मैच (23)
MLC (1)
ENG v WI (1)
IRE vs ZIM (1)
Men's Hundred (2)
एशिया कप (2)
विश्व कप लीग 2 (1)
Canada T20 (4)
Women's Hundred (2)
TNPL (3)
One-Day Cup (5)
SL vs IND (1)
ख़बरें

आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बने सैम करन

कैमरन ग्रीन को 17.5 तो बेन स्टोक्स को मिले 16.25 करोड़ रुपये

Sam Curran at a new session on the eve of the final, Men's T20 World Cup, Melbourne, November 12, 2022

आईपीएल इतिहास में ऑक्शन में ख़रीदे गए सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए सैम करन  •  ICC via Getty Images

9.15 pm इसी के साथ आईपीएल 2023 की इस नीलामी का हुआ अंत। आशा करते हैं आपको हमारी यह पल-पल की अपडेट पसंद आई होगी। अब मुझे दीजिए इजाज़त। शुभ रात्रि।
9 pm चलिए देखते हैं कि आईपीएल 2023 की नीलामी के बाद सभी 10 फ़्रैंचाइज़ी की टीमें किस प्रकार नज़र आ रही हैं :
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु : विराट कोहली, फ़ाफ़ डुप्लेसी, रजत पाटीदार, ग्लेन मैक्सवेल, हर्षल पटेल, वनिंदु हसरंगा, जॉश हेज़लवुड, मोहम्मद सिराज, दिनेश कार्तिक, अनुज रावत, विल जैक्स, शाहबाज़ अहमद, डेविड विली, रीस टॉप्ली, महिपाल लोमरोर, फ़िन ऐलेन, सिद्धार्थ कौल, राजन कुमार, अविनाश सिंह, कर्ण शर्मा, सुयश प्रभुदेसाई, सोनू यादव, मनोज भंडागे, आकाश दीप, हिमांशु शर्मा
कोलकाता नाइट राइडर्स : आंद्रे रसल, श्रेयस अय्यर, वरुण चक्रवर्ती, शार्दुल ठाकुर, लॉकी फ़र्ग्युसन, नितीश राणा, वेंकटेश अय्यर, सुनील नारायण, उमेश यादव, टिम साउदी, शाकिब अल हसन, डेविड वीसा, नारायण जगदीशन, वैभव अरोड़ा, रिंकू सिंह, मंदीप सिंह, लिटन दास, रहमानउल्लाह गुरबाज़, अनुकूल रॉय, कुलवंत खेजरोलिया, हर्षित राणा, सुयश शर्मा
पंजाब किंग्स : सैम करन, लियम लिविंगस्टन, कगिसो रबाडा, शाहरुख़ ख़ान, शिखर धवन, जॉनी बेयरस्टो, राहुल चाहर, अर्शदीप सिंह, हरप्रीत बराड़, राज बावा, नेथन एलिस, प्रभसिमरन सिंह, ऋषि धवन, सिकंदर रज़ा, भानुका राजापक्षा, हरप्रीत भाटिया, अथर्व तायड़े, विधवत कवेरप्पा, मोहित राठी, शिवम सिंह, बलतेज सिंह, जितेश शर्मा
चेन्नई सुपर किंग्स : बेन स्टोक्स, रवींद्र जाडेजा, महेंद्र सिंह धोनी, दीपक चाहर, मोईन अली, अंबाती रायुडू, ऋतुराज गायकवाड़, शिवम दुबे, मिचेल सैंटनर, राजवर्धन हंगारगेकर, प्रशांत सोलंकी, डेवन कॉन्वे, काइल जेमीसन, महीश थीक्षना, निशांत सिंधु, अजिंक्य रहाणे, ड्वेन प्रिटोरियस, अजय मंडल, शुभ्रांशु सेनापति, मुकेश चौधरी, सिमरजीत सिंह, मथीशा पथिराना, भगत वर्मा, शेख़ रशीद, तुषार देशपांडे
दिल्ली कैपिटल्स : ऋषभ पंत, अक्षर पटेल, पृथ्वी शॉ, मिचेल मार्श, अनरिख़ नॉर्खिये, डेविड वॉर्नर, मुकेश कुमार, ख़लील अहमद, राइली रुसो, चेतन साकरिया, रोवमन पॉवेल, मनीष पांडे, मुस्तफ़िज़ुर रहमान, कुलदीप यादव, फ़िल सॉल्ट, कमलेश नागरकोटी, ललित यादव, यश ढुल, इशांत शर्मा, लुंगिसानी एनगिडी, प्रवीण दुबे, रिपल पटेल, अमन ख़ान, सरफ़राज़ ख़ान, विक्की ओस्तवाल
