ख़बरें

शेन बॉन्ड की जगह मुंबई इंडियंस के तेज़ गेंदबाज़ी कोच बने लसिथ मलिंगा

लखनऊ सुपर जायंट्स के रणनीतिक सलाहकार होंगे एमएसके प्रसाद

Kieron Pollard lifts Lasith Malinga on his shoulders after victory, Mumbai Indians v Chennai Super Kings, IPL 2019 final, Hyderabad, May 12, 2019

आख़‍िरकार फ‍िर मुंबई इंडियंस में लौट आए मलिंगा  •  BCCI

आईपीएल 2024 में लसिथ मलिंगा मुंबई इंडियंस में लौट आए हैं, इस बार वह तेज़ गेंदबाज़ी कोच बने हैं। वह शेन बॉन्‍ड की जगह लेंगे जो पिछले नौ सीज़न से इस भूमिका में थे।
2021 में संन्‍यास लेने के बाद मलिंगा 2022 में तेज़ गेंदबाज़ी कोच के तौर पर राजस्‍थान रॉयल्‍स से जुड़े थे और वह दो सीज़न तक उनके साथ रहे। यह मलिंगा का मुंबई के सपोर्ट स्‍टाफ़ के तौर पर दूसरा कार्यकाल है, वह 2018 में मुंबई के मेंटॉर थे। एक साल बाद मलिंगा लौट आए और जसप्रीत बुमराह के साथ खेले और दोनों ने मुंबई को चौथा आईपीएल ख़‍िताब जिताने में अहम भूमिका निभाई।
कुल मिलाकर मलिंगा ने मुंबई के साथ पांच ख़‍िताब चार आईपीएल (2013, 2015, 2017, 2019) और 2011 में चैंपियंस लीग जीती। मलिंगा ने मुंबई के लिए 139 मैचों में 7.12 की इकॉनमी से 195 विेट लिए, जिसमें से 170 विकेट आईपीएल में आए।
बॉन्‍ड मुंबई से 2015 में जुड़े थे और रोहित शर्मा, महेला जयवर्दना के साथ अहम रो‍ल निभाया। यह अभी साफ़ नहीं हो पाया है कि क्‍या वह माय एमिरेट्स के आईएलटी20 में कोच बने रहेंगे या नहीं। यह लीग अगले साल जनवरी में होनी है।
सुपर जायंट्स के रणनीति सलाहकार बने एमएसके प्रसाद
पूर्व भारतीय विकेटकीपर और पूर्व प्रमुख चयनकर्ता एमएसके प्रसाद को लखनऊ सुपर जायंट्स ने आईपीएल ओर एसए20 में डरबन सुपर जायंट्स का रणनीति सलाहकार बनाया है।
प्रसाद ने 1998 से 2000 के बीच भारत के लिए छह टेस्‍ट और 17 वनडे खेले। 2016 में वह संदीप पाटिल की जगह भारत की सीनियर पुरुष चयन समिति के प्रमुख बने थे और 2020 तक बने रहे। इसके अलावा वह आंध्र प्रदेश क्रिकेट संघ के डायरेक्‍टर ऑफ़ ऑप्‍रेशंस भी हैं।

नागराज गोलापुड़ी ESPNcricinfo में न्‍यूज एडिटर हैं। अनुवाद ESPNcricinfo हिंदी में सीनियर सब एडिटर निखिल शर्मा ने किया है।