मैच (33)
AUS vs IND (1)
IND-A vs SA-A (1)
PAK vs SA (1)
QAT vs AFG (1)
रणजी ट्रॉफ़ी (19)
Hong Kong Sixes (10)
फ़ीचर्स

आंकड़े : एक विकेट की दुर्लभ जीत हासिल कर DC ने बनाए कई बड़े रिकॉर्ड

निकोलस पूरन ने T20 क्रिकेट में 600 छक्के पूरे कर लिए हैं

210 - यह IPL इतिहास में दिल्ली कैपिटल्स (DC) द्वारा हासिल किया गया सबसे बड़ा लक्ष्य है। उन्होंने इससे पहले सिर्फ़ एक बार ही IPL 2017 के दौरान 200 से ऊपर के लक्ष्य का पीछा किया था, जब उन्होंने गुजरात लायंस के विरूद्ध 209 रन बनाए थे।
यह लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के भी ख़िलाफ़ सबसे बड़ा रन चेज़ है। पिछले साल राजस्थान रॉयल्स (RR) ने उनके ख़िलाफ़ 197 रनों के लक्ष्य का पिछा किया था, जो कि पिछला रिकॉर्ड था।
1.56 - 13वें ओवर तक DC की जीतने की प्रायिकता 1.56 थी। उस समय DC के छह विकेट गिर गए थे और आख़िरी सात ओवरों में 84 रन बनाने थे।
5 - यह IPL में पांचवीं बार हुआ है, जब किसी टीम को एक विकेट की जीत मिली हो।
7/3 - DC का तीन विकेट गिरने पर स्कोर सिर्फ़ सात रन था। IPL में सिर्फ़ तीन ही ऐसी टीमें हुई हैं, जो इतनी बुरी शुरूआत के बाद भी जीत हासिल कर पाने में सफल रही। 2009 में RR ने डेक्कन चार्जर्स के ख़िलाफ़ तीन रन पर तीन विकेट गंवाने के बाद जीत हासिल किया था।
145 - पांच विकेट गिरने के बाद DC को 145 रनों की ज़रूरत थी, जो कि अब रिकॉर्ड है। यह पुरूषों के T20 में संयुक्त रूप से चौथा सर्वश्रेष्ठ रन चेज़ है।
4 - आशुतोष शर्मा का नाबाद 66 का स्कोर नंबर सात या उसके बाद आए बल्लेबाज़ का चौथा सबसे बड़ा स्कोर है।.
606 - निकोलस पूरन के T20 मैचों में 606 छक्के हो गए हैं और वह 600 से अधिक छक्के लगाने वाले सिर्फ़ चौथे बल्लेबाज़ हो गए हैं। क्रिस गेल (1056), कायरन पोलार्ड (908) और आंद्रे रसल (733) के नाम पूरन से अधिक छक्के हैं।
5 - पूरन ने IPL में पांच बार एक ही ओवर में तीन छक्के लगाए हैं। रसल, विल जैक्स, अभिषेक शर्मा, जेक फ़्रेज़र मक्गर्क और ऋतुराज गायकवाड़ ने ऐसा तीन-तीन बार किया है।

संपत बंडारूपल्ली ESPNcricinfo में स्टैस्टिशियन हैं