राजस्थान रॉयल्स : संजू सैमसन, जॉस बटलर, प्रसिद्ध कृष्णा, शिमरॉन हेटमायर, ट्रेंट बोल्ट, देवदत्त पड़िक्कल, युज़वेंद्र चहल, आर अश्विन, जेसन होल्डर, यशस्वी जायसवाल, रियान पराग, नवदीप सैनी, ऐडम ज़ैम्पा, जो रूट, ओबेद मकॉए, डॉनोवन फ़रेरा, के एम आसिफ़, के सी करिअप्पा, कुलदीप सेन, ध्रुव जुरेल, कुलदीप यादव, अब्दुल बासिथ, कुणाल राठौर, मुरुगन अश्विन, आकाश वशिष्ठ
मुंबई इंडियंस : कैमरन ग्रीन, रोहित शर्मा, इशान किशन, जसप्रीत बुमराह, जोफ़्रा आर्चर, डेवाल्ड ब्रेविस, टिम डेविड, ट्रिस्टन स्टब्स, तिलक वर्मा, जाय रिचर्ड्सन, सूर्यकुमार यादव, जेसन बेहरनडॉर्फ़, पीयूष चावला, अर्जुन तेंदुलकर, रमनदीप सिंह, शम्स मुलानी, नेहल वाढेरा, कुमार कार्तिकेय, ऋतिक शौकीन, आकाश माधवल, अरशद ख़ान, राघव गोयल, डुआन यानसन, विष्णु विनोद
सनराइज़र्स हैदराबाद : हैरी ब्रूक, वॉशिंगटन सुंदर, राहुल त्रिपाठी, मयंक अग्रवाल, अभिषेक शर्मा, हेनरिक क्लासेन, भुवनेश्वर कुमार, मार्को यानसन, कार्तिक त्यागी, अब्दुल समद, उमरान मलिक, टी नटराजन, विवरांत शर्मा, एडन मारक्रम, आदिल रशीद, मयंक डागर, ग्लेन फ़िलिप्स, अकील हुसैन, मयंक मार्कंडेय, फ़ज़ल-हक़-फ़ारुक़ी, उपेंद्र यादव, सनवीर सिंह, नितीश कुमार रेड्डी, अनमोलप्रीत सिंह, समर्थ व्यास
लखनऊ सुपर जायंट्स : के एल राहुल, निकोलस पूरन, मार्कस स्टॉयनिस, आवेश ख़ान, क्रुणाल पंड्या, मार्क वुड, क्विंटन डिकॉक, दीपक हुड्डा, रवि बिश्नोई, कृष्णप्पा गौतम, डेनियल सैम्स, अमित मिश्रा, काइल मेयर्स, जयदेव उनादकट, रोमारियो शेफ़र्ड, नवीन-उल-हक़, यश ठाकुर, मोहसिन ख़ान, आयुष बदोनी, युधवीर सिंह चरक, करण शर्मा, मयंक यादव, स्वप्निल सिंह, मनन वोहरा, प्रेरक मांकड़
गुजरात टाइटंस : हार्दिक पंड्या, राशिद ख़ान, राहुल तेवतिया, शुभमन गिल, मोहम्मद शमी, शिवम मावी, जॉश लिटिल, यश दयाल, आर साई किशोर, डेविड मिलर, अभिनव मनोहर, मैथ्यू वेड, अल्ज़ारी जोसेफ़, केन विलियमसन, ऋद्धिमान साहा, जयंत यादव, विजय शंकर, श्रीकर भरत, मोहित शर्मा, ओडीन स्मिथ, नूर अहमद, दर्शन नालकंडे, उर्विल पटेल, प्रदीप सांगवान, बी साई सुदर्शन
8.38 pm चलिए हम पहुंच गए हैं नीलामी के अंतिम दौर में जहां चार खिलाड़ियों पर बोली लगाई जाएगी। जो रूट को एक करोड़ देकर ख़रीदा राजस्थान रॉयल्स ने। कोलकाता ने अपने चहेते शाकिब अल हसन को दोबारा अपने साथ जोड़ा। एकांत सेन और वेन पार्नेल अनसोल्ड और इसी के साथ आईपीएल 2023 की नीलामी संपन्न हुई।
8.24 pm कोलकाता, राजस्थान और पंजाब को छोड़कर अन्य टीमों के अपना दल पूरा कर लिया है। यह तीन टीमें अपने पसंदीदा खिलाड़ियों का नाम दे सकती है जिनकी नीलामी होगी।
