05 करोड़ रुपये के पर्स के साथ कोलकाता नाइट राइडर्स 2023 की नीलामी में उतरेगी। साल 2014 से देखा जाए तो इससे पहले केवल एक बार कोई फ़्रैंचाइज़ी इससे छोटे पर्स के साथ नीलामी में उतरी थी - 2015 के मिनी ऑक्शन में चेन्नई के पास केवल 4.8 करोड़ रुपये शेष थे।
7.75 करोड़ रुपये की बोली लगाई थी दिल्ली कैपिटल्स ने 2020 में शिमरॉन हेटमायर के लिए। यह आईपीएल मिनी ऑक्शन में किसी विशेषज्ञ बल्लेबाज़ के लिए लगाई गई सबसे बड़ी बोली है। मिनी ऑक्शन में अब तक कोई विशेषज्ञ स्पिनर ने 10 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार नहीं किया है, स्पिनरों के लिए सर्वाधिक 8.4 करोड़ रुपये की बोली किंग्स XI पंजाब ने 2019 में वरुण चक्रवर्ती के लिए लगाई थी।
42.25 करोड़ रुपये की सर्वाधिक पर्स के साथ 2023 की नीलामी में आएगी सनराइज़र्स हैदराबाद। 2014 से केवल एक टीम इससे बड़ी पर्स के साथ मिनी ऑक्शन में उतरी है - पंजाब किंग्स के पास 2021 ऑक्शन में 53.2 करोड़ जबकि 2020 की मिनी ऑक्शन में 42.7 करोड़ रुपये की पर्स थी।
9 बार जयदेव उनादकट को आईपीएल नीलामी में ख़रीदा गया है। वह 2013 से 2020 के बीच हुए सभी छह मिनी ऑक्शन (2013, 2015, 2016, 2017, 2019, 2020) का हिस्सा थे।
0 - आयरलैंड के किसी खिलाड़ी को अब तक आईपीएल में खेलने का अवसर नहीं मिला है। यह केवल इकलौती पूर्ण सदस्यीय टीम है जिसके खिलाड़ी आईपीएल में खेलने से वंचित रहे हैं। पॉल स्टर्लिंग, हैरी टेक्टर, लॉर्कन टकर और जॉश लिटिल के रूप में आयरलैंड के चार खिलाड़ी शुक्रवार को नीलामी में उतर रहे हैं।

संपत बंडारुपल्ली ESPNcricinfo में स्टैटिस्टिशियन हैं। अनुवाद ESPNcricinfo हिंदी के सब एडिटर अफ़्ज़ल जिवानी ने किया है।