ऋषभ पंत का LSG कप्तान बनना तय
पंत को लखनऊ सुपर जायंट्स ने IPL 2025 की नीलामी के दौरान 27 करोड़ रूपये में ख़रीदा था
नागराज गोलापुड़ी
19-Jan-2025
पंत इससे पहले DC के कप्तान थे • AFP/Getty Images
IPL के सबसे महंगे खिलाड़ी ऋषभ पंत को लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) का कप्तान बनना लगभग तय है। उनको LSG ने नवंबर 2024 की नीलमी में 27 करोड़ रूपये में ख़रीदा था।
पंत LSG के दूसरे कप्तान होंगे। इससे पहले 2022 से 2024 तक केएल राहुल ने इस टीम की कमान संभाली थी और टीम पहले दो साल प्ले ऑफ़ में भी पहुंची थी।
हालांकि 2024 में टीम सातवें स्थान पर रही और एक मैच के दौरान कप्तान राहुल और टीम मालिक संजीव गोयनका के बीच टीवी पर गंभीर बहस करते हुए देखा गया। इसके बाद राहुल नीलामी की ओर बढ़ गए, जहां उन्हें इस बार पंत की पुरानी टीम दिल्ली कैपिटल्स (DC) ने ख़रीदा।
संबंधित
कार्ल हॉपकिंसन बने मुंबई इंडियंस के फ़ील्डिंग कोच
RCB डायरेक्टर मो बोबाट : 'IPL जीतना हमारा लक्ष्य, लेकिन जिस तरह से हम खेलते हैं वह हमारा जुनून'
IPL 2025 के लिए पंजाब किंग्स के कप्तान बने श्रेयस अय्यर
21 मार्च से शुरू होगा IPL ; WPL 7 फ़रवरी से शुरू
श्रेयस अय्यर : मुझे हारने से नफ़रत है और हमेशा जीतने के बारे में ही सोचता हूं
यह दूसरी IPL टीम होगी, जिसके पंत कप्तान होंगे। इससे पहले उन्होंने 2021, 2022 और 2024 सीज़न में DC की कप्तानी संभाली थी। 2023 में वह चोटिल होने के कारण नहीं खेल पाए थे।
कप्तानी के कारण ही पंत ने DC छोड़ने का निर्णय लिया था, क्योंकि DC उन्हें रिटेन तो करना चाहती थी, लेकिन कप्तानी नहीं देना चाहती थी।
LSG ने सर्वाधिक पांच खिलाड़ियों निकोलस पूरन, आयुष बदोनी, मोहसिन ख़ान, रवि बिश्नोई और मयंक यादव को रिटेन किया था। इसके बाद उन्हें नीलामी के दौरान डेविड मिलर, मिचेल मार्श और एडेन मारक्रम जैसे विदेशी खिलाड़ी मिले।
पूरन के साथ ये तीनों खिलाड़ी भी कप्तानी के विकल्प थे, लेकिन अंत में फ़्रैंचाइज़ी ने पंत के साथ जाने का निर्णय लिया।
नागराज गोलापुड़ी ESPNcricinfo में न्यूज़ एडिटर हैं