8.12 pm त्वरित नीलामी का दूसरा दौर अब शुरू होगा। पहला नाम राइली रुसो का। दिल्ली कैपिटल्स ने 4.60 करोड़ देते हुए रुसो के साथ अपने दल को पूरा किया। लिटन दास बांग्लादेश से बंगाल का रुख़ करेंगे क्योंकि कोलकाता ने उन्हें ख़रीद लिया है। कुसल मेंडिस को किसी ने नहीं ख़रीदा। सनराइज़र्स हैदराबाद ने अकील हुसैन को एक करोड़ और अनमोलप्रीत सिंह को 20 लाख दिए। राजस्थान रॉयल्स ने ऐडम ज़ैम्पा को डेढ़ करोड़, आकाश वशिष्ठ को 20 लाख, अब्दुल पी ए को 20 लाख और के एम आसिफ़ को 30 लाख में ख़रीदा।
दिनेश बाना, वेन पार्नेल, जॉनसन चार्ल्स, सूर्यांश शेडगे, आकाश सिंह, दिलशान मदुशंका, ल्यूक वुड, प्रशांत चोपड़ा और रासी वान दर दुसें फिर एक बार अनसोल्ड। आर अश्विन के बाद एम अश्विन भी गए राजस्थान के पास। मंदीप सिंह पहनेंगे कोलकाता की जर्सी। लखनऊ सुपर जायंट्स ने ख़रीदा अफ़ग़ानिस्तान के नवीन उल हक़ और अनकैप्ड युधवीर सिंह चरक को। राघव गोयल खेलेंगे मुंबई इंडियंस के लिए।
टीमों के पास बची हुई राशि :
रॉयल चैंलेंजर्स बेंगलुरु 1.75 करोड़ (दल पूरा हो गया)
कोलकाता नाइट राइडर्स 4.15 करोड़
पंजाब किंग्स 12.20 करोड़
चेन्नई सुपर किंग्स 1.50 करोड़ (दल पूरा हो गया)
दिल्ली कैपिटल्स 9.05 करोड़
राजस्थान रॉयल्स 6.75 करोड़
मुंबई इंडियंस 0.25 करोड़
सनराइज़र्स हैदराबाद 7.75 करोड़
लखनऊ सुपर जायंट्स 4.25 करोड़
गुजरात टाइटंस 4.45 करोड़ (दल पूरा हो गया)
7.45 pm चेन्नई सुपर किंग्स, गुजरात टाइटंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के 25 खिलाड़ी पूरे हो चुके हैं। वह अब आराम करेंगे। वहीं अन्य फ़्रैंचाइज़ियों को 15 मिनट के ब्रेक में 3-6 खिलाड़ियों के नाम देने होंगे जिन पर बोली लगाई जाएगी।
बेंगलुरु ने अविनाश सिंह पर लगाई 60 लाख की विजयी बोली। इंग्लैंड के लिए टेस्ट क्रिकेट खेलने वाले सबसे युवा पुरुष खिलाड़ी बने रेहान अहमद को आईपीएल खेलने के लिए इंतज़ार करना होगा। टॉम करन, प्रियांक पांचाल, संजय रामास्वामी, बी सूर्या, जीतेंद्र पाल, उत्कर्ष सिंह, शुभम कापसे, त्रिलोक नाग, दीपेश नैनवाल, शुभांग हेगड़े और वरुण ऐरन अनसोल्ड। कुणाल राठौर चले राजस्थान की नगरी। सोनू यादव पहुंचे रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु। कुलवंत खेजरोलिया खेलेंगे कोलकाता के लिए। अजय मंडल को चेन्नई ने बेस प्राइस पर ख़रीदा। मोहित राठी और शिवम सिंह को पंजाब किंग्स के रूप में मिला ख़रीदार। नेहल वाढेरा खेलेंगे मुंबई इंडियंस के लिए। चेन्नई सुपर किंग्स ने पिछले साल अपनी टीम में रह चुके भगत वर्मा को दोबारा ख़रीदा। इसी के साथ त्वरित नीलामी का पहला चरण पूरा हुआ।
