मैच (13)
त्रिकोणीय वनडे सीरीज़, श्रीलंका (1)
विश्व कप लीग 2 (1)
BAN-A vs NZ-A (1)
County DIV1 (4)
County DIV2 (2)
Women's One-Day Cup (4)
ख़बरें

SA20 में कोच की भूमिका में नज़र आएंगे जोनाथन ट्रॉट

ट्रॉट इस समय अफ़ग़ानिस्तान के मुख्य कोच हैं

Afghanistan head coach Jonathan Trott speaks to the media on the eve of their match against India, Super Eight, T20 World Cup, Barbados, June19, 2024

ट्रॉट वर्तमान में अफ़ग़ानिस्तान के मुख्य कोच हैं  •  ICC via Getty Images

जोनाथन ट्रॉट SA20 में प्रिटोरिया कैपिटल्स के नए मुख्य कोच घोषित किए गए हैं। उन्होंने इस पद पर ग्राहम फ़ोर्ड की जगह ली है जिन्होंने पिछले महीने इस्तीफ़ा दे दिया था।
ट्रॉट वर्तमान समय में अफ़ग़ानिस्तान के मुख्य कोच हैं। वह 2022 से इस पद पर बने हुए हैं। इस वर्ष जनवरी महीने में बतौर मुख्य कोच उनका कार्यकाल इस वर्ष के अंत तक ले लिए बढ़ा दिया गया था। इस समय इसको लेकर अनिश्चितता बरक़रार है कि ट्रॉट अफ़ग़ानिस्तान के मुख्य कोच पद पर बने रहेंगे या नहीं। SA20 जनवरी 2025 में खेला जाएगा, ऐसे में फ़िलहाल उनकी नई भूमिका अफ़ग़ानिस्तान टीम के प्रति उनके दायित्व के आड़े नहीं आएगी।
हाल ही में रिकी पोंटिंग सात वर्षों तक कैपिटल्स फ़्रैंचाइज़ी के साथ बने रहने के बाद अलग हो गए थे। प्रिटोरिया के लिए SA20 का दूसरा सीज़न अच्छा नहीं रहा था और इसमें उन्हें सिर्फ़ तीन मैच जीते थे। जबकि 2023 में खेले गए पहले संस्करण में वे उपविजेता रहे थे।
ट्रॉट की मौजूदगी में अफ़ग़ानिस्तान की टीम वैश्विक स्तर पर अपनी छाप छोड़ने में सफल रही है। 2023 के वनडे विश्व कप और 2024 के T20 वर्ल्ड कप जैसे बड़े टूर्नामेंट में यह टीम ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, श्रीलंका, न्यूज़ीलैंड और बांग्लादेश जैसी टीमों को हराने में सफल रही। T20 वर्ल्ड कप में यह टीम सेमीफ़ाइनल में भी पहुंची, जहां उसे साउथ अफ़्रीका के हाथों हार झेलनी पड़ी।
इंग्लैंड के सीमित ओवरों के कोच के पद के लिए भी ट्रॉट का नाम दावेदारी में है। इस समय मैथ्यू मॉट इस पद को संभाल रहे हैं। ट्रॉट ने इंग्लैंड के लिए कुल 127 मैच खेले। वहीं वह इंग्लैंड की अंडर 19 और लायंस टीम को भी कोचिंग दे चुके हैं।