गेंद पर सलाईवा लगाते पकड़े गए ग्लेन फ़िलिप्स
बांग्लादेश के ख़िलाफ़ सिलेट टेस्ट मैच के दौरान हुई यह घटना
मोहम्मद इसाम
30-Nov-2023

फ़िलिप्स दो बार सलाईवा लगाने के दोषी पाए गए • AFP/Getty Images
न्यूज़ीलैंड के स्पिनर ग्लेन फ़िलिप्स को बांग्लादेश के ख़िलाफ़ पहले टेस्ट मैच के तीसरे दिन गेंद पर सलाईवा लगाते हुए पकड़ा गया। वह टीवी पर दो बार ऐसा करते हुए देखे गए।
यह घटना बांग्लादेश की दूसरी पारी के 34वें ओवर के दौरान हुआ, जब फ़िलिप्स गेंदबाज़ी कर रहे थे। दूसरी गेंद फेंकने से पहले उन्होंने गेंद पर दो बार सलाईवा लगाया। हालांकि अभी तक उन पर कोई कार्रवाई नहीं हुई है। फ़िलिप्स ने पहली पारी के दौरान चार विकेट लिए थे।
क्रिकेट के नियमों के अनुसार कोरोना के बाद से ही गेंद पर सलाईवा लगाना प्रतिबंधित है। अब गेंदबाज़ पसीना लगाकर गेंद को चमकाते हैं।
इस नियम के बनने के बाद नेपाल और यूएई के बीच नवंबर 2022 में हुए एक मैच के दौरान यूएई के एक खिलाड़ी अलीशान ने गेंद पर सलाईवा लगाया था और नेपाल को फलस्वरूप पांच अतिरिक्त पेनाल्टी रन मिले थे।0
मोहम्मद इसाम ESPNcricinfo के बांग्लादेश संवाददाता हैं @isam84