आकाश सिंह, तेजस बरोका, युवराज चुड़ासमा, जेमी ओवर्टन, रिचर्ड ग्लीसन, नवीन उल हक़, दिलशान मदुशंका, हिमांशु बिष्ट, सुमीत वर्मा, संजय यादव, अजितेश गुरुस्वामी और पॉल वैन मीकरेन पर किसी ने बोली नहीं लगाई। केकेआर ने सुयश शर्मा को ख़रीद लिया। टी20 विश्व कप में हैट्रिक लेने वाले आयरलैंड के जॉश लिटिल के लिए गुजरात और लखनऊ के बीच कड़ी टक्कर। 4.40 करोड़ की बड़ी बोली लगाकर गुजरात टाइटंस ने जॉश लिटिल को ख़रीदा। मोहित शर्मा भी गुजरात टाइटंस के हुए। मुंबई के लड़के शम्स मुलानी मुंबई इंडियंस के लिए ही खेलेंगे। लखनऊ के हुए स्वप्निल सिंह। एक करोड़ में कोलकाता ने ख़रीदा नामीबिया के डेविड वीसा को। नितिश कुमार रेड्डी पहनेंगे हैदराबाद की जर्सी।
7 pm शाम के सात बज चुके हैं और अब बारी है नीलामी की त्वरित प्रक्रिया की। अनुभवी पीयूष चावला पर मुंबई ने लगाया दांव और 50 लाख में ख़रीदा। लखनऊ ने भी लगाया अनुभव पर दांव और ख़रीदा अमित मिश्रा को। 40 लाख में हरप्रीत भाटिया खेलेंगे पंजाब किंग्स के लिए। विल स्मीड, सूर्यांश शेंडगे, करण शिंदे और जगदीश सुचित को नहीं मिला कोई ख़रीदार। कर्नाटका के मनोज भंडागे खेलेंगे घरेलू टीम बेंगलुरु के लिए। बाएं हाथ के स्पिनर मयंक डागर की चांदी ही चांदी। वीरेंद्र सहवाग के रिश्तेदार मयंक डागर खेलेंगे सनराइज़र्स हैदराबाद के लिए। मार्को यानसन के जुड़वा भाई डुआन गए मुंबई की नगरी। प्रेरक मांकड़ पर लखनऊ ने लगाई इकलौती बोली। डॉनोवन फ़रेरा खेलेंगे राजस्थान रॉयल्स के लिए। कोलकाता ने अपने पूर्व खिलाड़ी बाबा इंद्रजीत पर इस बार बोली नहीं लगाई। उर्विल पटेल गए गुजरात की नगरी। मुंबई ने विष्णु विनोद पर लगाया दांव। विधवत कवेरप्पा खेलेंगे पंजाब के लिए। कोलकाता को पछाड़कर बेंगलुरु ने 70 लाख में राजन कुमार को ख़रीदा
टीमों के पास बची हुई राशि :
रॉयल चैंलेंजर्स बेंगलुरु 3.45 करोड़
कोलकाता नाइट राइडर्स 5.55 करोड़
पंजाब किंग्स 13.20 करोड़
चेन्नई सुपर किंग्स 1.90 करोड़
दिल्ली कैपिटल्स 9.05 करोड़
राजस्थान रॉयल्स 7.45 करोड़
मुंबई इंडियंस 1.55 करोड़
सनराइज़र्स हैदराबाद 9.75 करोड़
लखनऊ सुपर जायंट्स 5.15 करोड़
गुजरात टाइटंस 9.55 करोड़
6.05 pm इसी के साथ पहले 86 खिलाड़ियों की नीलामी पूरी हो चुकी है। टीमों को 45 मिनट का ब्रेक दिया गया है जिसके दौरान वह 10-10 खिलाड़ियों को नामित करेंगे जिनपर 'त्वरित प्रक्रिया' के अनुसार बोली लगाई जाएगी।
ब्रेक से पहले का अंतिम सेट होगा तेज़ गेंदबाज़ों का। राइली मेरेडिथ पिछले साल मुंबई के लिए खेले थे और इस बार घर पर रहेंगे। संदीप शर्मा, दुश्मांता चमीरा, ब्लेसिंग मुज़ाराबानी और तस्कीन अहमद अनसोल्ड। चेन्नई सुपर किंग्स ने एक करोड़ में ख़रीदा काइल जेमीसन को
अब आएगा सेट नंबर 12। 50 लाख में लखनऊ के पास गए रोमारियो शेफ़र्ड। डैरिल मिचेल, वेन पार्नेल, जिमी नीशम, दसून शानका और मोहम्मद नबी के लिए नहीं आई कोई बोली। डेनियल सैम्स भी खेलेंगे लखनऊ की जर्सी में।
5.47 pm छोटे ब्रेक के बाद नीलामी दोबारा शुरू होगी। पॉल स्टर्लिंग का आईपीएल में खेलने का सपना अब भी सपना ही रहेगा। 2.40 करोड़ में दिल्ली कैपिटल्स को मिले मनीष पांडे। रासी वान दर दुसें, ट्रैविस हेड, मंदीप सिंह, डाविड मलान और शरफ़ेन रदरफ़र्ड को नहीं मिला कोई ख़रीदार। इंग्लैंड के विल जैक्स को मिलेंगे मोटे पैसे। रॉयल-ए-राजस्थान को पछाड़कर बेंगलुरु ने 3.2 करोड़ में ख़रीदा
टीमों के पास बची हुई राशि :
रॉयल चैंलेंजर्स बेंगलुरु 6.65 करोड़
कोलकाता नाइट राइडर्स 5.55 करोड़
पंजाब किंग्स 13.20 करोड़
चेन्नई सुपर किंग्स 2.90 करोड़
दिल्ली कैपिटल्स 11.45 करोड़
राजस्थान रॉयल्स 7.45 करोड़
मुंबई इंडियंस 1.55 करोड़
सनराइज़र्स हैदराबाद 9.75 करोड़
लखनऊ सुपर जायंट्स 6.40 करोड़
गुजरात टाइटंस 9.55 करोड़
5.22 pm अगले सेट की बारी आ गई। चिंतल गांधी, मुरुगन अश्विन, श्रेयस गोपाल, एस मिधुन और इज़हार-उल-हक़ नवीद को किसी ने नहीं ख़रीदा। 20 लाख में बेंगलुरु ने हिमांशु शर्मा को ख़रीदा। और इसी के साथ समय हो गया छोटे ब्रेक का।
पिछले साल पंजाब किंग्स के लिए खेल चुके वैभव अरोड़ा 60 लाख में खेलेंगे कोलकाता के लिए। विदर्भ के यश ठाकुर गए लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम में। के एम आसिफ़, लांस मॉरिस और मुज्तबा युसूफ़ अनसोल्ड। केकेआर के पूर्व खिलाड़ी शिवम मावी आए और 6 करोड़ में गए गुजरात टाइटंस के पास। बंगाल के मुकेश कुमार के लिए दिल्ली ने पंजाब को पछाड़ा। साढ़े 5 करोड़ में दिल्ली के लिए खेलेंगे मुकेश
5 pm अब बारी है अनकैप्ड विकेटकीपरों की। सुमित कुमार, मोहम्मद अज़हरुद्दीन और दिनेश बाना अनसोल्ड। विजय हज़ारे ट्रॉफ़ी में आग लगाने वाले नारायण जगदीशन का नंबर आ गया। 90 लाख में जगदीशन खेलेंगे कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए। केकेआर ने आज नीलामी में खोला अपना खाता। कोना श्रीकर भरत के लिए चेन्नई और गुजरात में जंग छिड़ी। 1.2 करोड़ में गुजरात के नए टाइटन बनेंगे भरत। 25 लाख में सनराइज़र्स हैदराबाद ने ख़रीदा उपेंद्र यादव को।
अगला सेट है अनकैप्ड ऑलराउंडरों का। जम्मू और कश्मीर के विवरांत शर्मा के पीछे भागी कोलकाता और हैदराबाद। सनराइज़र्स हैदराबाद ने 2.60 करोड़ में ख़रीदा विवरांत शर्मा को। प्रियम गर्ग, कॉर्बिन बॉश, अभिमन्यु ईश्वरन, शशांक सिंह और सौरभ कुमार पर किसी ने नहीं लगाई बोली। विजय हज़ारे ट्रॉफ़ी में दोहरा शतक जड़ने वाले समर्थ व्यास और सनवीर सिंह भी गए हैदराबाद में। इंडिया अंडर-19 के ऑलराउंडर निशांत सिंधू गए 60 लाख में चेन्नई सुपर किंग्स में।
4.45 pm छठे सेट में होंगे घरेलू क्रिकेट के सितारें। अनमोलप्रीत सिंह, एल आर चेतन, शुभम खजुरिया, रोहन कुन्नुमल और हिम्मत सिंह को नहीं मिला ख़रीदार। अंडर-19 विश्व विजेता शेख रशीद खेलेंगे चेन्नई सुपर किंग्स के लिए।
टीमों के पास बची हुई राशि :
रॉयल चैंलेंजर्स बेंगलुरु 6.85 करोड़
कोलकाता नाइट राइडर्स 7.05 करोड़
पंजाब किंग्स 13.20 करोड़
चेन्नई सुपर किंग्स 3.70 करोड़
दिल्ली कैपिटल्स 16.95 करोड़
राजस्थान रॉयल्स 7.45 करोड़
मुंबई इंडियंस 1.55 करोड़
सनराइज़र्स हैदराबाद 13 करोड़
लखनऊ सुपर जायंट्स 6.85 करोड़
गुजरात टाइटंस 16.75 करोड़
4.25 pm अगला सेट होगा स्पिनरों का। 2 करोड़ की बेस प्राइस में सनराइज़र्स हैदराबाद के लिए खेलेंगे आदिल रशीद। अकील हुसैन, तबरेज़ शम्सी, मुजीब उर रहमान और ऐडम ज़ैम्पा को अपनी बारी का इंतज़ार करना होगा। जाते जाते हैदराबाद ने मयंक मार्कंडेय को भी ख़रीद लिया।
4.15 pm अगले सेट में होंगे तेज़ गेंदबाज़। क्रिस जॉर्डन और ऐडम मिल्न को किसी ने नहीं ख़रीदा। आज की नीलामी में बेंगलुरु ने ख़रीदा पहला खिलाड़ी - 1.90 करोड़ में रीस टॉप्ली खेलेंगे चिन्नास्वामी स्टेडियम में। 12 साल बाद टेस्ट क्रिकेट में वापसी करने वाले जयदेव उनादकट खेलेंगे लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए। सवा करोड़ में मुंबई इंडियंस द्वारा ख़रीदे गए जाय रिचर्डसन। 50 लाख में दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलेंगे इशांत शर्मा।
5.25 करोड़ में सनराइज़र्स हैदराबाद के लिए खेलेंगे हेनरिक क्लासेन। कुसल मेंडिस और टॉम बैंटन को नहीं मिला कोई ख़रीदार। 2 करोड़ रुपये में दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलेंगे फ़िल सॉल्ट
4 pm तेज़-तर्रार बोलियों के बाद टीमों को ब्रेक मिला था। अब वह फिर एक बार पैसे ख़र्च करने को तैयार हैं। तीसरे सेट में होंगे कैप्ड विकेटकीपर। पहला नाम बांग्लादेश के लिटन दास का जिन्हें कोई ख़रीदार नहीं मिला। अगले खिलाड़ी हैं वेस्टइंडीज़ के पूर्व कप्तान निकोलस पूरन। पिछले साल 10.75 करोड़ में बिकने के बाद पूरन को इस साल लखनऊ सुपर जायंट्स से मिलेंगे 16 करोड़ रुपये
3.45 pm कोलकाता नाइट राइडर्स, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स ने अब तक अपना खाता नहीं खोला है। लेकिन नीलामी अभी बहुत लंबी है और वह जल्द ही पैसे ख़र्च करने वाले हैं।
टीमों के पास बची हुई राशि :
रॉयल चैंलेंजर्स बेंगलुरु 8.75 करोड़
कोलकाता नाइट राइडर्स 7.05 करोड़
पंजाब किंग्स 13.20 करोड़
चेन्नई सुपर किंग्स 3.70 करोड़
दिल्ली कैपिटल्स 19.45 करोड़
राजस्थान रॉयल्स 7.45 करोड़
मुंबई इंडियंस 3.05 करोड़
सनराइज़र्स हैदराबाद 20.75 करोड़
लखनऊ सुपर जायंट्स 23.35 करोड़
गुजरात टाइटंस 16.75 करोड़
इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान बेन स्टोक्स भी आ गए नीलामी में। ऐसा लग रहा है कि लखनऊ इसी खिलाड़ी का इंतज़ार कर रही थी क्योंकि उनका हाथ नीचे जा ही नहीं रहा है। हालांकि चेन्नई सुपर किंग्स ने लेट एंट्री मारी और सवा 16 करोड़ में बेन स्टोक्स को अपना नया खिलाड़ी बनाया।
अगले धुरंधर कैमरन ग्रीन का नंबर आ गया। बेंगलुरु ने ख़रीदने की रुचि दिखाई लेकिन पर्स छोटा है। दिल्ली और मुंबई ने उनका दाम इतना बढ़ाया कि वह सैम करन का रिकॉर्ड तोड़ने के काफ़ी क़रीब हैं। साढ़े 17 करोड़ रुपये की मोटी रक़म देकर कैमरन ग्रीन को ख़रीदा मुंबई इंडियंस ने। क्या कायरन पोलार्ड के रिप्लेसमेंट बनेंगे कैमरन ग्रीन?
50 लाख में गुजरात टाइटंस के लिए खेलेंगे ओडीन स्मिथ। पंजाब किंग्स में गए 50 लाख की बेस प्राइस वाले सिकंदर रज़ा। बारबेडोस रॉयल्स के लिए सीपीएल में खेलने वाले जेसन होल्डर पौने 6 करोड़ में आईपीएल में खेलेंगे राजस्थान रॉयल्स के लिए।
दिल थाम के बैठिए क्योंकि अब आ गए सैम करन और मुंबई उतर गई मैदान में। देखते ही देखते उनका दाम 10 करोड़ पार कर गया है। अब तो पंजाब, चेन्नई और लखनऊ ने 15 करोड़ के ऊपर की बोली लगा दी। 18.50 करोड़ की सर्वश्रेष्ठ बोली के साथ सैम करन गए पंजाब किंग्स में। इसी के साथ करन आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए।
3.15 pm ब्रेक के बाद बारी है ऑलराउंडरों की - बेन स्टोक्स, कैमरन ग्रीन और सैम करन - पर अपनी नज़र बनाए रखना आप, कहीं पलक झपकते ही बोली 10 करोड़ पार ना कर जाए। पहले ऑलराउंडर है बांग्लादेश के शाकिब अल हसन जो अनसोल्ड ही रहेंगे।
बची हुई राशि :
रॉयल चैंलेंजर्स बेंगलुरु 8.75 करोड़
कोलकाता नाइट राइडर्स 7.05 करोड़
पंजाब किंग्स 32.20 करोड़
चेन्नई सुपर किंग्स 19.95 करोड़
दिल्ली कैपिटल्स 19.45 करोड़
राजस्थान रॉयल्स 13.20 करोड़
मुंबई इंडियंस 20.55 करोड़
सनराइज़र्स हैदराबाद 20.75 करोड़
लखनऊ सुपर जायंट्स 23.35 करोड़
गुजरात टाइटंस 17.25 करोड़
अजिंक्य रहाणे 50 लाख में बने चेन्नई के नए सुपर किंग। इस नीलामी के पहले अनसोल्ड खिलाड़ी बने जो रूट। पहले सेट के अंतिम खिलाड़ी हैं राइली रुसो और वह भी अनसोल्ड। इसी के साथ पहला सेट हुआ समाप्त।
अगले खिलाड़ी हैं पंजाब के पूर्व कप्तान मयंक अग्रवाल। पूर्व टीमें पंजाब और बेंगलुरु इस खिलाड़ी को अपने दल में जोड़ना चाहती हैं। अभी अभी पिता बने मयंक पर सवा 8 करोड़ की विजयी बोली लगाई सनराइज़र्स हैदराबाद ने
हैरी ब्रूक आ गए नीलामी के लिए। इंग्लैंड के नए सुपरस्टार पर कई टीमें अपनी नज़र जमाए हुए हैं। दोनों रॉयल टीमें - राजस्थान और बेंगलुरु - के बीच जंग जारी है। यह बात तो तय है कि ब्रूक करोड़पति ज़रूर बनेंगे। इस नीलामी में सबसे बड़ी पर्स सनराइज़र्स हैदराबाद के पास है और उन्होंने राजस्थान रॉयल्स को कड़ी टक्कर देते हुए बोली को 10 करोड़ के पार पहुंचा दिया है। राजस्थान के पर्स में 13.2 करोड़ थे और 13.25 करोड़ की बोली लगाकर सनराइज़र्स हैदराबाद ने हैरी ब्रूक को आईपीएल ऑक्शन 2023 में ख़रीदा गया सबसे महंगा विशेषज्ञ बल्लेबाज़ बनाया।
इस नीलामी में पहला नाम होगा न्यूज़ीलैंड के कप्तान केन विलियमसन का। हालिया समय में अपनी फ़ॉर्म से जूझने वाले विलियमसन पर पहली बोली लगाई गत चैंपियन गुजरात टाइटंस ने। दो करोड़ रुपये में गुजरात टाइटंस के नए खिलाड़ी बने केन विलियमसन
2.35 pm आईपीएल के नवोदित चेयरमैन अरुण सिंह धूमल ने दो शब्द कहकर और सभी हितधारकों का स्वागत करते हुए इस नीलामी की शुरुआत की।
2.30 pm पहले सेट में होंगे मयंक अग्रवाल, अजिंक्य रहाणे, राइली रुसो, केन विलियमसन, जो रूट और हैरी ब्रूक। इसका अर्थ यह है कि स्टोक्स, करन और ग्रीन जैसे धुरंधरों के लिए दूसरे सेट का इंतज़ार करना होगा। लाइट्स, कैमरा और एक्शन के साथ होगी नीलामी की शुरुआत।
2.25 pm सभी 10 फ़्रैंचाइज़ियों के प्रतिनिधि ऑक्शन रूम में पहुंच चुके हैं। नीलामी की ज़िम्मेदारी संभालेंगे ह्यू एडमीड्स जो पिछले साल भी इस भूमिका में थे।
2.20 pm बस कुछ ही देर में नीलामी की शुरुआत होगी और हम आपको बता देते हैं कि प्रत्येक टीम के पास पर्स में कितने पैसे शेष है :
रॉयल चैंलेंजर्स बेंगलुरु 8.75 करोड़
कोलकाता नाइट राइडर्स 7.05 करोड़
पंजाब किंग्स 32.20 करोड़
चेन्नई सुपर किंग्स 20.45 करोड़
दिल्ली कैपिटल्स 19.45 करोड़
राजस्थान रॉयल्स 13.20 करोड़
मुंबई इंडियंस 20.55 करोड़
सनराइज़र्स हैदराबाद 42.25 करोड़
लखनऊ सुपर जायंट्स 23.35 करोड़
गुजरात टाइटंस 19.25 करोड़
2.15 pm सभी 10 टीमों का लेखा-जोखा भी चाहिए होगा ना, यह जानने के लिए कि वह किस परेशानी के साथ नीलामी में उतरने वाली है। कहीं जाइएगा नहीं क्योंकि सभी 10 टीमों की यह परेशानियां विस्तार से हम बताएंगे।
गुजरात टाइंटस के पास ख़‍िताब विजेता टीम, लेकिन कुछ जगह भरने की ज़रूरत
राजस्थान रॉयल्स को मध्यक्रम के बल्लेबाज़ और ऑलराउंडरों की ज़रूरत
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के रडार पर होंगे विदेशी तेज़ गेंदबाज़
एक बढ़िया ऑलराउंडर लखनऊ सुपर जायंट्स को संतुलन देगा
कैमरन ग्रीन के साथ जा सकती है दिल्‍ली कैपिटल्‍स
पंजाब किंग्स : विदेशी ऑलराउंडर की रेस में एक और ख़रीदार
कोलकाता नाइट राइडर्स: पैसे कम और आवश्यकता अधिक
स्टोक्स, ज़ैम्पा और आदिल रशीद पर होंगी सनराइज़र्स हैदराबाद की निगाहें
चेन्नई सुपर किंग्स में ब्रावो की जगह कौन भरेगा?
मुंबई इंडियंस को पोलार्ड के रिप्लेसमेंट की आवश्यकता
2.07 pm किसी को चाहिए ऑलराउंडर तो किसी को कप्तान की है तलाश। ऐसे में कौन से खिलाड़ी बन सकते हैं सबसे बड़े करोड़पति? वैसे पिछले सीज़न की तुलना में प्रत्येक फ़्रैंचाइज़ी की पर्स में 5 करोड़ रुपये की वृद्धि हुई है यानि सभी 10 टीमें अधिकतम 95 करोड़ रुपये ख़र्च कर सकती हैं।
2 pm इन्तहा हो गई, इंतज़ार की, आई न कुछ खबर, मेरे यार की.. यह कहने का समय समाप्त हो गया है क्योंकि इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2023 का सही मायनों में आग़ाज़ होने जा रहा है। आज केरला के शहर कोची में 10 आईपीएल फ़्रैंचाइज़ी इस सीज़न का श्रीगणेश करेंगी मिनी ऑक्शन के साथ। कुल 405 खिलाड़ियों पर बोली लगाई जा सकती है और अधिकतम 87 स्थान भरे जा सकते हैं। मैं हूं अफ़्ज़ल जिवानी और इस नीलामी से जुड़ी सभी जानकारी आप तक हम ईएसपीएनक्रिकइंफ़ो पर लेकर आते रहेंगे।

अफ़्ज़ल जिवानी (@jiwani_afzal) ESPNcricinfo हिंदी में सब एडिटर हैं।